लुधियाना| हैबोवाल महोत्सव कमेटी की विशेष बैठक रघुनाथ मंदिर वाली गली हैबोवाल कलां में हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जाने वाली 24वीं शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। प्रधान अश्वनी भागी और चेयरमैन अनिल जसरा ने मेंबरों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई और निमंत्रण भी बांटे गए। देवों के देव महादेव का रथ दर्शनीय होगा। इस अवसर पर राजिंद्र बस्सी, कर्मचंद शर्मा, रमन मल्होत्रा, सुनिल मल्होत्रा, कृष्ण चंद सिंगला, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। लुधियाना| हैबोवाल महोत्सव कमेटी की विशेष बैठक रघुनाथ मंदिर वाली गली हैबोवाल कलां में हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जाने वाली 24वीं शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। प्रधान अश्वनी भागी और चेयरमैन अनिल जसरा ने मेंबरों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई और निमंत्रण भी बांटे गए। देवों के देव महादेव का रथ दर्शनीय होगा। इस अवसर पर राजिंद्र बस्सी, कर्मचंद शर्मा, रमन मल्होत्रा, सुनिल मल्होत्रा, कृष्ण चंद सिंगला, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक गर्म:6 शहरों का तापमान 40 पार; दो दिन हीट-वेव का अलर्ट, 1 मई से बारिश देगी राहत
पंजाब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक गर्म:6 शहरों का तापमान 40 पार; दो दिन हीट-वेव का अलर्ट, 1 मई से बारिश देगी राहत पंजाब में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में भले ही बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई हो, लेकिन तापमान सामान्य से अब भी 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पंजाब में सबसे ज्यादा रहा। मुख्य शहरों का तापमान (28 अप्रैल 2025): दो दिन लू, दो दिन बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 4 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्तर की मौसम चेतावनियां जारी की हैं: आज जानें कैसा रहेगा मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 22 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसर में 1 करोड़ रुपए और 30 किलो सोना लूटा:दीवार फांदकर घर में घुसे 4 डकैत, बंदूक की दम पर हाथ-पैर बांधकर धमकाया
अमृतसर में 1 करोड़ रुपए और 30 किलो सोना लूटा:दीवार फांदकर घर में घुसे 4 डकैत, बंदूक की दम पर हाथ-पैर बांधकर धमकाया पंजाब के अमृतसर में बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने अमृतसर कोर्ट रोड पर एक कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती की। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शहर के सबसे पॉश इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए बोलेरो में सवार होकर आए थे। आरोपी घर के अंदर से करोड़ों रुपए की नकदी, करीब तीन किलो सोना और एक महंगा हथियार लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने आते ही घर के अंदर मौजूद पूरे परिवार को बंधक बना लिया। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बंदूक की दम पर बंधक बनाया अमृतसर, कोर्ट रोड के रहने वाले जिया लाल ने कहा- सुबह करीब साढ़े चार बजे मेरी पत्नी ने दरवाजा खोला था, जहां उन्होंने कि घर के अंदर की चार लोग छिपकर बैठे हुए थे। सभी दीवार फांदकर अंदर आए थे। आरोपी पत्नी को अंदर खींच कर ले आए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया था। आरोपियों के पास पिस्टल था। आरोपी घर अंदर से करीब एक करोड़ कैश और तीन किलो सोना ले गए। जिया लाल ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट भी की थी। आरोपी घर के अंदर करीब एक घंटे तक रहे। जिया लाल की पत्नी ने कहा- आरोपियों के कहने के मुताबिक हम कुछ नहीं बोले, क्योंकि धमकी दी गई थी कि अगर बोले तो जान से मार देंगे। जिया लाल ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह सुबह रोज सैर करने के लिए जाती है, रोजाना की तरह आज भी वह सैर करने के लिए निकली थी। मगर उससे पहले उन्हें बंधक बना लिया गया। जिया लाला ने बताया कि घटना में करीब तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस वहीं, क्राइम सीन पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा- सुबह सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मामले में कुछ सीसीटीवी कब्जे में लिए गए हैं। जिसके आधार पर जांच जारी है। जल्द आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अमृतसर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित जिया लाल का बयान दर्ज किया। जिया लाल ने पुलिस को बताया कि कुल चार लोग उसके घर में घुसे थे। आरोपियों ने आते ही हमारे मुंह बांध दिए और सभी को अंदर खींच लिया। अंदर ले जाने के बाद आरोपियों ने सभी के हाथ-पैर भी बांध दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर चिल्लाया तो तुरंत गोली मार देंगे। ऐसे में परिवार का कोई भी सदस्य कुछ नहीं बोला। घटना में पीड़ित परिवार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

रोटरी क्लब जालंधर सिटी के प्रधान बने सिमरजीत सिंह
रोटरी क्लब जालंधर सिटी के प्रधान बने सिमरजीत सिंह जालंधर| लॉटरी क्लब जालंधर सिटी के प्रधान सिमरजीत सिंह को अध्यक्ष पद का ताज पहनाने के लिए समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला गवर्नर रोहिल ओबराय थे। उन्होंने सिमरजीत सिंह को अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को निदेशक मंडल के रूप में नियुक्त किया। मुख्य अतिथि ने क्लब में 11 नए सदस्यों को शामिल किया। इस मौके पर मास्टर ऑफ सेरेमनी डॉ. नरिंदर पाल, पल्लवी गुप्ता, पीडीजी परविंदरजीत सिंह, जिला सचिव अमृत पाल लूथरा, जिला गवर्नर के मुख्य सलाहकार विजय सहदेव, सचिव राहुल धवन, बाजवीर, अजय धवन, सुभाष सुखीजा,संदीप चुग,नरेश महाजन,अरविंद आदि मौजूद रहे।