अयोध्या में एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दूसरी प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को महिलाएं और संत कलश यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा की शुरूआत सरयू नदी से पूजन के बाद हुई। जो संत तुलसीदास घाट से प्रारंभ होकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक पहुंच रही है। बता दें कि 3, 4 और 5 जून को विधिवत पूजन और अनुष्ठानों के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। DM निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया-इस आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चुस्त किया गया है। इस बार प्राण प्रतिष्ठा में कई वशिष्ठ अतिथियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय महत्व मिलेगा। इसी बीच, एक बड़ी खबर यह भी है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून की शुरुआत में भारत यात्रा पर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे अयोध्या आकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं। उनकी इस संभावित यात्रा को लेकर न केवल प्रशासन सजग है, बल्कि राम भक्तों में भी खास उत्साह है। एरोल मस्क की भारत यात्रा के दौरान उनके कई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने की भी संभावना जताई जा रही है। यदि वे अयोध्या आते हैं, तो यह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की वैश्विक प्रतिष्ठा को और अधिक बल देगा। दिनभर के अपेड्टस के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अयोध्या में एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दूसरी प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को महिलाएं और संत कलश यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा की शुरूआत सरयू नदी से पूजन के बाद हुई। जो संत तुलसीदास घाट से प्रारंभ होकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक पहुंच रही है। बता दें कि 3, 4 और 5 जून को विधिवत पूजन और अनुष्ठानों के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। DM निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया-इस आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चुस्त किया गया है। इस बार प्राण प्रतिष्ठा में कई वशिष्ठ अतिथियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय महत्व मिलेगा। इसी बीच, एक बड़ी खबर यह भी है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून की शुरुआत में भारत यात्रा पर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे अयोध्या आकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं। उनकी इस संभावित यात्रा को लेकर न केवल प्रशासन सजग है, बल्कि राम भक्तों में भी खास उत्साह है। एरोल मस्क की भारत यात्रा के दौरान उनके कई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने की भी संभावना जताई जा रही है। यदि वे अयोध्या आते हैं, तो यह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की वैश्विक प्रतिष्ठा को और अधिक बल देगा। दिनभर के अपेड्टस के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव:सरयू के पूजन के बाद निकली कलश यात्रा, जय श्रीराम के नारे लगे
