राहुल गांधी से अखिलेश यादव की दोस्ती की 5 नई तस्वीरें, खरगे से गुफ्तगू करते आए नजर राहुल गांधी से अखिलेश यादव की दोस्ती की 5 नई तस्वीरें, खरगे से गुफ्तगू करते आए नजर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड UPSRTC का बड़ा फैसला, इन सात बस अड्डों की बदल जाएगी तस्वीर, मिलेगी 90 साल की लीज
Related Posts
चंबा में नगर परिषद कूड़ा संयंत्र में लगी आग:करोड़ों की मशीनरी जली, जहरीले धुएं की चपेट में आए कई गांव
चंबा में नगर परिषद कूड़ा संयंत्र में लगी आग:करोड़ों की मशीनरी जली, जहरीले धुएं की चपेट में आए कई गांव नगर परिषद चंबा के कुराह स्थित कूड़ा संयंत्र में बीती रात को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग की घटना में कूड़ा सेग्रीगेशन के लिए लगाई करोड़ों रुपए की मशीन जलकर राख हो गई। कूड़ा संयंत्र में भारी मात्रा में मौजूद कूड़ा होने की वजह से हर तरफ आग ही आग फैल गई। जिस कारण कचरे के जहरीले धुएं ने आसपास के गांव को अपनी जद में ले लिया है। लोगों को सांस लेने तकलीफ परिणाम स्वरूप कुराह सहित मैहला पंचायत के कई गांव में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी है। लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह की परेशानी आती है, लेकिन नगर परिषद चंबा ने ऐसी घटनाओं पर गंभीरता नहीं दिखाई। जिस वजह से यह कूड़ा संयंत्र आसपास के गांव में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं लोगों का कहना है कि नगर परिषद चंबा ने रात के समय इस कूड़ा संयंत्र की सुरक्षा की कोई भी व्यवस्था नहीं की है। जिस कारण की आग की घटनाएं घटती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की बारीकी से जांच करवाई जाए, ताकि यह पता चल सके कि इसके पीछे क्या कारण रहे। इस संबंध में चंबा नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को आग की वजह से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा BJP की कांडा पर कुर्बानी की इनसाइड स्टोरी:3 चुनाव बाद पहली बार 89 सीटों पर लड़ेगी; इसकी 3 वजहें- कांडा, कंडीशन और कांग्रेस
हरियाणा BJP की कांडा पर कुर्बानी की इनसाइड स्टोरी:3 चुनाव बाद पहली बार 89 सीटों पर लड़ेगी; इसकी 3 वजहें- कांडा, कंडीशन और कांग्रेस हरियाणा में 3 विधानसभा चुनाव के बाद BJP पहली बार 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने 1 सीट गोपाल कांडा के लिए छोड़ दी है। भाजपा के अचानक लिए गए फैसले से हर कोई हैरान है। एक दिन पहले खुद को नेशनल डेमोक्रेटिक अलाइंस (NDA) का हिस्सा बताने वाले गोपाल कांडा भी भाजपा के इस कदम से हैरान हैं। जहां गोपाल कांडा दो दिन पहले तक यह कहते नहीं थक रहे थे कि आने वाली सरकार भाजपा की होगी और हम उसके साथ समझौता करेंगे। वहीं, कल कांडा यह कहते नजर आए थे कि सिरसा की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही परेशान हो चुकी है। वह ऐसी पार्टी को जिताना चाहती है जो सिरसा में राज ला सके। कांडा ने भाजपा के समर्थन मांगने से भी इनकार कर दिया। कहा कि वह भाजपा का समर्थन नहीं चाहते। कांडा ने इससे पहले खुद का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव भी बताया था। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा ने सिरसा सीट पर डमी कैंडिडेट इसलिए उतारा है, ताकि कांडा की मदद की जा सके, लेकिन अचानक नामांकन वापसी के ठीक 2 दिन पहले भाजपा कांडा के लिए दोबारा एक्टिव हो गई और सोमवार को सिरसा सीट से अपने उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा का नामांकन वापस ले लिया। कांडा को समर्थन देने की भाजपा की 3 वजहें
कांग्रेस : भाजपा नहीं चाहती कि सिरसा सीट कांग्रेस जीते। भाजपा हर सीट को खास मानकर चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था। इसलिए, भाजपा नहीं चाहती कि सीट पर कांग्रेस विरोधी वोट बंटे।
कंडीशन : गोकुल सेतिया की उम्मीदवारी से कांग्रेस की राह आसान होती दिख रही है। अचानक कांग्रेस से बागी हुए नेता भी गोकुल का समर्थन करते नजर आए। इससे भाजपा एक्टिव हो गई।
कांडा : कांडा के लिए मुकाबला टफ हो गया है। भाजपा जानती है कि सिरसा सीट कांडा ही निकाल सकते हैं। उनके पास ऐसा कोई चेहरा नहीं जो कांडा से बड़ा हो। कांडा सिरसा बेल्ट में प्रभावशाली नेता हैं। लोकसभा चुनाव में कांडा ने भाजपा की मदद भी की थी। कांडा के इकरार से इनकार तक की वजह
इनेलो-बसपा गठबंधन : भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया के शुरू होने के एक दिन पहले तक कांडा से गठबंधन पर कोई फैसला नहीं लिया गया। कांडा ने 12 सितंबर को इनेलो और बसपा से गठबंधन कर लिया। बसपा और इनेलो भाजपा के खिलाफ हैं। भाजपा-कांग्रेस विरोधी वोट मिलें : शुरुआत से ही भाजपा का समर्थन लेने से पार्टी विरोधी वोट कांग्रेस में शिफ्ट होने का डर है। ऐसे में कांडा के कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ रहने से दोनों से नाराज हुआ वोटर कांडा के समर्थन में आ सकता है। भाजपा वोटर के पास विकल्प नहीं : कांडा जानते हैं कि भाजपा के वोटरों के पास अब उन्हें वोट डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। भाजपा का वोटर कभी कांग्रेस को वोट नहीं देगा। ऐसे में कांडा ही इकलौते हैं, जिन्हें भाजपा का भी वोट मिल सकता है। इनेलो इसलिए कांडा-भाजपा के समर्थन के खिलाफ
हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए कांडा की भाजपा से दूरी जरूरी है। कांडा का इनेलो-बसपा से गठबंधन है। इससे उनके गठबंधन पर असर पड़ सकता है। साथ ही प्रदेश में इस समय इनेलो की स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन एक सीट के कारण पूरे प्रदेश में इसका नेगिटिव असर हो सकता है। कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन में इसे मुद्दा बनाकर सत्ता विरोधी वोट बटोर सकती है। कांडा को साथ रखने से इनेलो ऐलनाबाद, रानिया और डबवाली तीनों जगहों पर बढ़त मानकर चल रही है।
काशी में गंगा आरती समितियों की हुई बैठक:इवेंट में मां गंगा की आरती करने को बताया धार्मिक अपराध, बोले- धर्मार्थ मंत्रालय को भेजा जायेगा पत्र
काशी में गंगा आरती समितियों की हुई बैठक:इवेंट में मां गंगा की आरती करने को बताया धार्मिक अपराध, बोले- धर्मार्थ मंत्रालय को भेजा जायेगा पत्र वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती समितियों की बैठक रविवार देर शाम हुई। इसमें समस्त गंगा आरती एवं देव दीपावली समितियों का सर्वसम्मति से प्रस्ताव निकलकर सामने आया कि श्रीगंगा जी की आरती की मर्यादा, पवित्रता का उल्लंघन किसी कीमत पर नहीं बर्दाश्त किया जायेगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि आजकल ऐसा चलन में है की कुछ इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां और व्यक्ति धन लाभ प्राप्त करने हेतु श्रीगंगा आरती का कार्यक्रम शादी विवाह, पार्टीयों और अन्य कार्यों में कर रहे है जो की श्रीगंगा आरती का एक तरह से अपमान है यह सर्वथा निंदनीय है हमारी मांग है कि इस प्रकार से कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। समिति के लोगों ने कहा कि इसपर भारत सरकार एवं धर्मार्थ मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। आरती के नाम पर फर्जी ऑनलाइन ठगी का उठा मुद्दा गंगा आरती समिति की बैठक में पदाधिकारी ने कहा कि – श्री गंगा जी की आरती के कार्यक्रम में भाग लेने के नाम पर कुछ ठगों ने फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है गंगा आरती में भाग लेने का बैठने का दर्शन करने का कोई चार्ज नहीं है यह कार्यक्रम पूरी तरह से नि:शुल्क है जनता के द्वारा जनता के लिए है जो भी आस्था और श्रद्धा के भाव से है देता है लिया जाता है, कोई शुल्क नही हैं। इसके नाम पर हो रही ठगी को तत्काल बंद किया जाए। घाटो और कुंडों को साफ करने की अपील देव दीपावली के आयोजन से पूर्व समस्त घाटों एव॔ कुंडो-तालाबों की साफ -सफाई, आलोक व्यवस्था, मरम्मत आदि के आवश्यक कार्य पूर्ण किया जाए। जिससे देश-विदेश से भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालु जनों को तथा आयोजकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, और यह महा महोत्सव अपनी ख्याति की भांति सब व्यवस्थित रूप से सुनियोजित तरीके से आयोजित हो सके। स्नान करने वाले घाटों से नाव हटाने की अपील बैठक में समिति के लोगों ने कहा कि जो गंगा के घाटों पर नावों तथा स्टीमरों की मरम्मत आदि का कार्य करते हैं उनसे निवेदन है कि वह पक्के घाटों पर जहां श्रद्धालु, स्नान, पर्यटक आवागमन करते हैं उन स्थानों पर टूटी-फूटी और जर्जर नावों को तत्काल हटाकर गंगा पार अथवा जिन घाटों का स्नान हेतु उपयोग नहीं होता है वहां रक्खे। जिससे काशी की छवि देश दुनिया में बेहतर बन सके।