मूल रूप से श्रीगंगानगर निवासी और वर्तमान में अबोहर निवासी एक युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने आज अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। जिसका पता चलते ही उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया] जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर निवासी करीब 22 वर्षीय डिंपल रंधावा ने दो वर्ष पूर्व वहीं के किसी युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन एक वर्ष बाद ही उसकी अपने पति से अनबन रहने लगी। इसके बाद डिंपल की अबोहर निवासी गौतम नामक युवक से जान पहचान हो गई और वह ठाकर आबादी में किराये के मकान में रहकर गौतम के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। मृतका से मिलने गया था लड़का आज शाम के समय जब गौतम डिंपल से मिलने गया तो वह अपने ही कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। जिसे उसने ही तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौतम ने बताया कि डिंपल पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। थाना नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। डिंपल का शनिवार था बर्थडे बड़ी खुशी का माहौल था। मूल रूप से श्रीगंगानगर निवासी और वर्तमान में अबोहर निवासी एक युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने आज अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। जिसका पता चलते ही उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया] जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर निवासी करीब 22 वर्षीय डिंपल रंधावा ने दो वर्ष पूर्व वहीं के किसी युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन एक वर्ष बाद ही उसकी अपने पति से अनबन रहने लगी। इसके बाद डिंपल की अबोहर निवासी गौतम नामक युवक से जान पहचान हो गई और वह ठाकर आबादी में किराये के मकान में रहकर गौतम के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। मृतका से मिलने गया था लड़का आज शाम के समय जब गौतम डिंपल से मिलने गया तो वह अपने ही कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। जिसे उसने ही तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौतम ने बताया कि डिंपल पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। थाना नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। डिंपल का शनिवार था बर्थडे बड़ी खुशी का माहौल था। पंजाब | दैनिक भास्कर
