अमृतसर| राज्य पुरस्कार विजेता रोटेरियन अमन शर्मा को अमृतसर के प्रसिद्ध सामाजिक व्यक्तित्व स्वर्गीय जगमेर सिंह सोही मेमोरियल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कलाकार गुरभेज सिंह गुर रंधावा ने कहा कि जगमेर सिंह सोही इलाके की बड़ी हस्ती थे, जिन्होंने गरीबों की मदद की, शिक्षा, खेल, संगीत को बढ़ावा दिया और पर्यावरण को प्यार किया। उनके अच्छे कार्यों को समर्पित यह अवार्ड शुरू किया गया है जोकि हर साल उनके जन्मदिन पर उनकी तरह शिक्षा, खेल, वातावरण और समाज भलाई कार्य करने वाली हस्तियों को दिया जाता है। इस लड़ी में दूसरा प्रतिष्ठित जगमेर सिंह सोही पुरस्कार अमन शर्मा को इन क्षेत्रों में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। यहां युवा सामाजिक नेता सुखविंदर सिंह सोही, जो पहले जगमेर सिंह सोही पुरस्कार से सम्मानित थे, विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर सेवा हमारा मिशन के प्रधान दर्शन सिंह, मुकेश जोशी, सुखवंत सिंह, रमेश, सरबजीत िसंह, लवप्रीत सोही, धीर सिंह मौजूद थे। अमृतसर| राज्य पुरस्कार विजेता रोटेरियन अमन शर्मा को अमृतसर के प्रसिद्ध सामाजिक व्यक्तित्व स्वर्गीय जगमेर सिंह सोही मेमोरियल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कलाकार गुरभेज सिंह गुर रंधावा ने कहा कि जगमेर सिंह सोही इलाके की बड़ी हस्ती थे, जिन्होंने गरीबों की मदद की, शिक्षा, खेल, संगीत को बढ़ावा दिया और पर्यावरण को प्यार किया। उनके अच्छे कार्यों को समर्पित यह अवार्ड शुरू किया गया है जोकि हर साल उनके जन्मदिन पर उनकी तरह शिक्षा, खेल, वातावरण और समाज भलाई कार्य करने वाली हस्तियों को दिया जाता है। इस लड़ी में दूसरा प्रतिष्ठित जगमेर सिंह सोही पुरस्कार अमन शर्मा को इन क्षेत्रों में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। यहां युवा सामाजिक नेता सुखविंदर सिंह सोही, जो पहले जगमेर सिंह सोही पुरस्कार से सम्मानित थे, विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर सेवा हमारा मिशन के प्रधान दर्शन सिंह, मुकेश जोशी, सुखवंत सिंह, रमेश, सरबजीत िसंह, लवप्रीत सोही, धीर सिंह मौजूद थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
