सुल्तानपुर के रामचेत मोची की जिंदगी में राहुल गांधी की मदद से बड़ा बदलाव आया है। राहुल गांधी ने पिछले साल उन्हें मशीन गिफ्ट की। इस साल फरवरी में उन्हें दिल्ली के 10 जनपथ पर बुलाया। वहां रामचेत ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को अपने हाथ की बनी चप्पलें गिफ्ट कीं। राहुल गांधी ने रामचेत को मुंबई में चमड़ा कारोबारी सुधीर कुमार से मिलवाया। सुधीर कुमार का बिजनेस इंटरनेशनल लेवल पर फैला है। उनकी फैक्ट्री में नए डिजाइन के बैग और सैंडल बनते हैं। रामचेत ने वहां मशीन पर पर्स बनाए, तो सुधीर कुमार ने उनके काम की सराहना की। शुक्रवार को ही मुंबई से लौटे रामचेत से दैनिक भास्कर ने बात की। उनके मुंबई जाने की पूरी कहानी जानी… 1- ब्रांड ‘रामचेत मोची’ को स्थापित करने की योजना
रामचेत सुल्तानपुर के बाबूगंज में अपनी दुकान चलाते हैं। दुकान किराए पर है और उनके यहां 2-3 कारीगर भी काम करते हैं। रामचेत का बेटा भी रोज 2-3 घंटे काम सीखता है। वह अपने ब्रांड ‘रामचेत मोची’ को स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। 2- जिंदगी में जो नहीं कर पाते, वो राहुल गांधी ने करवा दिया
रामचेत ने बताया- मेरा सफर बहुत अच्छा रहा। जो सफर हम कभी जिंदगी में नहीं कर पाते, वो राहुल गांधी जी ने करवा दिया। कभी हम जहाज में नहीं बैठे थे, देखा भी नहीं था, छुआ भी नहीं था। भइया ने हमें ऐसी जगह पहुंचा दिया कि क्या ही बताएं। सुधीर कुमार का चमड़े का अच्छा कारोबार है। नए-नए ब्रांड हैं। उनका माल बाहर विदेशों में सप्लाई होता है। भइया ने इस चीज को दिखाने और सिखाने के लिए हमको बुलाया था। 3- मेरी सुधीर कुमार से मुलाकात हुई
राहुल गांधी ने हमारा टिकट कराया। एयरपोर्ट से हमें ले गए। बहुत अच्छा स्वागत किया। हमसे गले मिले। फिर उस जगह ले गए, जहां सुधीर कुमार का बिजनेस चल रहा था। वहां गए, सुधीर कुमार जी से मुलाकात हुई। जो काम वो कर रहे थे, वो हमें भी करके दिखाया। 4- सुधीर कुमार को हमने पर्स बनाकर दिखाया
रामचेत ने बताया- वहां बैग, नए-नए डिजाइन के सैंडिल बनाए जाते थे। कुछ लकड़ी के थे, कुछ रबड़ के। हमने वहां मशीन चलाकर दिखाई। इस तरह की मशीन हम चला लेते हैं। हमने वहां पर्स बनाकर दिखाया। कई तरह की हम डिजाइन बना लेते हैं। सुधीर कुमार ने हमारा काम देखा और कहा कि तुम ठीक बिजनेस कर लेते हो। जुड़े रहो, बिजनेस आगे बढ़ते रहो। 5- सुधीर कुमार जी की तरह हम भी ब्रांड बनाएंगे रामचेत ने बताया- हमने सोचा है कि सुधीर कुमार जी की तरह हम भी ब्रांड बनाएंगे। अपने लड़के को काम सिखा रहे हैं। हम अपने ब्रांड का नाम रामचेत मोची रखेंगे। भइया से कोई और बात नहीं हुई। उन्होंने कहा है कि रामचेत जहां लगे हो, लगे रहो। भइया कुछ भी कहेंगे हमारे लिए, हम न नहीं करेंगे। क्योंकि, भइया ने हमारी दुकान पर आकर हमें इतना ऊंचा उठा दिया। भइया हमें दिल्ली ले गए। वहां उनकी मम्मी को हम चप्पल पहना कर आए। भइया ने मशीन दी है, उससे जूता बनाते हैं। पहले हमारी दुकान पर माल नहीं था। दो-तीन जोड़ी माल रहता था। टकाई का काम करते थे, मरम्मत करते थे। 100-150 की आमदनी थी। आज हजारों की इनकम है। अब पढ़िए कैसे चर्चा में आए रामचेत मोची… राहुल गांधी ने रामचेत से मोची की कारीगरी की बारीकियां जानी थीं
राहुल गांधी 26 जुलाई, 2024 को गृहमंत्री अमित शाह के मानहानि केस की पेशी में सुल्तानपुर आए थे। कोर्ट से लखनऊ लौटने के दौरान वह रामचेत की दुकान में रुके थे। 5 मिनट की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने न सिर्फ रामचेत से मोची की कारीगरी की बारीकियां जानीं, बल्कि खुद से जूता भी सिला। 50 हजार रुपए कीमत के 4 कार्टन भेजे
इस मुलाकात के दौरान रामचेत ने राहुल को अपनी आर्थिक दिक्कतों के बारे में बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद अगस्त महीने में राहुल ने रामचेत को एक लाख रुपए कीमत की जापानी सिलाई मशीन भेंट की। इसके बाद 50 हजार रुपए कीमत का 4 कार्टन सामान भी भेजा। फिर खुद रात 11 बजे कॉल करके हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। जूते खरीदने के लिए कई बड़े ऑफर्स आए
रामचेत ने बताया था कि राहुल गांधी के सिले जूते खरीदने के लिए कई बड़े ऑफर्स आए थे। लोगों ने लाखों रुपए का लालच दिया था, पर उन्होंने वह जूता आज तक नहीं बेचा। रामचेत और उनके परिवार ने 20 दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस ने इस मुलाकात का एक मिनट 28 सेकेंड का वीडियो शेयर किया था। ————————- यह खबर भी पढ़ें… गांधी परिवार से मिले सुल्तानपुर के मोची रामचेत, राहुल ने गले लगाया, सोनिया-प्रियंका को चप्पलें गिफ्ट कीं, बोले- भैया ने बिजनेस बढ़ा दिया सुल्तानपुर के मोची रामचेत और उनके परिवार ने सोमवार की शाम दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस ने इस मुलाकात का एक मिनट 28 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर सुल्तानपुर के रामचेत मोची की जिंदगी में राहुल गांधी की मदद से बड़ा बदलाव आया है। राहुल गांधी ने पिछले साल उन्हें मशीन गिफ्ट की। इस साल फरवरी में उन्हें दिल्ली के 10 जनपथ पर बुलाया। वहां रामचेत ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को अपने हाथ की बनी चप्पलें गिफ्ट कीं। राहुल गांधी ने रामचेत को मुंबई में चमड़ा कारोबारी सुधीर कुमार से मिलवाया। सुधीर कुमार का बिजनेस इंटरनेशनल लेवल पर फैला है। उनकी फैक्ट्री में नए डिजाइन के बैग और सैंडल बनते हैं। रामचेत ने वहां मशीन पर पर्स बनाए, तो सुधीर कुमार ने उनके काम की सराहना की। शुक्रवार को ही मुंबई से लौटे रामचेत से दैनिक भास्कर ने बात की। उनके मुंबई जाने की पूरी कहानी जानी… 1- ब्रांड ‘रामचेत मोची’ को स्थापित करने की योजना
रामचेत सुल्तानपुर के बाबूगंज में अपनी दुकान चलाते हैं। दुकान किराए पर है और उनके यहां 2-3 कारीगर भी काम करते हैं। रामचेत का बेटा भी रोज 2-3 घंटे काम सीखता है। वह अपने ब्रांड ‘रामचेत मोची’ को स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। 2- जिंदगी में जो नहीं कर पाते, वो राहुल गांधी ने करवा दिया
रामचेत ने बताया- मेरा सफर बहुत अच्छा रहा। जो सफर हम कभी जिंदगी में नहीं कर पाते, वो राहुल गांधी जी ने करवा दिया। कभी हम जहाज में नहीं बैठे थे, देखा भी नहीं था, छुआ भी नहीं था। भइया ने हमें ऐसी जगह पहुंचा दिया कि क्या ही बताएं। सुधीर कुमार का चमड़े का अच्छा कारोबार है। नए-नए ब्रांड हैं। उनका माल बाहर विदेशों में सप्लाई होता है। भइया ने इस चीज को दिखाने और सिखाने के लिए हमको बुलाया था। 3- मेरी सुधीर कुमार से मुलाकात हुई
राहुल गांधी ने हमारा टिकट कराया। एयरपोर्ट से हमें ले गए। बहुत अच्छा स्वागत किया। हमसे गले मिले। फिर उस जगह ले गए, जहां सुधीर कुमार का बिजनेस चल रहा था। वहां गए, सुधीर कुमार जी से मुलाकात हुई। जो काम वो कर रहे थे, वो हमें भी करके दिखाया। 4- सुधीर कुमार को हमने पर्स बनाकर दिखाया
रामचेत ने बताया- वहां बैग, नए-नए डिजाइन के सैंडिल बनाए जाते थे। कुछ लकड़ी के थे, कुछ रबड़ के। हमने वहां मशीन चलाकर दिखाई। इस तरह की मशीन हम चला लेते हैं। हमने वहां पर्स बनाकर दिखाया। कई तरह की हम डिजाइन बना लेते हैं। सुधीर कुमार ने हमारा काम देखा और कहा कि तुम ठीक बिजनेस कर लेते हो। जुड़े रहो, बिजनेस आगे बढ़ते रहो। 5- सुधीर कुमार जी की तरह हम भी ब्रांड बनाएंगे रामचेत ने बताया- हमने सोचा है कि सुधीर कुमार जी की तरह हम भी ब्रांड बनाएंगे। अपने लड़के को काम सिखा रहे हैं। हम अपने ब्रांड का नाम रामचेत मोची रखेंगे। भइया से कोई और बात नहीं हुई। उन्होंने कहा है कि रामचेत जहां लगे हो, लगे रहो। भइया कुछ भी कहेंगे हमारे लिए, हम न नहीं करेंगे। क्योंकि, भइया ने हमारी दुकान पर आकर हमें इतना ऊंचा उठा दिया। भइया हमें दिल्ली ले गए। वहां उनकी मम्मी को हम चप्पल पहना कर आए। भइया ने मशीन दी है, उससे जूता बनाते हैं। पहले हमारी दुकान पर माल नहीं था। दो-तीन जोड़ी माल रहता था। टकाई का काम करते थे, मरम्मत करते थे। 100-150 की आमदनी थी। आज हजारों की इनकम है। अब पढ़िए कैसे चर्चा में आए रामचेत मोची… राहुल गांधी ने रामचेत से मोची की कारीगरी की बारीकियां जानी थीं
राहुल गांधी 26 जुलाई, 2024 को गृहमंत्री अमित शाह के मानहानि केस की पेशी में सुल्तानपुर आए थे। कोर्ट से लखनऊ लौटने के दौरान वह रामचेत की दुकान में रुके थे। 5 मिनट की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने न सिर्फ रामचेत से मोची की कारीगरी की बारीकियां जानीं, बल्कि खुद से जूता भी सिला। 50 हजार रुपए कीमत के 4 कार्टन भेजे
इस मुलाकात के दौरान रामचेत ने राहुल को अपनी आर्थिक दिक्कतों के बारे में बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद अगस्त महीने में राहुल ने रामचेत को एक लाख रुपए कीमत की जापानी सिलाई मशीन भेंट की। इसके बाद 50 हजार रुपए कीमत का 4 कार्टन सामान भी भेजा। फिर खुद रात 11 बजे कॉल करके हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। जूते खरीदने के लिए कई बड़े ऑफर्स आए
रामचेत ने बताया था कि राहुल गांधी के सिले जूते खरीदने के लिए कई बड़े ऑफर्स आए थे। लोगों ने लाखों रुपए का लालच दिया था, पर उन्होंने वह जूता आज तक नहीं बेचा। रामचेत और उनके परिवार ने 20 दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस ने इस मुलाकात का एक मिनट 28 सेकेंड का वीडियो शेयर किया था। ————————- यह खबर भी पढ़ें… गांधी परिवार से मिले सुल्तानपुर के मोची रामचेत, राहुल ने गले लगाया, सोनिया-प्रियंका को चप्पलें गिफ्ट कीं, बोले- भैया ने बिजनेस बढ़ा दिया सुल्तानपुर के मोची रामचेत और उनके परिवार ने सोमवार की शाम दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस ने इस मुलाकात का एक मिनट 28 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
रामचेत मोची को राहुल गांधी मुंबई ले गए:बड़े चमड़ा कारोबारी से मिलवाया; बोले- हम भी ब्रांड बनाएंगे, भइया ने जिंदगी बदल दी
