रेवाड़ी में रिटायर्ड लेक्चरर की अश्लील वीडियो बनाई:वीडियो कॉल करके फंसाया; वायरल करने की धमकी देकर हड़पे 12 लाख रुपए

रेवाड़ी में रिटायर्ड लेक्चरर की अश्लील वीडियो बनाई:वीडियो कॉल करके फंसाया; वायरल करने की धमकी देकर हड़पे 12 लाख रुपए

हरियाणा के रेवाड़ी में रिटायर्ड लेक्चरर को वीडियो कॉल कर एक महिला ने अश्लील वीडियो बना लिया। जिसको वेबसाइट पर डालने की धमकी देकर महिला ने साढे 12 लाख रुपए हड़प लिए। ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाना पहुंच कर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रेवाड़ी के लिलोठ गांव निवासी एक रिटायर्ड लेक्चरर ने बताया कि वह गांव में ही रहता है। 18 मार्च की शाम करीब 7 बजे उसके पास एक वीडियो कॉल आई। इस पर कोई अनजान महिला बात कर रही थी। महिला ने उससे कहा कि रूम में जाकर वीडियो कॉल करो। उसने रूम में जाकर वीडियो कॉल किया तो उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसने बताया कि फिर उसके पास 19 मार्च को वॉट्सऐप कॉल आई। महिला ने उससे कहा कि उन्होंने अश्लील वीडियो को वेबसाइट पर डाल दिया है। वीडियो डिलीट करवाने के नाम पर महिला ने 2 लाख 49 हजार 500 रुपए मांगें। उसने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक लिलोढ से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए। उसके बाद उससे 5 लाख रुपए मांगे गए। उसने वो भी उन्हें भेज दिए। उसके बाद एक बार फिर से 5 लाख रुपए मांगे तो उसे फिर 5 लाख रुपए भेज दिए। बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस पर वह साइबर थाना पहुंचा व मामला दर्ज करवाया। अनजान नंबर से वीडियो कॉल न करें रिसीव साईबर थाना SHO आनंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। किसी अनजान नंबर से आ रही वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए। ऐसी वीडियो कॉल से आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में रिटायर्ड लेक्चरर को वीडियो कॉल कर एक महिला ने अश्लील वीडियो बना लिया। जिसको वेबसाइट पर डालने की धमकी देकर महिला ने साढे 12 लाख रुपए हड़प लिए। ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाना पहुंच कर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रेवाड़ी के लिलोठ गांव निवासी एक रिटायर्ड लेक्चरर ने बताया कि वह गांव में ही रहता है। 18 मार्च की शाम करीब 7 बजे उसके पास एक वीडियो कॉल आई। इस पर कोई अनजान महिला बात कर रही थी। महिला ने उससे कहा कि रूम में जाकर वीडियो कॉल करो। उसने रूम में जाकर वीडियो कॉल किया तो उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसने बताया कि फिर उसके पास 19 मार्च को वॉट्सऐप कॉल आई। महिला ने उससे कहा कि उन्होंने अश्लील वीडियो को वेबसाइट पर डाल दिया है। वीडियो डिलीट करवाने के नाम पर महिला ने 2 लाख 49 हजार 500 रुपए मांगें। उसने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक लिलोढ से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए। उसके बाद उससे 5 लाख रुपए मांगे गए। उसने वो भी उन्हें भेज दिए। उसके बाद एक बार फिर से 5 लाख रुपए मांगे तो उसे फिर 5 लाख रुपए भेज दिए। बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस पर वह साइबर थाना पहुंचा व मामला दर्ज करवाया। अनजान नंबर से वीडियो कॉल न करें रिसीव साईबर थाना SHO आनंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। किसी अनजान नंबर से आ रही वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए। ऐसी वीडियो कॉल से आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर