हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे की तरफ से महाकुंभ के लिए स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन आज से किया गया है। यह दोनों ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से स्पेशल ट्रेन महाकुंभ के लिए आवागमन करेंगी। महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन महाकुंभ प्रयागराज के लिए किया गया है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से पहली 5 फरवरी को गाड़ी संख्या 48013 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ संचालन की गई है। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इन ट्रेनों का ठहराव लोहारू रेलवे स्टेशन के बाद महेंद्रगढ़ और सतनाली रेलवे स्टेशनों पर होगा। बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी महाकुंभ के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आवागमन कर हैं। इन दोनों गाड़ियों की दो-दो ट्रिप लगाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04721 और 22 बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी। जो लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, सतनाली रात 12:42 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, दिल्ली 4:50 बजे होते हुए प्रयागराज शाम 6:25 बजे उसके बाद पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे वापस रवाना होगी वहीं पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, प्रयागराज दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी, दिल्ली रात 12:25 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, महेंद्रगढ़ 3:40 बजे पहुंचेगी, लोहारू 4:40 बजे व बीकानेर सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी । गाड़ी संख्या 0472, 8 फरवरी को जाएंगी तथा 10 फरवरी 04722 वापस आएंगी। वहीं 15 फरवरी को गाड़ी संख्या 04721 जाएंगी और गाड़ी संख्या 04722 , 17 फरवरी को वापस आएंगी। दूसरी गाड़ी 5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी दूसरी गाड़ी संख्या 48013 और 14 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ होते हुए 5 फरवरी को रवाना होगी। भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी को 48014 वापसी पर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए आएंगी। गाड़ी संख्या 04815-16, 22 फरवरी को रवाना होगी जो इसी रूट से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी तथा 24 फरवरी को 04816 गाड़ी संख्या इसी रूट से वापस होते हुए जोधपुर जाएंगी। रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने महाकुंभ के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग की है। इन रूट पर प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई रेल सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों के संचालन से फायदा मिलेगा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे की तरफ से महाकुंभ के लिए स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन आज से किया गया है। यह दोनों ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से स्पेशल ट्रेन महाकुंभ के लिए आवागमन करेंगी। महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन महाकुंभ प्रयागराज के लिए किया गया है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से पहली 5 फरवरी को गाड़ी संख्या 48013 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ संचालन की गई है। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इन ट्रेनों का ठहराव लोहारू रेलवे स्टेशन के बाद महेंद्रगढ़ और सतनाली रेलवे स्टेशनों पर होगा। बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी महाकुंभ के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आवागमन कर हैं। इन दोनों गाड़ियों की दो-दो ट्रिप लगाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04721 और 22 बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी। जो लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, सतनाली रात 12:42 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, दिल्ली 4:50 बजे होते हुए प्रयागराज शाम 6:25 बजे उसके बाद पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे वापस रवाना होगी वहीं पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, प्रयागराज दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी, दिल्ली रात 12:25 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, महेंद्रगढ़ 3:40 बजे पहुंचेगी, लोहारू 4:40 बजे व बीकानेर सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी । गाड़ी संख्या 0472, 8 फरवरी को जाएंगी तथा 10 फरवरी 04722 वापस आएंगी। वहीं 15 फरवरी को गाड़ी संख्या 04721 जाएंगी और गाड़ी संख्या 04722 , 17 फरवरी को वापस आएंगी। दूसरी गाड़ी 5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी दूसरी गाड़ी संख्या 48013 और 14 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ होते हुए 5 फरवरी को रवाना होगी। भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी को 48014 वापसी पर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए आएंगी। गाड़ी संख्या 04815-16, 22 फरवरी को रवाना होगी जो इसी रूट से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी तथा 24 फरवरी को 04816 गाड़ी संख्या इसी रूट से वापस होते हुए जोधपुर जाएंगी। रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने महाकुंभ के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग की है। इन रूट पर प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई रेल सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों के संचालन से फायदा मिलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![महेंद्रगढ़ से महाकुंभ के लिए रेल सेवा शुरू:आज से स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन, बीकानेर और जोधपुर से लगाएगी 2-2 ट्रिप](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/05/whatsapp-image-2025-02-05-at-52103-am_1738716845.jpeg)