यूपी के सभी जिलों में ग्रीन अलर्ट:वाराणसी सबसे गर्म 32°C, अयोध्या सबसे ठंडा 9°C; 5 दिन बाद बारिश के आसार

यूपी के सभी जिलों में ग्रीन अलर्ट:वाराणसी सबसे गर्म 32°C, अयोध्या सबसे ठंडा 9°C; 5 दिन बाद बारिश के आसार

यूपी के सभी जिलों में मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सबसे गर्म 32°C के साथ वाराणसी जबकि अयोध्या 9°C के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। जिसकी वजह से रात का तापमान दिन की अपेक्षा एक से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाएगा। 28 फरवरी के बाद बारिश होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया-सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के धीमी गति से गंगा के मैदानी इलाकों में पहुंचने से एक बार फिर बारिश की संभावना खत्म हो गई। रविवार के बाद हवा गति कम होने के बाद एक बार फिर पारा चढ़ेगा। एक हफ्ते तक तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद 25 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसके कोल्ड वार्म के असर से 28 फरवरी के बाद तापमान गिरेगा और बारिश भी हो सकती है। खराब हो सकती है गेहूं, चना और सरसों की फसल
कृषि विशेषज्ञ डॉ.मुकेश ने बताया फरवरी में ऐसा मौसम पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा फरवरी की शुरुआत में ही ज्यादातर जिलों में तापमान 30 डिग्री के करीब या इसके पार पहुंच गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अधिक दिनों तक तापमान 30 डिग्री से ऊपर अधिक गर्मी की वजह से गेहूं और सरसों का उत्पादन प्रभावित होगा। इससे पहले 2020-21 में फरवरी में लगातार ज्यादा गर्मी पड़ने से गेहूं के उत्पादन और क्‍वॉलिटी पर असर पड़ा था। तब फरवरी में तापमान काफी दिन तक लगातार 30 डिग्री से ऊपर रहा था। ग्रीन अलर्ट का मतलब, मौसम में सामान्य रहेगा
IMD की ओर से मौसम का ग्रीन अलर्ट जारी किया जाता है। ग्रीन अलर्ट का मतलब मौसम से किसी तरह का नुकसान पहुंचने वाला नहीं है और एजेंसियों को किसी तरह की कदम उठाने के लिए पूर्व तैयारी करने की जरूरत नहीं है। मौसम अच्छा या कमोबेश खराब रह सकता है। मौसम के बदलाव का असर आम जीवन पर नहीं पड़ेगा। ……………………. ये खबर भी पढ़िए… MP में रात में टेंपरेचर 7°, राजस्थान में गर्मी बढ़ी:हिमाचल के 3 जिलों में शीतलहर चलेगी, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान -7 डिग्री पहुंचा देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंड जारी है। पहलगाम में तापमान -4 डिग्री, गुलमर्ग में -7, सोनमर्ग में पारा -6 डिग्री तक पहुंच गया है। लद्दाख के द्रास में पारा -17.3 डिग्री है। हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में आज शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़िए पूरी खबर यूपी के सभी जिलों में मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सबसे गर्म 32°C के साथ वाराणसी जबकि अयोध्या 9°C के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। जिसकी वजह से रात का तापमान दिन की अपेक्षा एक से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाएगा। 28 फरवरी के बाद बारिश होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया-सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के धीमी गति से गंगा के मैदानी इलाकों में पहुंचने से एक बार फिर बारिश की संभावना खत्म हो गई। रविवार के बाद हवा गति कम होने के बाद एक बार फिर पारा चढ़ेगा। एक हफ्ते तक तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद 25 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसके कोल्ड वार्म के असर से 28 फरवरी के बाद तापमान गिरेगा और बारिश भी हो सकती है। खराब हो सकती है गेहूं, चना और सरसों की फसल
कृषि विशेषज्ञ डॉ.मुकेश ने बताया फरवरी में ऐसा मौसम पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा फरवरी की शुरुआत में ही ज्यादातर जिलों में तापमान 30 डिग्री के करीब या इसके पार पहुंच गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अधिक दिनों तक तापमान 30 डिग्री से ऊपर अधिक गर्मी की वजह से गेहूं और सरसों का उत्पादन प्रभावित होगा। इससे पहले 2020-21 में फरवरी में लगातार ज्यादा गर्मी पड़ने से गेहूं के उत्पादन और क्‍वॉलिटी पर असर पड़ा था। तब फरवरी में तापमान काफी दिन तक लगातार 30 डिग्री से ऊपर रहा था। ग्रीन अलर्ट का मतलब, मौसम में सामान्य रहेगा
IMD की ओर से मौसम का ग्रीन अलर्ट जारी किया जाता है। ग्रीन अलर्ट का मतलब मौसम से किसी तरह का नुकसान पहुंचने वाला नहीं है और एजेंसियों को किसी तरह की कदम उठाने के लिए पूर्व तैयारी करने की जरूरत नहीं है। मौसम अच्छा या कमोबेश खराब रह सकता है। मौसम के बदलाव का असर आम जीवन पर नहीं पड़ेगा। ……………………. ये खबर भी पढ़िए… MP में रात में टेंपरेचर 7°, राजस्थान में गर्मी बढ़ी:हिमाचल के 3 जिलों में शीतलहर चलेगी, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान -7 डिग्री पहुंचा देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंड जारी है। पहलगाम में तापमान -4 डिग्री, गुलमर्ग में -7, सोनमर्ग में पारा -6 डिग्री तक पहुंच गया है। लद्दाख के द्रास में पारा -17.3 डिग्री है। हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में आज शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर