भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से BJP ने ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य आगाज किया है। राजधानी लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से बुधवार सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष तिरंगा यात्रा का मकसद है देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों के सम्मान को नई ऊंचाई देना और जनता को ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों से अवगत कराना। तिरंगा यात्रा में क्या खास रहेगा क्या है ऑपरेशन सिंदूर? BJP नेताओं के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सुरक्षा बलों का एक सफल अभियान रहा, जिसमें सीमापार आतंकवाद को करारा जवाब दिया गया। यात्रा के दौरान बीजेपी इसे लेकर जनजागरण करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने बताया कि यह यात्रा न केवल सैनिकों के सम्मान में है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी और मजबूत करेगी। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि BJP इस यात्रा को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रवाद के एजेंडे से भी जोड़ रही है। हर जिले में रैली, सभाएं और तिरंगा यात्रा के पड़ाव तय किए गए हैं। भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से BJP ने ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य आगाज किया है। राजधानी लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से बुधवार सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष तिरंगा यात्रा का मकसद है देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों के सम्मान को नई ऊंचाई देना और जनता को ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों से अवगत कराना। तिरंगा यात्रा में क्या खास रहेगा क्या है ऑपरेशन सिंदूर? BJP नेताओं के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सुरक्षा बलों का एक सफल अभियान रहा, जिसमें सीमापार आतंकवाद को करारा जवाब दिया गया। यात्रा के दौरान बीजेपी इसे लेकर जनजागरण करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने बताया कि यह यात्रा न केवल सैनिकों के सम्मान में है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी और मजबूत करेगी। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि BJP इस यात्रा को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रवाद के एजेंडे से भी जोड़ रही है। हर जिले में रैली, सभाएं और तिरंगा यात्रा के पड़ाव तय किए गए हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आज होगा आगाज:ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ लखनऊ में CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी
