हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित HERO मोटो कॉर्प कंपनी की एक्सटेंशन बिल्डिंग में रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग लगने के कारण वर्कशॉप की छत का एक हिस्सा गिर गया। दमकल टीमों ने रात करीब 3 बजे आग पर काबू पाया। घटना के दौरान 1 कर्मचारी के मिसिंग होने की सूचना है। रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित HERO मोटो कॉर्प कंपनी के इस प्लांट की स्थापना 1985 में हुई। 2006 में एक एक्सटेंशन बिल्डिंग बनाई गई। जिसमें अस्थाई इंटीरियर वर्क हुआ था। रात को करीब 12 बजे इसी एक्सटेंशन बिल्डिंग में आग लग गई। घटना के समय यहां पर करीब 10 मजदूर थे। जहां पर आग लगने के कारण कंपनी में भगदड़ मच गई। इसी दौरान छत का एक हिस्सा भी गिर गया गया। जिसके नीचे दबे करीब 6-7 कर्मचारियों को घायल अवस्था में तत्काल निकाला गया। वहीं दमकल को सूचित किया गया। वहीं घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आग से गिरी वर्कशॉप की छत दमकल की टीमों ने आगे पर काबू पाने का प्रयास किया इसी दौरान वर्कशॉप की छत गिर गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान एक कर्मी के मिसिंग होने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है। 7 टीमें चला रही सर्च अभियान दमकल विभाग की 7 टीमें कंपनी में टीन शैड को हटाकर सर्च अभियान चला रही हैं। रेवाड़ी से 3, बावल से 2 और धारूहेड़ा की 2 टीम इस कार्य में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के तुरंत टीमें इस कार्य में जुट गई थी। वहीं कंपनी के द्वारा मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को भी कंपनी के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित HERO मोटो कॉर्प कंपनी की एक्सटेंशन बिल्डिंग में रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग लगने के कारण वर्कशॉप की छत का एक हिस्सा गिर गया। दमकल टीमों ने रात करीब 3 बजे आग पर काबू पाया। घटना के दौरान 1 कर्मचारी के मिसिंग होने की सूचना है। रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित HERO मोटो कॉर्प कंपनी के इस प्लांट की स्थापना 1985 में हुई। 2006 में एक एक्सटेंशन बिल्डिंग बनाई गई। जिसमें अस्थाई इंटीरियर वर्क हुआ था। रात को करीब 12 बजे इसी एक्सटेंशन बिल्डिंग में आग लग गई। घटना के समय यहां पर करीब 10 मजदूर थे। जहां पर आग लगने के कारण कंपनी में भगदड़ मच गई। इसी दौरान छत का एक हिस्सा भी गिर गया गया। जिसके नीचे दबे करीब 6-7 कर्मचारियों को घायल अवस्था में तत्काल निकाला गया। वहीं दमकल को सूचित किया गया। वहीं घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आग से गिरी वर्कशॉप की छत दमकल की टीमों ने आगे पर काबू पाने का प्रयास किया इसी दौरान वर्कशॉप की छत गिर गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान एक कर्मी के मिसिंग होने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है। 7 टीमें चला रही सर्च अभियान दमकल विभाग की 7 टीमें कंपनी में टीन शैड को हटाकर सर्च अभियान चला रही हैं। रेवाड़ी से 3, बावल से 2 और धारूहेड़ा की 2 टीम इस कार्य में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के तुरंत टीमें इस कार्य में जुट गई थी। वहीं कंपनी के द्वारा मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को भी कंपनी के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
