यूपी के 17 शहरों में गर्म हवाएं चल रहीं:11 शहरों में तापमान 40°C से ज्यादा, 24 घंटे के बाद फिर बारिश के आसार

यूपी के 17 शहरों में गर्म हवाएं चल रहीं:11 शहरों में तापमान 40°C से ज्यादा, 24 घंटे के बाद फिर बारिश के आसार

यूपी के 17 शहरों में गर्म हवाएं चल रही हैं। 24 घंटे में 11 शहरों का तापमान 40°C के पार चला गया है। रातें भी गर्म होने लगीं हैं। तीखी धूप परेशान कर रही है। हवाएं 20 से 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से यूपी के मौसम में फिर से बदलाव का पूर्वानुमान दिया है। 42.2°C के साथ हमीरपुर सबसे गर्म शहर रहा, जबकि 15°C के साथ सबसे ठंडा शहर अयोध्या रिकॉर्ड हुआ है। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- प्रदेश में 24 घंटे के बाद से मौसम बदल सकता है। प्रदेश में 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। साथ ही, 10 अप्रैल तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही है। इसका असर मंगलवार की शाम तक काशी में भी देखने को मिल सकता है। तेज हवा के बाद बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हवा में नमी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सात अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 39.8 और 2024 में 36.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, सात अप्रैल 2022 को अधिकतम पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। अगले 6 दिन का मौसम कैसे रहेगा 8 अप्रैल : पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
9 अप्रैल : पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
10 अप्रैल : पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
11 अप्रैल : पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
12 अप्रैल : पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
13 अप्रैल : पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लू क्या होती है?
गर्मी में तेज गर्म हवा चलने को लू कहा जाता है। अप्रैल से लेकर जून के महीने में यह समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि इन तीन महीनों में ही पारा बहुत ज्यादा होता है और बहुत गर्म और सूखी हवाएं चलती हैं। लू कब लगती है?
लू तब लगती है, जब टेम्प्रेचर बहुत ज्यादा हो। उसी टाइम देर तक आपका चेहरा और सिर डायरेक्ट हवा और धूप के संपर्क में रहता है, तो लू लग जाती है। किन वजहों से लू लगती है?
लू लगने की कोई एक या दो वजहें नहीं हैं। बल्कि कई हैं जो लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई हैं जैसे- कैसे पता चलेगा कि हमें लू लगी है?
नीचे दिए गए लक्षण जब शरीर में दिखें, तो इसका मतलब आपको लू लगी है। यूपी के 17 शहरों में गर्म हवाएं चल रही हैं। 24 घंटे में 11 शहरों का तापमान 40°C के पार चला गया है। रातें भी गर्म होने लगीं हैं। तीखी धूप परेशान कर रही है। हवाएं 20 से 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से यूपी के मौसम में फिर से बदलाव का पूर्वानुमान दिया है। 42.2°C के साथ हमीरपुर सबसे गर्म शहर रहा, जबकि 15°C के साथ सबसे ठंडा शहर अयोध्या रिकॉर्ड हुआ है। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- प्रदेश में 24 घंटे के बाद से मौसम बदल सकता है। प्रदेश में 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। साथ ही, 10 अप्रैल तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही है। इसका असर मंगलवार की शाम तक काशी में भी देखने को मिल सकता है। तेज हवा के बाद बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हवा में नमी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सात अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 39.8 और 2024 में 36.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, सात अप्रैल 2022 को अधिकतम पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। अगले 6 दिन का मौसम कैसे रहेगा 8 अप्रैल : पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
9 अप्रैल : पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
10 अप्रैल : पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
11 अप्रैल : पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
12 अप्रैल : पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
13 अप्रैल : पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 20-30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लू क्या होती है?
गर्मी में तेज गर्म हवा चलने को लू कहा जाता है। अप्रैल से लेकर जून के महीने में यह समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि इन तीन महीनों में ही पारा बहुत ज्यादा होता है और बहुत गर्म और सूखी हवाएं चलती हैं। लू कब लगती है?
लू तब लगती है, जब टेम्प्रेचर बहुत ज्यादा हो। उसी टाइम देर तक आपका चेहरा और सिर डायरेक्ट हवा और धूप के संपर्क में रहता है, तो लू लग जाती है। किन वजहों से लू लगती है?
लू लगने की कोई एक या दो वजहें नहीं हैं। बल्कि कई हैं जो लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई हैं जैसे- कैसे पता चलेगा कि हमें लू लगी है?
नीचे दिए गए लक्षण जब शरीर में दिखें, तो इसका मतलब आपको लू लगी है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर