ओम प्रकाश राजभर ने सैयद सलार मसूद गाजी को पाजी बता दिया। उन्होंने कहा- गाजी को राजा सुहेल देव ने मारा था। इसलिए मेला उनके नाम पर लगना चाहिए। न कि सैयद सलार मसूद गाजी के नाम पर।सुहेलदेव और गाजी के बीच बहराइच में 21 दिन तक युद्ध चला। राजा सुहेल देव ने कुठला नदी के किनारे उसे मार डाला। राजभर बोले- जो गाजी था, वो बहुत पाजी था। राजा सुहेल देव से पंगा लिया। इसलिए नेस्तनाबूद हो गया। वह अंबेडकरनगर में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के युवा जागरूकता सम्मेलन में पहुंचे थे। राजभर बोले- सुहेल देव महाराज ने गाजी को घेरकर मारा ओपी राजभर ने कहा कि सैयद सलार मसूद गाजी काबुल से चला। कई राजाओं को हराया। वह जब बहराइच की तरफ बढ़ा तो सुहेल देव महाराज ने 10-15 राजाओं के साथ उसे रोकने का प्लान बनाया। इसके बाद गाजी को उन्होंने बहराइच के नाटपारा मैदान में घेर लिया। गाजी ने सुहेलदेव से पंगा लिया था। तभी मारा गया। मेला उन लोगों के नाम पर लगना चाहिए, जिन्होंने देश को लूटने से बचाया। उन्होंने राजा सुहेल देव, डॉ. अम्बेडकर, गौतम बुद्ध और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों के मेले की वकालत की। अखिलेश यादव को गाय से दुर्गंध आती है
राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कहा- पीडीए का मतलब होता है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। लेकिन अखिलेश के पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। अन्ना जानवर से किसानों की फसल नुकसान होने की बात अखिलेश यादव करते थे। जब सरकार ने अन्ना जानवरों के लिए गोशाला बनवा दिया तो अब दुर्गंध और सुगंध की बात कर रहे हैं। अखिलेश अब बारह साल और दुर्गंध की बात करें। वह पिछड़ों के आरक्षण की बात नही करेंगे। रोजी-रोजगार, शिक्षा और नौकरी की बात नही करेंगे। केवल सुगंध और दुर्गंध की बात करेंगे। अखिलेश को तो हर बात का विरोध करना है अखिलेश ने महाकुंभ में मृतकों को दिए जाने मुआवजे पर सवाल उठाया था। कहा था कि सरकार ने मृतकों को 25 लाख देने की घोषणा की थी, लेकिन अब ढाई लाख रुपए ही दे रही है। इसके जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव झूठ बोलते हैं। हम उनकी बात थोड़े ना मानेंगे। हमसे जो जनता ने कहा उसे मानेंगे। सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। अखिलेश तो हर बात का विरोध करते हैं। राम मंदिर बना तब भी विरोध कर रहे थे। जब महाकुंभ लगा तब भी विरोध कर रहे थे। बाद में जाकर ग्यारह डुबकी लगाए। अब ग्यारह डुबकी क्यों लगाए, ये तो वही जानें। सपा ने हिस्सा लूटने का काम किया राजभर ने अखिलेश के 8 साल में ‘कन्नौज से विकास से हट गया और भ्रष्टाचार बढ़ गया’ वाले बयान पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा अखिलेश पहले कन्नौज के ही सांसद थे। 5 साल तक लगातार सीएम रहे। वह कन्नौज की बात करते हैं, लेकिन 27% आरक्षण की बात नहीं करते। देश में रोहिणी आयोग की रिपोर्ट आ गई, उस पर चर्चा नहीं करते। लोकसभा चल रही है, वहां पर अखिलेश को इस मामले पर बोलने की हिम्मत नहीं है। सपा गरीबों का हक लूटने में माहिर हैं। अखिलेश नारा देते हैं कि हम पीडीए चला रहे हैं, लेकिन बहुत सारी जातियों का हिस्सा इन्होंने लूट लिया। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक:मेरठ पुलिस बोली- आदेश नहीं माना तो पासपोर्ट-लाइसेंस रद्द होंगे; केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी फैसले से नाराज
यूपी सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि ईद की नमाज सड़कों पर न पढ़ी जाए। इस आदेश का पालन करने के लिए पुलिस अलर्ट है। संभल, बलिया और मेरठ में पुलिस ने अलग से एडवाइजरी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर.. ओम प्रकाश राजभर ने सैयद सलार मसूद गाजी को पाजी बता दिया। उन्होंने कहा- गाजी को राजा सुहेल देव ने मारा था। इसलिए मेला उनके नाम पर लगना चाहिए। न कि सैयद सलार मसूद गाजी के नाम पर।सुहेलदेव और गाजी के बीच बहराइच में 21 दिन तक युद्ध चला। राजा सुहेल देव ने कुठला नदी के किनारे उसे मार डाला। राजभर बोले- जो गाजी था, वो बहुत पाजी था। राजा सुहेल देव से पंगा लिया। इसलिए नेस्तनाबूद हो गया। वह अंबेडकरनगर में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के युवा जागरूकता सम्मेलन में पहुंचे थे। राजभर बोले- सुहेल देव महाराज ने गाजी को घेरकर मारा ओपी राजभर ने कहा कि सैयद सलार मसूद गाजी काबुल से चला। कई राजाओं को हराया। वह जब बहराइच की तरफ बढ़ा तो सुहेल देव महाराज ने 10-15 राजाओं के साथ उसे रोकने का प्लान बनाया। इसके बाद गाजी को उन्होंने बहराइच के नाटपारा मैदान में घेर लिया। गाजी ने सुहेलदेव से पंगा लिया था। तभी मारा गया। मेला उन लोगों के नाम पर लगना चाहिए, जिन्होंने देश को लूटने से बचाया। उन्होंने राजा सुहेल देव, डॉ. अम्बेडकर, गौतम बुद्ध और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों के मेले की वकालत की। अखिलेश यादव को गाय से दुर्गंध आती है
राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कहा- पीडीए का मतलब होता है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। लेकिन अखिलेश के पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। अन्ना जानवर से किसानों की फसल नुकसान होने की बात अखिलेश यादव करते थे। जब सरकार ने अन्ना जानवरों के लिए गोशाला बनवा दिया तो अब दुर्गंध और सुगंध की बात कर रहे हैं। अखिलेश अब बारह साल और दुर्गंध की बात करें। वह पिछड़ों के आरक्षण की बात नही करेंगे। रोजी-रोजगार, शिक्षा और नौकरी की बात नही करेंगे। केवल सुगंध और दुर्गंध की बात करेंगे। अखिलेश को तो हर बात का विरोध करना है अखिलेश ने महाकुंभ में मृतकों को दिए जाने मुआवजे पर सवाल उठाया था। कहा था कि सरकार ने मृतकों को 25 लाख देने की घोषणा की थी, लेकिन अब ढाई लाख रुपए ही दे रही है। इसके जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव झूठ बोलते हैं। हम उनकी बात थोड़े ना मानेंगे। हमसे जो जनता ने कहा उसे मानेंगे। सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। अखिलेश तो हर बात का विरोध करते हैं। राम मंदिर बना तब भी विरोध कर रहे थे। जब महाकुंभ लगा तब भी विरोध कर रहे थे। बाद में जाकर ग्यारह डुबकी लगाए। अब ग्यारह डुबकी क्यों लगाए, ये तो वही जानें। सपा ने हिस्सा लूटने का काम किया राजभर ने अखिलेश के 8 साल में ‘कन्नौज से विकास से हट गया और भ्रष्टाचार बढ़ गया’ वाले बयान पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा अखिलेश पहले कन्नौज के ही सांसद थे। 5 साल तक लगातार सीएम रहे। वह कन्नौज की बात करते हैं, लेकिन 27% आरक्षण की बात नहीं करते। देश में रोहिणी आयोग की रिपोर्ट आ गई, उस पर चर्चा नहीं करते। लोकसभा चल रही है, वहां पर अखिलेश को इस मामले पर बोलने की हिम्मत नहीं है। सपा गरीबों का हक लूटने में माहिर हैं। अखिलेश नारा देते हैं कि हम पीडीए चला रहे हैं, लेकिन बहुत सारी जातियों का हिस्सा इन्होंने लूट लिया। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक:मेरठ पुलिस बोली- आदेश नहीं माना तो पासपोर्ट-लाइसेंस रद्द होंगे; केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी फैसले से नाराज
यूपी सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि ईद की नमाज सड़कों पर न पढ़ी जाए। इस आदेश का पालन करने के लिए पुलिस अलर्ट है। संभल, बलिया और मेरठ में पुलिस ने अलग से एडवाइजरी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर.. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
राजभर बोले-सैयद सलार मसूद गाजी नहीं पाजी:राजा सुहेलदेव ने मार गिराया; अम्बेडकरनगर में कहा- अखिलेश 12 साल दुर्गंध की बात करेंगे
