यूपी में कांग्रेस के 133 जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित:इनमें 29 मुस्लिम; योगी के गोरखपुर में ब्राह्मण-निषाद समीकरण; राहुल जल्द करेंगे मुलाकात

यूपी में कांग्रेस के 133 जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित:इनमें 29 मुस्लिम; योगी के गोरखपुर में ब्राह्मण-निषाद समीकरण; राहुल जल्द करेंगे मुलाकात

भाजपा के बाद यूपी में कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 75 जिलों में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। कुल 133 पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इनमें 29 मुस्लिम, 21 ब्राह्मण और 8 ठाकुर हैं। कांग्रेस ने सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में ब्राह्मण और निषाद का समीकरण साधा है। यहां राजेश कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष और रवि प्रताप निषाद महानगर अध्यक्ष बनाए गए। वहीं, मैनपुरी में यादव समीकरण साधा है। गोपाल कुलश्रेष्ठ को जिले की कमान मिली है। नागेंद्र यादव शहर अध्यक्ष बनाए गए। राजधानी लखनऊ में रुद्र दमन सिंह जिलाध्यक्ष बने हैं। प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए गए हैं। 5 दिसंबर, 2024 को कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपी की सभी कमेटियों को भंग कर दिया था। प्रियंका गांधी के यूपी प्रभारी रहते तमाम नए चेहरों को पार्टी से जोड़ा गया था, जबकि पुराने चेहरे सीन से बाहर हो गए थे। वे लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। अजय राय ने पुराने चेहरों को फिर सक्रिय करने की कवायद शुरू की है। जल्द राहुल गांधी देश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। प्रयागराज में प्रमोद तिवारी के करीबी को महानगर की कमान
प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए हैं। महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी के पुराने नेता फ़ुजैल हाशमी को सौंपी गई है। फुजैल हाशमी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के काफी करीबी हैं। 1988 से लेकर अब तक फुजैल हाशमी लगातार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य बनते चले आ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर नवाबगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। फुजैल हाशमी ने 1979 में कांग्रेस जॉइन किया था। वहीं, गंगापार में अशफाक अहमद जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक जिले में कांग्रेस पार्टी ने तीन में से दो अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से दिए हैं और एक अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से बनाया है। बुंदेलखंड और वेस्ट यूपी में किसे मिली कुर्सी
बुंदेलखंड के जिलों की बात की जाए तो झांसी में कांग्रेस ने देशराज रिछारिया को जिला अध्यक्ष बनाया है, इसके साथ ही ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया को जिलाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वेस्ट यूपी में कांग्रेस ने सहारनपुर में संदीप राणा को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान को जिलाध्यक्ष बनाया है। मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बस्ती में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है। देखें लिस्ट… तीन महीने बाद नई टीम घोषित
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने करीब तीन महीने बाद अपनी नई टीम घोषित की है। 5 दिसंबर, 2024 को यूपी कांग्रेस कमेटी भंग की गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश कमेटी, जिला, शहर और ब्लॉक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया था। यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति के तहत उठाया गया। राहुल करेंगे जिला-शहर अध्यक्षों से बात कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें तय हुआ कि राहुल गांधी देशभर के कांग्रेस जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर सीधे बातचीत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि ऐसा प्रयोग इंदिरा गांधी के बाद पहली बार कांग्रेस में होना जा रहा है, जब जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद होगा। इस फैसले के बाद तय हुआ कि जिन इकाइयों का गठन लंबित है, उसे जल्द पूरा कर लिया जाए। इसी के बाद आनन-फानन में यूपी के जिला और महानगर इकाइयों के नए अध्यक्षों की सूची को मंजूरी दे दी गई। लोकसभा में 6 सीटें जीतने के बाद कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद
यूपी में लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस को फिर से यहां पुराना रुतबा हासिल करने की उम्मीद जगी है। सपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ी कांग्रेस को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अब पार्टी राहुल गांधी की अगुआई में फिर यूपी में अपनी खोई जमीन तलाशने की जुगत में है। नए जिला व शहर अध्यक्षों पर प्रदेश में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की जिम्मेदारी होगी। पहले जिला व शहर अध्यक्ष घोषित किए हैं। जल्द महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। —————————— यह खबर भी पढ़िए… गाजियाबाद में भाजपा विधायक की पुलिस से हाथापाई, कपड़े फटे:कलश यात्रा रोकने पर बवाल, नंद किशोर गुर्जर बोले- 28 के बाद जान दे दूंगा गाजियाबाद में गुरुवार को भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। विधायक के कपड़े फट गए। यहां बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा के लिए परमिशन नहीं ली गई थी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो हंगामा होने लगा। भाजपा विधायक और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर… भाजपा के बाद यूपी में कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 75 जिलों में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। कुल 133 पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इनमें 29 मुस्लिम, 21 ब्राह्मण और 8 ठाकुर हैं। कांग्रेस ने सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में ब्राह्मण और निषाद का समीकरण साधा है। यहां राजेश कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष और रवि प्रताप निषाद महानगर अध्यक्ष बनाए गए। वहीं, मैनपुरी में यादव समीकरण साधा है। गोपाल कुलश्रेष्ठ को जिले की कमान मिली है। नागेंद्र यादव शहर अध्यक्ष बनाए गए। राजधानी लखनऊ में रुद्र दमन सिंह जिलाध्यक्ष बने हैं। प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए गए हैं। 5 दिसंबर, 2024 को कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपी की सभी कमेटियों को भंग कर दिया था। प्रियंका गांधी के यूपी प्रभारी रहते तमाम नए चेहरों को पार्टी से जोड़ा गया था, जबकि पुराने चेहरे सीन से बाहर हो गए थे। वे लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। अजय राय ने पुराने चेहरों को फिर सक्रिय करने की कवायद शुरू की है। जल्द राहुल गांधी देश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। प्रयागराज में प्रमोद तिवारी के करीबी को महानगर की कमान
प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए हैं। महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी के पुराने नेता फ़ुजैल हाशमी को सौंपी गई है। फुजैल हाशमी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के काफी करीबी हैं। 1988 से लेकर अब तक फुजैल हाशमी लगातार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य बनते चले आ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर नवाबगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। फुजैल हाशमी ने 1979 में कांग्रेस जॉइन किया था। वहीं, गंगापार में अशफाक अहमद जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक जिले में कांग्रेस पार्टी ने तीन में से दो अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से दिए हैं और एक अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से बनाया है। बुंदेलखंड और वेस्ट यूपी में किसे मिली कुर्सी
बुंदेलखंड के जिलों की बात की जाए तो झांसी में कांग्रेस ने देशराज रिछारिया को जिला अध्यक्ष बनाया है, इसके साथ ही ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया को जिलाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वेस्ट यूपी में कांग्रेस ने सहारनपुर में संदीप राणा को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान को जिलाध्यक्ष बनाया है। मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बस्ती में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है। देखें लिस्ट… तीन महीने बाद नई टीम घोषित
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने करीब तीन महीने बाद अपनी नई टीम घोषित की है। 5 दिसंबर, 2024 को यूपी कांग्रेस कमेटी भंग की गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश कमेटी, जिला, शहर और ब्लॉक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया था। यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति के तहत उठाया गया। राहुल करेंगे जिला-शहर अध्यक्षों से बात कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें तय हुआ कि राहुल गांधी देशभर के कांग्रेस जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर सीधे बातचीत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि ऐसा प्रयोग इंदिरा गांधी के बाद पहली बार कांग्रेस में होना जा रहा है, जब जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद होगा। इस फैसले के बाद तय हुआ कि जिन इकाइयों का गठन लंबित है, उसे जल्द पूरा कर लिया जाए। इसी के बाद आनन-फानन में यूपी के जिला और महानगर इकाइयों के नए अध्यक्षों की सूची को मंजूरी दे दी गई। लोकसभा में 6 सीटें जीतने के बाद कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद
यूपी में लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस को फिर से यहां पुराना रुतबा हासिल करने की उम्मीद जगी है। सपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ी कांग्रेस को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अब पार्टी राहुल गांधी की अगुआई में फिर यूपी में अपनी खोई जमीन तलाशने की जुगत में है। नए जिला व शहर अध्यक्षों पर प्रदेश में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की जिम्मेदारी होगी। पहले जिला व शहर अध्यक्ष घोषित किए हैं। जल्द महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। —————————— यह खबर भी पढ़िए… गाजियाबाद में भाजपा विधायक की पुलिस से हाथापाई, कपड़े फटे:कलश यात्रा रोकने पर बवाल, नंद किशोर गुर्जर बोले- 28 के बाद जान दे दूंगा गाजियाबाद में गुरुवार को भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। विधायक के कपड़े फट गए। यहां बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा के लिए परमिशन नहीं ली गई थी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो हंगामा होने लगा। भाजपा विधायक और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर