यूपी में आज यानी 26 मई से नौतपा का दूसरा दिन है। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त हवा चलेगी। दक्षिणी यूपी के इलाकों व वाराणसी परिक्षेत्र में बूंदाबादी हो सकती है। 15 साल में यह पहला मौका है। जब नौतपा के 9 दिन में एक दिन भी लू नहीं बहेगा। बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून 18 जून से करीब चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। वहीं, नौतपा के पहले दिन 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई। गाजियाबाद में आंधी-बारिश से ACP ऑफिस की छत गिर गई। मलबे में दबने से दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। मथुरा में देर रात से बारिश का दौर जारी है। प्रेमानंद महाराज ने छाता लेकर पदयात्रा निकाली। बारिश के बावजूद उनके सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए खड़े रहे। मथुरा में सड़कों पर कई फीट पानी भर गया। बरेली के बहेड़ी में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में कमर तक पानी भर गया है। बागपत के बड़ौत में बारिश से एक अंडरपास में 4-5 फीट तक पानी भर गया। इसमें कई बाइकें डूब गईं। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 53 मिमी (2.08 इंच) बारिश मेरठ में हुई। जहां एक तरफ बारिश हो रही, वहीं दूसरी तरफ लखनऊ-झांसी समेत कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ी। दोपहर में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 40.5 डिग्री के साथ मुरादाबाद दूसरे और 39.5 डिग्री के साथ आगरा तीसरे नंबर पर रहा। कल 4 तस्वीरें देखिए- सूर्य उपासना के श्रेष्ठ दिन आचार्य विकास पाण्डेय ने बताया-स्कंद पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में नौतपा को सूर्य उपासना का श्रेष्ठ समय बताया गया है। मान्यता है इन दिनों में सूर्य उपासना से मानसिक बल, यश, शांति की प्राप्ति होती है। तांबे के लौटे से रोजाना सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं। जल में लाल चंदन, कुमकुम और लाल फूल डाल सकते हैं। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है। नौतपा शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी अलर्ट है। इस दौरान डिहाइड्रेशन, उल्टी, पेट खराब, चक्कर, थकान, जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। बचाव के लिए बाहर निकलते समय सिर ढकें, पानी खूब पीएं, नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जूस और मौसमी फलों का सेवन करें। क्यों बदला मौसम?
BHU के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से यूपी में बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में मानसून अपने निर्धारित समय से सात दिन पहले भी पहुंच सकता है। यूपी में आज यानी 26 मई से नौतपा का दूसरा दिन है। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त हवा चलेगी। दक्षिणी यूपी के इलाकों व वाराणसी परिक्षेत्र में बूंदाबादी हो सकती है। 15 साल में यह पहला मौका है। जब नौतपा के 9 दिन में एक दिन भी लू नहीं बहेगा। बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून 18 जून से करीब चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। वहीं, नौतपा के पहले दिन 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई। गाजियाबाद में आंधी-बारिश से ACP ऑफिस की छत गिर गई। मलबे में दबने से दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। मथुरा में देर रात से बारिश का दौर जारी है। प्रेमानंद महाराज ने छाता लेकर पदयात्रा निकाली। बारिश के बावजूद उनके सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए खड़े रहे। मथुरा में सड़कों पर कई फीट पानी भर गया। बरेली के बहेड़ी में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में कमर तक पानी भर गया है। बागपत के बड़ौत में बारिश से एक अंडरपास में 4-5 फीट तक पानी भर गया। इसमें कई बाइकें डूब गईं। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 53 मिमी (2.08 इंच) बारिश मेरठ में हुई। जहां एक तरफ बारिश हो रही, वहीं दूसरी तरफ लखनऊ-झांसी समेत कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ी। दोपहर में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 40.5 डिग्री के साथ मुरादाबाद दूसरे और 39.5 डिग्री के साथ आगरा तीसरे नंबर पर रहा। कल 4 तस्वीरें देखिए- सूर्य उपासना के श्रेष्ठ दिन आचार्य विकास पाण्डेय ने बताया-स्कंद पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में नौतपा को सूर्य उपासना का श्रेष्ठ समय बताया गया है। मान्यता है इन दिनों में सूर्य उपासना से मानसिक बल, यश, शांति की प्राप्ति होती है। तांबे के लौटे से रोजाना सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं। जल में लाल चंदन, कुमकुम और लाल फूल डाल सकते हैं। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है। नौतपा शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी अलर्ट है। इस दौरान डिहाइड्रेशन, उल्टी, पेट खराब, चक्कर, थकान, जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। बचाव के लिए बाहर निकलते समय सिर ढकें, पानी खूब पीएं, नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जूस और मौसमी फलों का सेवन करें। क्यों बदला मौसम?
BHU के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से यूपी में बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में मानसून अपने निर्धारित समय से सात दिन पहले भी पहुंच सकता है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में नौतपा का दूसरा दिन:15 साल में पहली बार नहीं चलेगी लू, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट; मथुरा के रेलवे अंडरपास में भरा पानी
