हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर थाने में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले 13 मई को अमित कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी पूछताछ के बाद 19 मई को तीन और आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। 32 पाइप चुराकर हुए थे फरार जानकारी के अनुसार पदम नगर के ओजस्वी विजय भंडारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने कार्यस्थल से MSERW/AP1 के 32 पाइप कीमत लगभग 48 हजार रूपए चोरी करके ले गए। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त अशोका लीलैंड ट्रक को नीरथ डैम साइट के पास से पकड़ा और चोरी हुए सभी पाइप बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कोर्ट में किए पेश जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय सोनू गांव डोबी शामिल है। वहीं दूसरा आरोपी 28 वर्षीय अतुल कुमार उर्फ सिंघी राम है। वह वार्ड नंबर 2 डोबी का रहने वाला है। तीसरा आरोपी 19 वर्षीय अंशुल मयाईक है। वह नोहरा खगना का रहने वाला है। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। उन्होंने कहा कि रामपुर पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर थाने में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले 13 मई को अमित कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी पूछताछ के बाद 19 मई को तीन और आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। 32 पाइप चुराकर हुए थे फरार जानकारी के अनुसार पदम नगर के ओजस्वी विजय भंडारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने कार्यस्थल से MSERW/AP1 के 32 पाइप कीमत लगभग 48 हजार रूपए चोरी करके ले गए। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त अशोका लीलैंड ट्रक को नीरथ डैम साइट के पास से पकड़ा और चोरी हुए सभी पाइप बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कोर्ट में किए पेश जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय सोनू गांव डोबी शामिल है। वहीं दूसरा आरोपी 28 वर्षीय अतुल कुमार उर्फ सिंघी राम है। वह वार्ड नंबर 2 डोबी का रहने वाला है। तीसरा आरोपी 19 वर्षीय अंशुल मयाईक है। वह नोहरा खगना का रहने वाला है। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। उन्होंने कहा कि रामपुर पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। हिमाचल | दैनिक भास्कर
