पंजाब के लुधियाना जिले के रायकोट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बेकरी कर्मचारी की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस्सियां से लौट रहा था जानकारी के अनुसार गांव बस्सियां के पास रायकोट-जगराओं रोड पर सड़क के बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दो अलग-अलग बाइकों की टक्कर हुई। पहली दुर्घटना में हरप्रीत सिंह (28) की मौत हो गई। वह रायकोट के मौलवियां मोहल्ले का रहने वाला था। हरप्रीत 3 जून की शाम को अपने दोस्त सन्नी के साथ बस्सियां से रायकोट लौट रहा था। इस दौरान उनकी बाइक ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में हरप्रीत को सिर में गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सन्नी की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी वहीं कुछ समय बाद इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक और मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में बस्सियां के रहने वाले मनजिंदर सिंह और तेजिंदर सिंह घायल हो गए। दोनों को पहले रायकोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना रेफर किया गया। मृतक हरप्रीत चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका एक तीन महीने का बेटा है। थाना सदर रायकोट के एएसआई जगदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पंजाब के लुधियाना जिले के रायकोट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बेकरी कर्मचारी की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस्सियां से लौट रहा था जानकारी के अनुसार गांव बस्सियां के पास रायकोट-जगराओं रोड पर सड़क के बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दो अलग-अलग बाइकों की टक्कर हुई। पहली दुर्घटना में हरप्रीत सिंह (28) की मौत हो गई। वह रायकोट के मौलवियां मोहल्ले का रहने वाला था। हरप्रीत 3 जून की शाम को अपने दोस्त सन्नी के साथ बस्सियां से रायकोट लौट रहा था। इस दौरान उनकी बाइक ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में हरप्रीत को सिर में गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सन्नी की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी वहीं कुछ समय बाद इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक और मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में बस्सियां के रहने वाले मनजिंदर सिंह और तेजिंदर सिंह घायल हो गए। दोनों को पहले रायकोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना रेफर किया गया। मृतक हरप्रीत चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका एक तीन महीने का बेटा है। थाना सदर रायकोट के एएसआई जगदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
