यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट:42.2°C के साथ वाराणसी सबसे गर्म; 14 मई से लू चलने की संभावना

यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट:42.2°C के साथ वाराणसी सबसे गर्म; 14 मई से लू चलने की संभावना

यूपी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के 50 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तापमान 40 के पार चला गया। वाराणसी का तापमान 42.2°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं रविवार को प्रयागराज में शाम को अचानक घने बादल छाए। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ और बहराइच में भी आंधी के साथ बरसात हुई। झांसी में रविवार दोपहर बाद घने बादल छाए। दिन में अंधेरा छा गया। 60 की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहर में कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। शिवाजी नगर में एक घर की दीवार गिर गई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। वाराणसी में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। रविवार को बारिश की 3 तस्वीरें देखिए… 14 मई से यूपी में लू की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके चलते प्रदेश में 24 घंटे तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यूपी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के 50 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तापमान 40 के पार चला गया। वाराणसी का तापमान 42.2°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं रविवार को प्रयागराज में शाम को अचानक घने बादल छाए। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ और बहराइच में भी आंधी के साथ बरसात हुई। झांसी में रविवार दोपहर बाद घने बादल छाए। दिन में अंधेरा छा गया। 60 की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहर में कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। शिवाजी नगर में एक घर की दीवार गिर गई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। वाराणसी में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। रविवार को बारिश की 3 तस्वीरें देखिए… 14 मई से यूपी में लू की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके चलते प्रदेश में 24 घंटे तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर