यूपी के 14 जिलों में आज सीजन का पहला हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। इस सीजन में पहली बार 3 जिले प्रयागराज, झांसी और हमीरपुर में पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार सुबह पिछले 24 घंटे की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा, यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल से पछुआ हवा तेज होगी
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 27 मार्च को झांसी समेत बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके बाद, अगले दो-तीन दिनों में तेज पछुआ हवा के कारण तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट होगी। करीब 30 से 40 की स्पीड में हवा चल सकती है। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। बारिश और ओला ने 5-6% फसल को किया खराब
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, गेहूं की फसल के लिए आने वाला दिन फायदेमंद रहेगा। अगले चार से पांच दिनों में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अगर बारिश होती है तो जो फसल तैयार हो गई हैं, उन्हें नुकसान होगा। फिलहाल इस वर्ष जिन जिलों में बारिश और ओले गिरे हैं, वहां फसल 5 से 6 प्रतिशत खराब हो गई है। जून में 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह बताते हैं- मई-जून में उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं, मार्च के आखिर तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा। अप्रैल में यह बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। इस बीच मार्च से ही हीट वेव चलने का भी अनुमान है। यह मार्च से लेकर मई तक एक महीने में 8 से 10 दिन हो सकता है। 1982 से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा
उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की 2024 की एक रिपोर्ट बताती है कि 1982 से 2023 के बीच यहां गर्मियों के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए 1981 में लखनऊ में जून महीने में औसत अधिकतम तापमान 44.94 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में 1.42 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46.36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यही ट्रेंड राज्य के सभी प्रमुख शहरों का है। मई की बात करें, तो इस बीच नोएडा का तापमान औसत सबसे ज्यादा 3.07 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। 1982 मई में यहां का अधिकतम औसत तापमान 41.98 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में यह 45.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सीतापुर का औसत अधिकतम तापमान इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ा है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती: किसे कितने नंबर मिले; देखिए 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी। UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम नंबर मिले? 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए क्लिक कीजिए… यूपी के 14 जिलों में आज सीजन का पहला हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। इस सीजन में पहली बार 3 जिले प्रयागराज, झांसी और हमीरपुर में पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार सुबह पिछले 24 घंटे की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा, यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल से पछुआ हवा तेज होगी
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 27 मार्च को झांसी समेत बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके बाद, अगले दो-तीन दिनों में तेज पछुआ हवा के कारण तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट होगी। करीब 30 से 40 की स्पीड में हवा चल सकती है। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। बारिश और ओला ने 5-6% फसल को किया खराब
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, गेहूं की फसल के लिए आने वाला दिन फायदेमंद रहेगा। अगले चार से पांच दिनों में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अगर बारिश होती है तो जो फसल तैयार हो गई हैं, उन्हें नुकसान होगा। फिलहाल इस वर्ष जिन जिलों में बारिश और ओले गिरे हैं, वहां फसल 5 से 6 प्रतिशत खराब हो गई है। जून में 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह बताते हैं- मई-जून में उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं, मार्च के आखिर तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा। अप्रैल में यह बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। इस बीच मार्च से ही हीट वेव चलने का भी अनुमान है। यह मार्च से लेकर मई तक एक महीने में 8 से 10 दिन हो सकता है। 1982 से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा
उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की 2024 की एक रिपोर्ट बताती है कि 1982 से 2023 के बीच यहां गर्मियों के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए 1981 में लखनऊ में जून महीने में औसत अधिकतम तापमान 44.94 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में 1.42 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46.36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यही ट्रेंड राज्य के सभी प्रमुख शहरों का है। मई की बात करें, तो इस बीच नोएडा का तापमान औसत सबसे ज्यादा 3.07 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। 1982 मई में यहां का अधिकतम औसत तापमान 41.98 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में यह 45.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सीतापुर का औसत अधिकतम तापमान इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ा है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती: किसे कितने नंबर मिले; देखिए 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी। UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम नंबर मिले? 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए क्लिक कीजिए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में इस सीजन पहली बार हीटवेव का अलर्ट:पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा, प्रयागराज सबसे गर्म तो अयोध्या ठंडा रहा
