फरेंदा कस्बे में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी घायलों को फरेंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पहले 4 तस्वीरें… फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा था। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। महराजगंज प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यातायात को नियंत्रित किया गया है। स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। वे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं। बचाव कार्य में सहयोग करें। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के ढहने से 7 मजदूर घायल
जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात 12 बजे पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें कंक्रीट की ढलाई हो रही थी। तभी अचानक से काम कर रहे मजदूरों के ऊपर ब्रिज गिर गया। जिसके कारण अनिल (20) वर्ष निवासी हाथरस, टिंकू उम्र 22 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं, बेलमपाल उम्र 35 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं, बालकृष्ण उम्र 30 वर्ष निवासी बांदा, योगेश उम्र 25 वर्ष निवासी हाथरस,योगेश कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी हाथरस और लोनी उम्र 30 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में होने के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खबर अपडेट की जा रही है। फरेंदा कस्बे में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी घायलों को फरेंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पहले 4 तस्वीरें… फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा था। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। महराजगंज प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यातायात को नियंत्रित किया गया है। स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। वे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं। बचाव कार्य में सहयोग करें। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के ढहने से 7 मजदूर घायल
जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात 12 बजे पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें कंक्रीट की ढलाई हो रही थी। तभी अचानक से काम कर रहे मजदूरों के ऊपर ब्रिज गिर गया। जिसके कारण अनिल (20) वर्ष निवासी हाथरस, टिंकू उम्र 22 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं, बेलमपाल उम्र 35 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं, बालकृष्ण उम्र 30 वर्ष निवासी बांदा, योगेश उम्र 25 वर्ष निवासी हाथरस,योगेश कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी हाथरस और लोनी उम्र 30 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में होने के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खबर अपडेट की जा रही है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के महराजगंज में फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा:कई मजदूर मलबे में दबे, फरेंदा सीएचसी में चल रहा इलाज
