नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सबसे ज्यादा गर्मी में पड़ने वाले समय नौतपे को लेकर रही, जो बेअसर दिखा। इसके उलट प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में बारिश देखने को मिली। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1- यूपी में नौतपा बेअसर, 20 जिलों में बारिश, बागपत में बाइकें डूबीं, बरेली में कमर तक पानी भरा यूपी में आज यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो गया। रविवार को पहले ही दिन प्रदेश के 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई। बरेली के बहेड़ी में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में कमर तक पानी भर गया है। बागपत के बड़ौत में बारिश से एक अंडरपास में 4-5 फीट तक पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें 2- विराट-अनुष्का ने रामलला के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी भी गए, हाथ पकड़कर परिक्रमा की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे। दोनों ने सुबह 7 बजे रामलला के दर्शन किए। दोनों गर्भगृह में करीब 10 मिनट रहे। रामलला के दर्शन करके दोनों करीब 8 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचे। विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला चढ़ाई। पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग के फूलों की दो मालाएं पहनाईं। पूरी खबर पढ़ें 3- मंत्री स्वतंत्र देव ने की मंदाकिनी की सफाई, अखिलेश यादव का तंज- जनता इनको साफ करेगी चित्रकूट में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को 1 घंटे तक मंदाकिनी नदी की सफाई की। उनके साथ जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद समेत स्थानीय भाजपा नेता भी सफाई करने उतरे। सभी ने हाथ से नदी के अंदर से गंदगी निकाली, जलकुंभी के पौधे हटाए। फिर गंदगी को डलिया में भरकर ट्रक में डाला। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजियाबाद में ACP ऑफिस की छत गिरी, दरोगा की मौत, पत्नी बोलीं- 24 घंटे काम करवाते थे गाजियाबाद में रविवार तड़के आंधी-बारिश के चलते एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। ऑफिस के अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह एसीपी ऑफिस पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वीरेंद्र कुमार मिश्रा को नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5- बहराइच में महिला को जबड़े में दबाकर कूदा तेंदुआ, बेटी को बचाने बढ़ी तो नोचकर मार डाला बहराइच में तेंदुए ने छत पर सो रही महिला को नोच-नोचकर मार डाला। शनिवार रात 2 बजे तेंदुआ छत पर चढ़ गया। आहट सुनकर महिला की आंख खुल गई। तेंदुआ उसकी बेटी पर अटैक करने वाला था, लेकिन महिला आगे आ गई। इसके बाद तेंदुए ने महिला पर अटैक कर दिया। गर्दन जबड़े में दबोचकर छत से नीचे कूद गया। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें 6- ललितपुर में ADM पर मधुमक्खियों का हमला, सीडीओ ने मिट्टी में मुंह छुपाया, IAS गाड़ी में भागे ललितपुर में ADM पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। ADM को मधुमक्खियों ने करीब 500 डंक मारे। उन्हें गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। इनके अलावा CDO कमलाकांत ने भागकर अपना मुंह मिट्टी में दबा लिया। उनके शरीर पर कई जगह मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं। वहीं, विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा हमला होते ही मौके से भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 7- कंडोम लगाकर प्राइवेट पार्ट में छिपाया 1kg सोना, फर्जी कस्टम वाले पेट चीरने जा रहे थे, पुलिस ने पकड़ा दुबई से सोने की तस्करी करने वाले 6 तस्कर मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में हैं। इन सभी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस अगर चंद मिनट देर से आती, तो फर्जी कस्टम अफसर बने किडनैपर्स सोना निकालने के लिए इनके पेट चीर चुके होते। मुरादाबाद पुलिस ने 2 किडनैपर्स को गोली मारकर पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें 8- चंद्रशेखर बोले- बैकवर्ड सफाई का काम छोड़ें, सांसद-विधायक बनकर देश की पॉलिसी बनाएं चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शेड्यूल कास्ट और बैकवर्ड सफाई का जो काम करते हैं, वे इस काम को छोड़ें। ये काम उनको दे दें, जो इस देश में बहुत शुद्ध बनते हैं। आगरा के प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आप लोग डॉक्टर-इंजीनियर बनो, वकील, आईएएस, आईपीएस बनो। सांसद-विधायक बनकर देश की पॉलिसी बनाने का काम करो। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रेमानंद बोले- शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू न बनवाएं, यह अपराध की श्रेणी में आता है संत प्रेमानंद महाराज ने भगवान के नाम, चित्रों के टैटू शरीर के अंगों पर बनवाने को अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा-हाथों, पैरों या अन्य शारीरिक अंगों पर देवी-देवताओं के नाम या स्वरूपों का टैटू बनवाना अपराध की श्रेणी में आता है। प्रेमानंद महाराज ने ये टिप्पणी एक युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर की। पूरी खबर पढ़ें 10- शादी के 10वें दिन भाजपा नेता का सुसाइड, बाराबंकी में प्रधान की बेटी से अफेयर था बाराबंकी में शादी के 10वें दिन भाजपा नेता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर से कुछ दूरी पर फंदे से लटकता मिला। घटना से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट शेयर किया। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कई रील भी पोस्ट कीं। युवक भाजपा में मंडल मंत्री था, जिसका गांव के प्रधान की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग था। पूरी खबर पढ़ें 11- ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी, केरल से आया था धमकी भरा ई-मेल ताजमहल को RDX से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिला। पर्यटन विभाग के पास आए मेल के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। करीब 3 घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पर्यटकों को पैन तक नहीं ले जाने दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक हॉक्स मेल था, साइबर सेल इसकी जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 12- उन्नाव में कार और कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक और एक महिला है। महिला देवरिया की और एक युवक बिहार का रहने वाला था। वहीं एक युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 13- तीसरी बेटी हुई तो पत्नी को तीन तलाक दिया, लखीमपुर में बेटी बोली- पापा फांसी लगाने जा रहे थे लखीमपुर खीरी में एक महिला को तीसरी बेटी पैदा होने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। मजबूरी में विवाहिता अपने मायके चली आई, तीन बेटियों के साथ मां के ही घर रह रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- मैं तीन बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी? मुझे न्याय चाहिए। पूरी खबर पढ़ें वो खबर जो हटकर है… 14- अलीगढ़ में बुर्का पहनकर युवती से मिलने पहुंचा युवक, लोगों ने VIDEO बनाया अलीगढ़ में जवाहर पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बुर्का पहनकर युवती से मिलने पहुंचा था। दोनों पार्क में बैठकर बात कर रहे थे। मगर लोगों ने अश्लील हरकतें करते देखा तो शक हुआ। पार्क में टहलने आने वाले लोगों ने उसका बुर्का उतरवाया और वीडियो बना लिया। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम 15- प्रदेश में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात… नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सबसे ज्यादा गर्मी में पड़ने वाले समय नौतपे को लेकर रही, जो बेअसर दिखा। इसके उलट प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में बारिश देखने को मिली। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1- यूपी में नौतपा बेअसर, 20 जिलों में बारिश, बागपत में बाइकें डूबीं, बरेली में कमर तक पानी भरा यूपी में आज यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो गया। रविवार को पहले ही दिन प्रदेश के 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई। बरेली के बहेड़ी में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में कमर तक पानी भर गया है। बागपत के बड़ौत में बारिश से एक अंडरपास में 4-5 फीट तक पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें 2- विराट-अनुष्का ने रामलला के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी भी गए, हाथ पकड़कर परिक्रमा की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे। दोनों ने सुबह 7 बजे रामलला के दर्शन किए। दोनों गर्भगृह में करीब 10 मिनट रहे। रामलला के दर्शन करके दोनों करीब 8 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचे। विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला चढ़ाई। पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग के फूलों की दो मालाएं पहनाईं। पूरी खबर पढ़ें 3- मंत्री स्वतंत्र देव ने की मंदाकिनी की सफाई, अखिलेश यादव का तंज- जनता इनको साफ करेगी चित्रकूट में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को 1 घंटे तक मंदाकिनी नदी की सफाई की। उनके साथ जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद समेत स्थानीय भाजपा नेता भी सफाई करने उतरे। सभी ने हाथ से नदी के अंदर से गंदगी निकाली, जलकुंभी के पौधे हटाए। फिर गंदगी को डलिया में भरकर ट्रक में डाला। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजियाबाद में ACP ऑफिस की छत गिरी, दरोगा की मौत, पत्नी बोलीं- 24 घंटे काम करवाते थे गाजियाबाद में रविवार तड़के आंधी-बारिश के चलते एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। ऑफिस के अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह एसीपी ऑफिस पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वीरेंद्र कुमार मिश्रा को नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5- बहराइच में महिला को जबड़े में दबाकर कूदा तेंदुआ, बेटी को बचाने बढ़ी तो नोचकर मार डाला बहराइच में तेंदुए ने छत पर सो रही महिला को नोच-नोचकर मार डाला। शनिवार रात 2 बजे तेंदुआ छत पर चढ़ गया। आहट सुनकर महिला की आंख खुल गई। तेंदुआ उसकी बेटी पर अटैक करने वाला था, लेकिन महिला आगे आ गई। इसके बाद तेंदुए ने महिला पर अटैक कर दिया। गर्दन जबड़े में दबोचकर छत से नीचे कूद गया। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें 6- ललितपुर में ADM पर मधुमक्खियों का हमला, सीडीओ ने मिट्टी में मुंह छुपाया, IAS गाड़ी में भागे ललितपुर में ADM पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। ADM को मधुमक्खियों ने करीब 500 डंक मारे। उन्हें गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। इनके अलावा CDO कमलाकांत ने भागकर अपना मुंह मिट्टी में दबा लिया। उनके शरीर पर कई जगह मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं। वहीं, विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा हमला होते ही मौके से भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 7- कंडोम लगाकर प्राइवेट पार्ट में छिपाया 1kg सोना, फर्जी कस्टम वाले पेट चीरने जा रहे थे, पुलिस ने पकड़ा दुबई से सोने की तस्करी करने वाले 6 तस्कर मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में हैं। इन सभी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस अगर चंद मिनट देर से आती, तो फर्जी कस्टम अफसर बने किडनैपर्स सोना निकालने के लिए इनके पेट चीर चुके होते। मुरादाबाद पुलिस ने 2 किडनैपर्स को गोली मारकर पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें 8- चंद्रशेखर बोले- बैकवर्ड सफाई का काम छोड़ें, सांसद-विधायक बनकर देश की पॉलिसी बनाएं चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शेड्यूल कास्ट और बैकवर्ड सफाई का जो काम करते हैं, वे इस काम को छोड़ें। ये काम उनको दे दें, जो इस देश में बहुत शुद्ध बनते हैं। आगरा के प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आप लोग डॉक्टर-इंजीनियर बनो, वकील, आईएएस, आईपीएस बनो। सांसद-विधायक बनकर देश की पॉलिसी बनाने का काम करो। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रेमानंद बोले- शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू न बनवाएं, यह अपराध की श्रेणी में आता है संत प्रेमानंद महाराज ने भगवान के नाम, चित्रों के टैटू शरीर के अंगों पर बनवाने को अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा-हाथों, पैरों या अन्य शारीरिक अंगों पर देवी-देवताओं के नाम या स्वरूपों का टैटू बनवाना अपराध की श्रेणी में आता है। प्रेमानंद महाराज ने ये टिप्पणी एक युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर की। पूरी खबर पढ़ें 10- शादी के 10वें दिन भाजपा नेता का सुसाइड, बाराबंकी में प्रधान की बेटी से अफेयर था बाराबंकी में शादी के 10वें दिन भाजपा नेता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर से कुछ दूरी पर फंदे से लटकता मिला। घटना से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट शेयर किया। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कई रील भी पोस्ट कीं। युवक भाजपा में मंडल मंत्री था, जिसका गांव के प्रधान की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग था। पूरी खबर पढ़ें 11- ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी, केरल से आया था धमकी भरा ई-मेल ताजमहल को RDX से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिला। पर्यटन विभाग के पास आए मेल के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। करीब 3 घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पर्यटकों को पैन तक नहीं ले जाने दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक हॉक्स मेल था, साइबर सेल इसकी जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 12- उन्नाव में कार और कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक और एक महिला है। महिला देवरिया की और एक युवक बिहार का रहने वाला था। वहीं एक युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 13- तीसरी बेटी हुई तो पत्नी को तीन तलाक दिया, लखीमपुर में बेटी बोली- पापा फांसी लगाने जा रहे थे लखीमपुर खीरी में एक महिला को तीसरी बेटी पैदा होने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। मजबूरी में विवाहिता अपने मायके चली आई, तीन बेटियों के साथ मां के ही घर रह रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- मैं तीन बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी? मुझे न्याय चाहिए। पूरी खबर पढ़ें वो खबर जो हटकर है… 14- अलीगढ़ में बुर्का पहनकर युवती से मिलने पहुंचा युवक, लोगों ने VIDEO बनाया अलीगढ़ में जवाहर पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बुर्का पहनकर युवती से मिलने पहुंचा था। दोनों पार्क में बैठकर बात कर रहे थे। मगर लोगों ने अश्लील हरकतें करते देखा तो शक हुआ। पार्क में टहलने आने वाले लोगों ने उसका बुर्का उतरवाया और वीडियो बना लिया। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम 15- प्रदेश में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मधुमक्खी के हमले से IAS भागे, सफाई करने उतरे मंत्री का हाथ टूटा; महिला को जबड़े में दबाकर छत से कूदा तेंदुआ
