रेवाड़ी में इको-बाइक की टक्कर, SI की मौत:घर से जा रहे थे ड्यूटी पर; बेटा बोला- ढ़ाई साल बाद होना था रिटायर्ड

रेवाड़ी में इको-बाइक की टक्कर, SI की मौत:घर से जा रहे थे ड्यूटी पर; बेटा बोला- ढ़ाई साल बाद होना था रिटायर्ड

हरियाणा के रेवाड़ी में इको कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ईएसआई निहाल सिंह की मौत हो गई। वहीं इको गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। रोहड़ाई थाना में ईआरवी पर तैनात निहाल सिंह वीरवार रात को रोहड़ाई मोड़ से खेड़ा गांव की तरफ ड्यूटी पर जा रहे थे। जो NH 71 पर केडी होटल के सामने पहुंचे, तो इको कार ड्राइवर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी विकास व भूपेंद्र ने बताया कि इको ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। डेढ़ साल बाद होना था रिटायर्ड मृतक निहाल सिंह के बेटे चमन के अनुसार उनका परिवार फिलहाल उत्तमनगर में रहता है। उनके पिता करीब 56 साल उम्र थी और करीब ढ़ाई साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति थी। उनके चार बच्चे हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में इको कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ईएसआई निहाल सिंह की मौत हो गई। वहीं इको गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। रोहड़ाई थाना में ईआरवी पर तैनात निहाल सिंह वीरवार रात को रोहड़ाई मोड़ से खेड़ा गांव की तरफ ड्यूटी पर जा रहे थे। जो NH 71 पर केडी होटल के सामने पहुंचे, तो इको कार ड्राइवर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी विकास व भूपेंद्र ने बताया कि इको ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। डेढ़ साल बाद होना था रिटायर्ड मृतक निहाल सिंह के बेटे चमन के अनुसार उनका परिवार फिलहाल उत्तमनगर में रहता है। उनके पिता करीब 56 साल उम्र थी और करीब ढ़ाई साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति थी। उनके चार बच्चे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर