जैन साध्वियों के दर्शन करने दिल्ली पहुंचे पदाधिकारी

जैन साध्वियों के दर्शन करने दिल्ली पहुंचे पदाधिकारी

भास्कर न्यूज|लुधियाना श्री आत्मानंद जैन सभा और श्री आत्मानंद जैन लुधियाना महासमिति के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जैन साध्वियों के दर्शन और मंगल आशीर्वाद लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। कार्यकारी प्रधान गुलशन जैन गिरनार और महासमिति अध्यक्ष मुकेश जैन आर्मी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने साध्वी श्री प्रीति रत्ना जी महाराज आदि ठाणे के पावन दर्शन किए और चातुर्मास 2025 के लिए लुधियाना में विराजमान होने का निवेदन किया। गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि साध्वी प्रीतिरत्ना श्री जी महाराज, साध्वी प्रीतिसुधा श्री जी महाराज और साध्वी प्रीतियशा श्री जी महाराज वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत पद्म श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज की आज्ञानुवर्तिनी हैं। इस अवसर पर संजीव जैन टोनी, नरेन्द्र जैन निंदी, राज कुमार जैन स्वास्तिक, संजीव जैन बबला, विकास जैन केसरिया पैक, अरुण जैन दुग्गड़, बिट्टू रत्न, मनोज जैन, नितिन जैन, अंजू जैन, अर्चना जैन, गोल्डी जैन, कविता जैन, विद्या विचार सेवा मंडल, शांतिदूत भक्त मंडल, सम्यक ग्रुप व अन्य मौजूद थे। भास्कर न्यूज|लुधियाना श्री आत्मानंद जैन सभा और श्री आत्मानंद जैन लुधियाना महासमिति के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जैन साध्वियों के दर्शन और मंगल आशीर्वाद लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। कार्यकारी प्रधान गुलशन जैन गिरनार और महासमिति अध्यक्ष मुकेश जैन आर्मी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने साध्वी श्री प्रीति रत्ना जी महाराज आदि ठाणे के पावन दर्शन किए और चातुर्मास 2025 के लिए लुधियाना में विराजमान होने का निवेदन किया। गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि साध्वी प्रीतिरत्ना श्री जी महाराज, साध्वी प्रीतिसुधा श्री जी महाराज और साध्वी प्रीतियशा श्री जी महाराज वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत पद्म श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज की आज्ञानुवर्तिनी हैं। इस अवसर पर संजीव जैन टोनी, नरेन्द्र जैन निंदी, राज कुमार जैन स्वास्तिक, संजीव जैन बबला, विकास जैन केसरिया पैक, अरुण जैन दुग्गड़, बिट्टू रत्न, मनोज जैन, नितिन जैन, अंजू जैन, अर्चना जैन, गोल्डी जैन, कविता जैन, विद्या विचार सेवा मंडल, शांतिदूत भक्त मंडल, सम्यक ग्रुप व अन्य मौजूद थे।   पंजाब | दैनिक भास्कर