यूपी में गुरुवार शाम मौसम बदल गया। 12 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। अयोध्या और गोंडा में ओले गिरे। अयोध्या में आंधी इतनी तेज थी कि खड़ी एक ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं की मौत दीवार के नीचे दबकर हुई। रौनाही से रुदौली तक हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़ गए। रुदौली के पास डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बीते 4 घंटे तक एक लेन पर करीब 20 किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम में एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। प्रशासन ने हाईवे क्लियर कराकर जाम खुलवाया है। गोरखपुर के ब्रजेश वर्मा ने दैनिक भास्कर से बताया, उन्हें देहरादून जाना था। रात 12 बजे लखनऊ के चारबाग से ट्रेन पकड़नी थी। जाम में करीब 3 घंटे फंसे रहे। वहीं, बाराबंकी में तेज आंधी के बीच पेड़ और दीवार गिरने से 5 की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। कई गांवों में बिजली गुल है। बस्ती और अमेठी में की दो लोगों की मौत हुई। बहराइच, बलरामपुर महाराजगंज, कुशीनगर, अमेठी और लखीमपुर में भी 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। लखनऊ में भी धूल भरी आंधी चली। अब तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है। 5 फोटो देखिए… मौसम विभाग ने बताया, आज पूर्वी यूपी के जिलों में देर रात तक आंधी-पानी की संभावना है। कल शुक्रवार को 37 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कुछ शहरों में ओले भी गिर सकते हैं। पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी में गुरुवार शाम मौसम बदल गया। 12 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। अयोध्या और गोंडा में ओले गिरे। अयोध्या में आंधी इतनी तेज थी कि खड़ी एक ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं की मौत दीवार के नीचे दबकर हुई। रौनाही से रुदौली तक हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़ गए। रुदौली के पास डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बीते 4 घंटे तक एक लेन पर करीब 20 किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम में एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। प्रशासन ने हाईवे क्लियर कराकर जाम खुलवाया है। गोरखपुर के ब्रजेश वर्मा ने दैनिक भास्कर से बताया, उन्हें देहरादून जाना था। रात 12 बजे लखनऊ के चारबाग से ट्रेन पकड़नी थी। जाम में करीब 3 घंटे फंसे रहे। वहीं, बाराबंकी में तेज आंधी के बीच पेड़ और दीवार गिरने से 5 की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। कई गांवों में बिजली गुल है। बस्ती और अमेठी में की दो लोगों की मौत हुई। बहराइच, बलरामपुर महाराजगंज, कुशीनगर, अमेठी और लखीमपुर में भी 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। लखनऊ में भी धूल भरी आंधी चली। अब तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है। 5 फोटो देखिए… मौसम विभाग ने बताया, आज पूर्वी यूपी के जिलों में देर रात तक आंधी-पानी की संभावना है। कल शुक्रवार को 37 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कुछ शहरों में ओले भी गिर सकते हैं। पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में आंधी-बारिश और ओले गिरे, 12 की मौत:लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पेड़ उखड़े, बस पलटी; 20KM लंबा जाम
