यूपी में लॉरेंस विश्नोई का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर:दो पुलिसवालों को गोली मारी तो STF ने मार गिराया, हाशिम बाबा संग करता था वारदात

यूपी में लॉरेंस विश्नोई का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर:दो पुलिसवालों को गोली मारी तो STF ने मार गिराया, हाशिम बाबा संग करता था वारदात

यूपी के हापुड़ में STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है। STF चीफ अमिताभ यश ने बताया कि बुधवार रात नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने शूटर को घेरा तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश नवीन को गोली लग गई। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। बुधवार रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में यह मुठभेड़ हुई। नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था। वह गैंग के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाशिम बाबा के साथ मिलकर दिल्ली और यूपी में अपराध करता था। नवीन ने कई हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाया था। नवीन गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था। उस पर हत्या, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे 20 संगीन मामले दिल्ली और यूपी में दर्ज थे। इनमें से दिल्ली के दो मामलों में उसे सजा भी हो चुकी थी। दिल्ली सेल ने STF को दिया था इनपुट पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्पेशल सेल को नवीन के हापुड़ में होने की सूचना मिली थी। स्पेशल सेल ने यूपी एसटीएफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक टीम को उसकी तलाश में हापुड़ भेजा गया। मुखबिर के इशारे पर टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे घेर लिया। नोएडा के एएसपी एसटीएफ आरके मिश्रा ने बताया- टीम ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। उसकी गोली सिपाही अंकुर और विजेंद्र को लग गई। इसके बाद टीम ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। एक गोली बदमाश को जाकर लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, देर रात मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। STF ने बदमाश के पास से बाइक और ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की है। नवीन जिस लॉरेंस बिश्नोई का शूटर था, उसके बारे में जानिए
गैंगस्टर लॉरेंस पर करीब 84 FIR दर्ज हैं। 2016 में उसे नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में ही बंद है। इस वक्त वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। करीब 9 साल से वह जेल से बाहर नहीं आया है। इसके बावजूद देश में हुए मर्डर केसों में उसका नाम आया है। जिनमें मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान के करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का मर्डर भी शामिल है। इसके अलावा वह काले हिरण के शिकार के आरोपों से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भी पीछे पड़ा है। छात्र से गैंगस्टर कैसे बना लॉरेंस 11 दिनों में 5 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मियों की मौत पिछले 11 दिनों में यूपी पुलिस ने 5 बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। 8 साल में 23 पुलिसवाले शहीद, 234 बदमाश मारे गए पिछले 8 सालों की बात करें तो यूपी में 2017 से अब तक 234 बदमाश मारे गए हैं। इस दौरान 23 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। 1650 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। —————————— एनकाउंटर से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- बस कंडक्टर को लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर:लखनऊ में आधी रात को पुलिस में घेरा, भागे तो पैर में मारी गोली; एक फरार लखनऊ के आलमबाग इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बस कंडक्टर से लूट करने वाले मुख्य आरोपी गौरव के पैर में गोली लगी। उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसका साथी शुभम अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर यूपी के हापुड़ में STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है। STF चीफ अमिताभ यश ने बताया कि बुधवार रात नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने शूटर को घेरा तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश नवीन को गोली लग गई। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। बुधवार रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में यह मुठभेड़ हुई। नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था। वह गैंग के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाशिम बाबा के साथ मिलकर दिल्ली और यूपी में अपराध करता था। नवीन ने कई हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाया था। नवीन गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था। उस पर हत्या, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे 20 संगीन मामले दिल्ली और यूपी में दर्ज थे। इनमें से दिल्ली के दो मामलों में उसे सजा भी हो चुकी थी। दिल्ली सेल ने STF को दिया था इनपुट पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्पेशल सेल को नवीन के हापुड़ में होने की सूचना मिली थी। स्पेशल सेल ने यूपी एसटीएफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक टीम को उसकी तलाश में हापुड़ भेजा गया। मुखबिर के इशारे पर टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे घेर लिया। नोएडा के एएसपी एसटीएफ आरके मिश्रा ने बताया- टीम ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। उसकी गोली सिपाही अंकुर और विजेंद्र को लग गई। इसके बाद टीम ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। एक गोली बदमाश को जाकर लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, देर रात मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। STF ने बदमाश के पास से बाइक और ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की है। नवीन जिस लॉरेंस बिश्नोई का शूटर था, उसके बारे में जानिए
गैंगस्टर लॉरेंस पर करीब 84 FIR दर्ज हैं। 2016 में उसे नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में ही बंद है। इस वक्त वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। करीब 9 साल से वह जेल से बाहर नहीं आया है। इसके बावजूद देश में हुए मर्डर केसों में उसका नाम आया है। जिनमें मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान के करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का मर्डर भी शामिल है। इसके अलावा वह काले हिरण के शिकार के आरोपों से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भी पीछे पड़ा है। छात्र से गैंगस्टर कैसे बना लॉरेंस 11 दिनों में 5 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मियों की मौत पिछले 11 दिनों में यूपी पुलिस ने 5 बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। 8 साल में 23 पुलिसवाले शहीद, 234 बदमाश मारे गए पिछले 8 सालों की बात करें तो यूपी में 2017 से अब तक 234 बदमाश मारे गए हैं। इस दौरान 23 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। 1650 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। —————————— एनकाउंटर से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- बस कंडक्टर को लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर:लखनऊ में आधी रात को पुलिस में घेरा, भागे तो पैर में मारी गोली; एक फरार लखनऊ के आलमबाग इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बस कंडक्टर से लूट करने वाले मुख्य आरोपी गौरव के पैर में गोली लगी। उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसका साथी शुभम अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर