भास्कर न्यूज | अमृतसर भगवान वाल्मीकि आश्रम श्री रामतीर्थ के मेले और श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के संदर्भ में मंगलवार को करतार नगर छेहर्टा स्थित श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। परम संत अद्वैत स्वरूप श्री आरती देवा जी की अगुवाई में निकाली गई इस यात्रा में संत समाज व भक्तों के अलावा विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। सुमित शास्त्री ने बताया कि यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू हुई और चार बजे के करीब तीर्थ पहुंची। रास्ते भर भक्त भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा का समापन पं. नानक चंद वृद्धाश्रम में समापन हुआ। वहां पर 18 नवंबर तक लगातार कथा, भजन, कीर्तन और सत्संग होंगे और अटूट लंगर बरताया जाता रहेगा। भास्कर न्यूज | अमृतसर भगवान वाल्मीकि आश्रम श्री रामतीर्थ के मेले और श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के संदर्भ में मंगलवार को करतार नगर छेहर्टा स्थित श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। परम संत अद्वैत स्वरूप श्री आरती देवा जी की अगुवाई में निकाली गई इस यात्रा में संत समाज व भक्तों के अलावा विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। सुमित शास्त्री ने बताया कि यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू हुई और चार बजे के करीब तीर्थ पहुंची। रास्ते भर भक्त भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा का समापन पं. नानक चंद वृद्धाश्रम में समापन हुआ। वहां पर 18 नवंबर तक लगातार कथा, भजन, कीर्तन और सत्संग होंगे और अटूट लंगर बरताया जाता रहेगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
