यूपी के 61 जिलों में गरज-चमक संग व्रजपात का अलर्ट:42°C के साथ बांदा सबसे गर्म, पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत

यूपी के 61 जिलों में गरज-चमक संग व्रजपात का अलर्ट:42°C के साथ बांदा सबसे गर्म, पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत

यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को 61 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा ही मौसम अगले 5 दिन तक बना रह सकता है। प्रदेश में 42°C के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। वहीं शुक्रवार को सहारनपुर, मथुरा, गाजियाबाद, आगरा, बुलंदशहर समेत 21 शहरों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। मथुरा में सड़कें तालाब बन गईं। घरों, दुकानों और अस्पतालों में दो फीट तक पानी भर गया। कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने से गोरखपुर, फिरोजाबाद और बस्ती में 2-2 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की तस्वीरें देखिए- क्यों बदला मौसम, जानिए
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है, जो केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। इसके साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। अगले 4 दिनों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को 61 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा ही मौसम अगले 5 दिन तक बना रह सकता है। प्रदेश में 42°C के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। वहीं शुक्रवार को सहारनपुर, मथुरा, गाजियाबाद, आगरा, बुलंदशहर समेत 21 शहरों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। मथुरा में सड़कें तालाब बन गईं। घरों, दुकानों और अस्पतालों में दो फीट तक पानी भर गया। कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने से गोरखपुर, फिरोजाबाद और बस्ती में 2-2 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की तस्वीरें देखिए- क्यों बदला मौसम, जानिए
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है, जो केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। इसके साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। अगले 4 दिनों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर