पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक गिरफ्तार:मोबाइल से संवेदनशील जानकारी मिली, पढ़ाई छोड़कर ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक गिरफ्तार:मोबाइल से संवेदनशील जानकारी मिली, पढ़ाई छोड़कर ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के देहरा में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार सुखाहर गांव का अभिषेक पाक को संवेदनशील जानकारी भेजता था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और फोटो बरामद हुए हैं। इस डेटा को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को कुछ दिन पहले युवक की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस युवक की निगरानी कर रही थी और शिकायत में लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पढ़ाई छोड़ ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कॉलेज से पढ़ाई छोड़ चुका है। वह ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। कब लगती है BNS की धारा 152 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 अलगाव, सशस्त्र विद्रोह या विध्वंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कृत्यों में शामिल, या जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालते हैं, या जब कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसे कार्यों में शामिल होता है जो अलगाव, सशस्त्र विद्रोह या विध्वंसक गतिविधियों को उकसाते हैं, उन अपराधियों पर लगती है। खुफिया एजेंसी की मदद ले रही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों की मदद ले रही है। गिरफ्तार युवक को आज देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उसे रिमांड के दौरान पूछताछ करके ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। पुलिस पूछताछ में और ज्यादा जानकारी मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के देहरा में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार सुखाहर गांव का अभिषेक पाक को संवेदनशील जानकारी भेजता था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और फोटो बरामद हुए हैं। इस डेटा को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को कुछ दिन पहले युवक की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस युवक की निगरानी कर रही थी और शिकायत में लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पढ़ाई छोड़ ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कॉलेज से पढ़ाई छोड़ चुका है। वह ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। कब लगती है BNS की धारा 152 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 अलगाव, सशस्त्र विद्रोह या विध्वंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कृत्यों में शामिल, या जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालते हैं, या जब कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसे कार्यों में शामिल होता है जो अलगाव, सशस्त्र विद्रोह या विध्वंसक गतिविधियों को उकसाते हैं, उन अपराधियों पर लगती है। खुफिया एजेंसी की मदद ले रही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों की मदद ले रही है। गिरफ्तार युवक को आज देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उसे रिमांड के दौरान पूछताछ करके ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। पुलिस पूछताछ में और ज्यादा जानकारी मिल सकती है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर