रेकी में जिस घर पर ताला दिखा लगा दी सेंध:हरियाणा-पंजाब में चोरी के 80 केस, 2 चोर गिरफ्तार; 2011 में पहली FIR दर्ज

रेकी में जिस घर पर ताला दिखा लगा दी सेंध:हरियाणा-पंजाब में चोरी के 80 केस, 2 चोर गिरफ्तार; 2011 में पहली FIR दर्ज

हरियाणा और पंजाब में घरों में चोरी की 80 वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कुरुक्षेत्र में CIA-2 की टीम ने रतनडेरा गांव के पास चोरी की फिराक में घूम रहे लक्की और कांटो को स्कूटी के साथ दबोच लिया। दोनों मार्च में जमानत पर आए थे और बाहर निकलते ही दोबारा चोरी की राह पकड़ ली। गिरफ्तार आरोपी अकबर उर्फ लक्की (30) और आकाश उर्फ कांटो (28) अंबाला शहर के डेहा कॉलोनी के रहने वाले हैं। इसमें लक्की के खिलाफ 48 और कांटो पर 32 केस दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट और NDPS के केस शामिल हैं। दोनों ने हरियाणा और पंजाब पुलिस की नाक में दम कर रखा था। स्कूटी से करते थे रेकी गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। ये स्कूटी पर दिन में कॉलोनियों की रेकी करते। जिस घर में ताला लगा मिलता, वहां दीवार फांदकर या ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवर और कैश चुराकर फरार हो जाते थे। इन्होंने कुरुक्षेत्र में इस तरीके से चोरी की 3 वारदात की। उनके कब्जे से चोरीशुदा जेवर, 2 घड़ियां और 15 हजार रुपए कैश और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई। दोनों पेशेवर चोर लक्की 8वीं और कांटो तीसरी क्लास तक पढ़ा है। लक्की ने 16 ताे कांटो ने 14 की उम्र में चोरी करना शुरू कर दिया था। दोनों के खिलाफ साल 2011 में चोरी का पहला केस दर्ज हुआ था। लक्की की चोरी की आदत की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जबकि कांटो की करीब 2 महीने पहले ही शादी हुई है। फुटेज से पकड़े गए आरोपी को पकड़ने के लिए CIA-2 ने घटनास्थल और आसपास की CCTV फुटेज देखी। इसके साथ टीम ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल के डंप उठाए। बाद में मुखबीर की सूचना पर रतनडेरा गांव के पास से काबू कर लिया। उनके खिलाफ लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला, अंबाला, पंचकुला और कुरुक्षेत्र में चोरी के केस दर्ज हैं। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के ऑर्डर से दोनों आरोपी जेल भेज दिए हैं। हरियाणा और पंजाब में घरों में चोरी की 80 वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कुरुक्षेत्र में CIA-2 की टीम ने रतनडेरा गांव के पास चोरी की फिराक में घूम रहे लक्की और कांटो को स्कूटी के साथ दबोच लिया। दोनों मार्च में जमानत पर आए थे और बाहर निकलते ही दोबारा चोरी की राह पकड़ ली। गिरफ्तार आरोपी अकबर उर्फ लक्की (30) और आकाश उर्फ कांटो (28) अंबाला शहर के डेहा कॉलोनी के रहने वाले हैं। इसमें लक्की के खिलाफ 48 और कांटो पर 32 केस दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट और NDPS के केस शामिल हैं। दोनों ने हरियाणा और पंजाब पुलिस की नाक में दम कर रखा था। स्कूटी से करते थे रेकी गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। ये स्कूटी पर दिन में कॉलोनियों की रेकी करते। जिस घर में ताला लगा मिलता, वहां दीवार फांदकर या ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवर और कैश चुराकर फरार हो जाते थे। इन्होंने कुरुक्षेत्र में इस तरीके से चोरी की 3 वारदात की। उनके कब्जे से चोरीशुदा जेवर, 2 घड़ियां और 15 हजार रुपए कैश और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई। दोनों पेशेवर चोर लक्की 8वीं और कांटो तीसरी क्लास तक पढ़ा है। लक्की ने 16 ताे कांटो ने 14 की उम्र में चोरी करना शुरू कर दिया था। दोनों के खिलाफ साल 2011 में चोरी का पहला केस दर्ज हुआ था। लक्की की चोरी की आदत की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जबकि कांटो की करीब 2 महीने पहले ही शादी हुई है। फुटेज से पकड़े गए आरोपी को पकड़ने के लिए CIA-2 ने घटनास्थल और आसपास की CCTV फुटेज देखी। इसके साथ टीम ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल के डंप उठाए। बाद में मुखबीर की सूचना पर रतनडेरा गांव के पास से काबू कर लिया। उनके खिलाफ लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला, अंबाला, पंचकुला और कुरुक्षेत्र में चोरी के केस दर्ज हैं। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के ऑर्डर से दोनों आरोपी जेल भेज दिए हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर