कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में पार्टी का नया अध्यक्ष चुनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कैबिनेट विस्तार भी राहुल गांधी की सलाह पर होगा। राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी और कांग्रेस हाईकमान की नाकामी पर संज्ञान लिया है, क्योंकि पार्टी हाईकमान 6 महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी हिमाचल में पार्टी का नया संगठन नहीं बना पाया। इसे देखते हुए राहुल गांधी इसी सप्ताह हिमाचल के CM समेत तमाम शीर्ष नेताओं को दिल्ली तलब करने वाले हैं। बीते आठ मई को भी राहुल ने कांग्रेस नेताओं को दिल्ली तलब किया था। मगर तब भारत-पाक के बीच तनाव की वजह से मीटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया था। दिल्ली में मीटिंग लेंगे राहुल पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसी सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी मीटिंग लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे सभी नेताओं और सभी कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया जाएगा। इस दौरान नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC) के साथ साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। प्रतिभा सिंह को हटाने की तैयारी PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। होली लॉज विरोधी खेमा उन्हें हटाना चाह रहा है, लेकिन पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह समर्थक प्रतिभा सिंह को हटाने का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से पार्टी हाईकमान नए अध्यक्ष को लेकर फैसला नहीं कर पा रहा। अध्यक्ष के साथ साथ कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी छह महीने छह दिन से लटका हुआ है। दिल्ली से कांग्रेस नेता एक बार नहीं बल्कि कई बार शिमला आकर जल्दी नया संगठन बनाने के दावे कर चुके हैं। मगर यह दावे झूठे साबित हुए है। ये नाम अध्यक्ष की रेस में शामिल अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। नए अध्यक्ष के लिए मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक कुलदीप राठौर, पूर्व विधायक आशा कुमारी, विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार और विनोद सुल्तानपुरी का नाम चर्चा में है। अब किसके नाम पर सहमति बनती है। यह राहुल गांधी से मीटिंग के बाद तय होगा। ये विधायक बनाए जा सकते हैं मंत्री वहीं प्रदेश में कैबिनेट विस्तार भी होना है। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली है। इसकी रेस में कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। सुंदर सिंह ठाकुर की ताजपोशी से मंडी संसदीय क्षेत्र को भी मंत्री पद मिलेगा, क्योंकि सुक्खू कैबिनेट में मंडी संसदीय क्षेत्र से मंत्री नहीं है। जगत सिंह नेगी मंडी संसदीय क्षेत्र से जरूर आते है, लेकिन वह ट्राइबल कोटे से मंत्री है। सुंदर सिंह ठाकुर के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, संजय रत्न और आशीष बुटेल के भी मंत्री बनने की चर्चाएं हैं। ये तीनों नेता कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से संबंध रखते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में पार्टी का नया अध्यक्ष चुनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कैबिनेट विस्तार भी राहुल गांधी की सलाह पर होगा। राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी और कांग्रेस हाईकमान की नाकामी पर संज्ञान लिया है, क्योंकि पार्टी हाईकमान 6 महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी हिमाचल में पार्टी का नया संगठन नहीं बना पाया। इसे देखते हुए राहुल गांधी इसी सप्ताह हिमाचल के CM समेत तमाम शीर्ष नेताओं को दिल्ली तलब करने वाले हैं। बीते आठ मई को भी राहुल ने कांग्रेस नेताओं को दिल्ली तलब किया था। मगर तब भारत-पाक के बीच तनाव की वजह से मीटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया था। दिल्ली में मीटिंग लेंगे राहुल पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसी सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी मीटिंग लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे सभी नेताओं और सभी कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया जाएगा। इस दौरान नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC) के साथ साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। प्रतिभा सिंह को हटाने की तैयारी PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। होली लॉज विरोधी खेमा उन्हें हटाना चाह रहा है, लेकिन पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह समर्थक प्रतिभा सिंह को हटाने का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से पार्टी हाईकमान नए अध्यक्ष को लेकर फैसला नहीं कर पा रहा। अध्यक्ष के साथ साथ कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी छह महीने छह दिन से लटका हुआ है। दिल्ली से कांग्रेस नेता एक बार नहीं बल्कि कई बार शिमला आकर जल्दी नया संगठन बनाने के दावे कर चुके हैं। मगर यह दावे झूठे साबित हुए है। ये नाम अध्यक्ष की रेस में शामिल अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। नए अध्यक्ष के लिए मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक कुलदीप राठौर, पूर्व विधायक आशा कुमारी, विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार और विनोद सुल्तानपुरी का नाम चर्चा में है। अब किसके नाम पर सहमति बनती है। यह राहुल गांधी से मीटिंग के बाद तय होगा। ये विधायक बनाए जा सकते हैं मंत्री वहीं प्रदेश में कैबिनेट विस्तार भी होना है। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली है। इसकी रेस में कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। सुंदर सिंह ठाकुर की ताजपोशी से मंडी संसदीय क्षेत्र को भी मंत्री पद मिलेगा, क्योंकि सुक्खू कैबिनेट में मंडी संसदीय क्षेत्र से मंत्री नहीं है। जगत सिंह नेगी मंडी संसदीय क्षेत्र से जरूर आते है, लेकिन वह ट्राइबल कोटे से मंत्री है। सुंदर सिंह ठाकुर के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, संजय रत्न और आशीष बुटेल के भी मंत्री बनने की चर्चाएं हैं। ये तीनों नेता कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से संबंध रखते हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
