नौतपा के आज 5वें दिन सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है। झांसी का तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं आगरा में तापमान 48.6 तो प्रयागराज में 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में झांसी लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। देश में राजस्थान का चुरु शहर सबसे गर्म रहा, यहां 50.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। गर्मी से अब तक 17 मौतें
यूपी में गर्मी से अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी 10 लोगों की जान चली गई थी। मंगलवार को नोएडा में गर्मी के चलते एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर में एक वकील और लखनऊ में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। महोबा में भी हीट स्ट्रोक के चलते तीन लोगों की जान चली गई। कल से मिल सकती है राहत
नौतपा का असर कल से पूर्वी यूपी में थोड़ा कम होगा। कल पूर्वी यूपी के 10 जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। बारिश का सिलसिला विभिन्न शहरों में 1 जून तक जारी रह सकता है। हालांकि पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। 2 जून तक नौतपा का असर जारी रहेगा। मई माह में 79 फीसदी कम हुई बारिश
नौतपा के बीच प्रदेश में प्री-मानसून बारिश बलिया में 15 और गोरखपुर में 0.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में मई माह में प्री-मानसून बारिश में भारी गिरावट दर्ज की गई। 79 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई। औसत बारिश 13.1 मिमी. होती थी, लेकिन मई माह में अभी तक 2.7 मिमी. बारिश ही रिकॉर्ड की गई। आज ये जिले रहेंगे सबसे गर्म, रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में येलो अलर्ट
प्रतापगढ़, चंदौली, फर्रुखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज में येलो अलर्ट है। कल से इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार
बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया में बारिश के आसार हैं। 31 मई को इन जिलों में बारिश
श्रावस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया। नौतपा से जल्द मिलेगी राहत
सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक नौतपा का असर से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। अभी दिन और रात के तापमान में बढ़ सकते हैं। कहीं-कहीं बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश में प्रमुख सबसे गर्म शहर
शहर- अधिकतम- न्यूनतम
आगरा- 48.6- 30.1
अयोध्या- 42.0- 28.0
बरेली- 42.8- 28.8
फतेहपुर- 48.0- 29.7
झांसी- 49.0- 31.8
कानपुर- 47.6- 31.0
लखनऊ- 43.7- 29.6
मथुरा- 48.6- 30.6
मेरठ- 44.0- 24.7
प्रयागराज- 48.2- 31.2
वाराणसी- 47.6- 30.2 नौतपा के आज 5वें दिन सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है। झांसी का तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं आगरा में तापमान 48.6 तो प्रयागराज में 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में झांसी लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। देश में राजस्थान का चुरु शहर सबसे गर्म रहा, यहां 50.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। गर्मी से अब तक 17 मौतें
यूपी में गर्मी से अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी 10 लोगों की जान चली गई थी। मंगलवार को नोएडा में गर्मी के चलते एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर में एक वकील और लखनऊ में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। महोबा में भी हीट स्ट्रोक के चलते तीन लोगों की जान चली गई। कल से मिल सकती है राहत
नौतपा का असर कल से पूर्वी यूपी में थोड़ा कम होगा। कल पूर्वी यूपी के 10 जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। बारिश का सिलसिला विभिन्न शहरों में 1 जून तक जारी रह सकता है। हालांकि पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। 2 जून तक नौतपा का असर जारी रहेगा। मई माह में 79 फीसदी कम हुई बारिश
नौतपा के बीच प्रदेश में प्री-मानसून बारिश बलिया में 15 और गोरखपुर में 0.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में मई माह में प्री-मानसून बारिश में भारी गिरावट दर्ज की गई। 79 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई। औसत बारिश 13.1 मिमी. होती थी, लेकिन मई माह में अभी तक 2.7 मिमी. बारिश ही रिकॉर्ड की गई। आज ये जिले रहेंगे सबसे गर्म, रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में येलो अलर्ट
प्रतापगढ़, चंदौली, फर्रुखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज में येलो अलर्ट है। कल से इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार
बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया में बारिश के आसार हैं। 31 मई को इन जिलों में बारिश
श्रावस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया। नौतपा से जल्द मिलेगी राहत
सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक नौतपा का असर से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। अभी दिन और रात के तापमान में बढ़ सकते हैं। कहीं-कहीं बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश में प्रमुख सबसे गर्म शहर
शहर- अधिकतम- न्यूनतम
आगरा- 48.6- 30.1
अयोध्या- 42.0- 28.0
बरेली- 42.8- 28.8
फतेहपुर- 48.0- 29.7
झांसी- 49.0- 31.8
कानपुर- 47.6- 31.0
लखनऊ- 43.7- 29.6
मथुरा- 48.6- 30.6
मेरठ- 44.0- 24.7
प्रयागराज- 48.2- 31.2
वाराणसी- 47.6- 30.2 उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में गर्मी से अब तक 17 की मौत:झांसी, आगरा प्रदेश में सबसे गर्म; 49 डिग्री तक पहुंचा पारा, आज 10 जिलों में रेड अलर्ट
