यूपी में फिर से मौसम ने करवट ली है। लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी हुई। आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरेंगे। सुबह से 45 जिलों में घना कोहरा छाया है। अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके चलते गलन और बढ़ेगी। 3 दिनों तक मौसम का अनुमान क्यों बदला मौसम?
मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- दूसरा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को आ रहा है। इस समय दो तरह की हवाएं आ रही है। बंगाल की खाड़ी और हिमालयी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। समुद्री नमी माहौल में बराबर आ रही है। इस वजह से ठंड और कोहरा बना रहेगा। जब पश्चिमी विक्षोभ रुकेंगे तो उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इसके अलावा अभी मौसमी गतिविधि ला-नीना भी सक्रिय है। यूपी में फिर से मौसम ने करवट ली है। लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी हुई। आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरेंगे। सुबह से 45 जिलों में घना कोहरा छाया है। अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके चलते गलन और बढ़ेगी। 3 दिनों तक मौसम का अनुमान क्यों बदला मौसम?
मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- दूसरा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को आ रहा है। इस समय दो तरह की हवाएं आ रही है। बंगाल की खाड़ी और हिमालयी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। समुद्री नमी माहौल में बराबर आ रही है। इस वजह से ठंड और कोहरा बना रहेगा। जब पश्चिमी विक्षोभ रुकेंगे तो उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इसके अलावा अभी मौसमी गतिविधि ला-नीना भी सक्रिय है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के 17 जिलों में कोहरे का अलर्ट:100 से 150 विजिबिलिटी रही, सबसे ठंड रहा अयोध्या; गलन बढ़ने की संभावना
