भास्कर न्यूज | फतेहाबाद मौसम की परिवर्तनशील गति जारी है। बुधवार से परिवर्तनशील हुए मौसम ने जहां बरसात और ओलावृष्टि के आसार से किसानों को चिंता सता रही थी। वहीं शुक्रवार सुबह सूर्य देवता ऐसे चमके की तापमान 21 डिग्री तक जा पहुंचा। हालांकि गुरूवार-शुक्रवार की रात को मेघा बरसे और जिले में करीब 8 से 10 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात होने के बाद उम्मीद ये जताई जा रही थी कि ठंड बढ़ेगी और 15 दिनों की ठंड कम से कम यदि दर्ज होती है तो गेहूं की फसलों को अधिक फायदा होगा। लेकिन शुक्रवार सुबह ही आसमान इतना साफ रहा कि सूर्य देवता ने गुरूवार दर्शन ना देने की कसर शुक्रवार को निकाल दी। शुक्रवार को दिनभर की धूप से अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री दर्ज किया गया है। कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि तापमान बढ़ता है तो यह गेहूं की फसल के लिए थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है। अन्य फसलों के लिए मौसम अनुकूल है क्योंकि दूसरी फसलें पकाव की स्टेज पर चल रही हैं। हालांकि मौसम परिवर्तनशील है और अभी मौसम में क्या बदलाव आते हैं ये देखने वाली बात है। मौसम की विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार तो फिलहाल 1 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील है और बरसात के आसार फिलहाल बने हुए हैं। भास्कर न्यूज | फतेहाबाद मौसम की परिवर्तनशील गति जारी है। बुधवार से परिवर्तनशील हुए मौसम ने जहां बरसात और ओलावृष्टि के आसार से किसानों को चिंता सता रही थी। वहीं शुक्रवार सुबह सूर्य देवता ऐसे चमके की तापमान 21 डिग्री तक जा पहुंचा। हालांकि गुरूवार-शुक्रवार की रात को मेघा बरसे और जिले में करीब 8 से 10 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात होने के बाद उम्मीद ये जताई जा रही थी कि ठंड बढ़ेगी और 15 दिनों की ठंड कम से कम यदि दर्ज होती है तो गेहूं की फसलों को अधिक फायदा होगा। लेकिन शुक्रवार सुबह ही आसमान इतना साफ रहा कि सूर्य देवता ने गुरूवार दर्शन ना देने की कसर शुक्रवार को निकाल दी। शुक्रवार को दिनभर की धूप से अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री दर्ज किया गया है। कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि तापमान बढ़ता है तो यह गेहूं की फसल के लिए थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है। अन्य फसलों के लिए मौसम अनुकूल है क्योंकि दूसरी फसलें पकाव की स्टेज पर चल रही हैं। हालांकि मौसम परिवर्तनशील है और अभी मौसम में क्या बदलाव आते हैं ये देखने वाली बात है। मौसम की विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार तो फिलहाल 1 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील है और बरसात के आसार फिलहाल बने हुए हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
