हरियाणा के रोहतक में बुधवार को जनता काॅलोनी स्थित विवेक जैन के घर पर लब्धि जैन की केसर रस्म अदा की गई। विवेक जैन और उनकी पत्नी अंकिता जैन लब्धि जैन के धर्म के माता-पिता बने। मौके पर लब्धि की मां सेजल और पिता जय प्रकाश भी मौजूद रहे। केसर रस्म के दौरान मां ने बेटी को खुद तैयार किया। उन्होंने कहा- बेटी धर्म के मार्ग पर चल पड़ी। आज इस बात का गर्व है। वह अपनी बड़ी बहन ज्योतिष मार्तण्ड साध्वी डॉ. महाप्रज्ञ के पद चिन्हों पर चल रही है। 28 मई को केसर रस्म के बाद 4 जून को मेहंदी रस्म प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 5 जून को भव्यातिभव्य दीक्षा महोत्सव रस्म तिलक और भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। लब्धि की केसर रस्म के 2 PHOTOS… बेटी के साध्वी बनने पर मां ने ये बातें कहीं… धर्म की मां बोलीं- लब्धि के माता-पिता बनने पर गर्व है
धर्म के पिता बने विवेक जैन और उनकी पत्नी अंकिता ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलना इतना सरल कार्य नहीं है। गर्व की बात यह है कि हमें साध्वी बनने जा रही लब्धि जैन के पिता बने। हमने 200 ग्राम कश्मीरी केसर में गुलाब के साथ घोटकर लेप तैयार किया। हर बंधन से मुक्त होकर लब्धि जैन ने एक कदम आगे बढ़ा लिया है। धर्म की मां अंकिता जैन ने बताया कि केसर रस्म में लब्धि जैन ने पूरे घर में केसर का छिड़काव किया है और जहां भी कपड़ों पर केसर के निशान हैं, उन्हें कभी नहीं धोया जाएगा और उन्हें संभाल कर रखा जाएगा। जब कोई जैन साध्वी बनती है तो वह यह रस्म जीवन काल में एक ही बार करती है। पांच जून को समारोह में डॉ. शिव मुनि आशीर्वाद देंगे। इसके पश्चात लब्धि जैन साध्वी बनने के साथ ही संसार के मोह माया को त्याग कर आध्यात्मिक यात्रा के लिए निकल पड़ेंगी। लब्धि जैन के परिवार में ये सदस्य
लब्धि जैन का भरा पूरा परिवार है। इसमें पिता जय प्रकाश और मां सेंजल के अलावा दादा सुखवीर सिंह, दादी धर्मकौर, ताऊ समरजीत, अमरजीत, ताई राजबाला, भाई रजत, गौरव, करण, रवि, मुकेश व हार्दिक, भाभी आन्वी, निहारिका व पारसी, उनकी बहन ज्योतिष मार्तण्ड साध्वी डॉ. महाप्रज्ञ, भतीजी भव्या, नाना-नानी सुनील व माय देवी, आदि सदस्य हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबरें भी पढे़ं… हरियाणा में 16 की लड़की, 21 का युवक बने साध्वी-साधु:जैन संतों से ली दीक्षा; बैंड-बाजे संग रथ पर निकाली शोभायात्रा हरियाणा के पानीपत में 16 साल की अंशिका और 21 साल के सूरज पंडित साधु और साध्वी बन गए हैं। दोनों ने गुरुवार (22 फरवरी) को पानीपत की गांधी मंडी स्थित श्री एसएस जैन सभा में दीक्षा ग्रहण की। इस दौरान दीक्षार्थियों की दर्शनीय रथ शोभायात्रा गांधी मंडी से सोमाया बैंकट हॉल तक बैंड बाजों के साथ निकाली गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में 5 लड़कियां ब्रह्मकुमारी बनीं:MA, एमटैक, ITI डिप्लोमा होल्डर; 16 साल की लड़की भी दुल्हन की तरह सजकर वैरागन हुई हरियाणा में 5 लड़कियां एक साथ जीवन से सन्यास लेकर ब्रह्मकुमारी बन गई हैं। ये लड़कियां एमए, एमटेक और ITI डिप्लोमा होल्डर जैसी उच्च शिक्षित हैं। सभी युवतियों ने सिरसा में शिवलिंग पर वरमाला डालकर जीवन भगवान की सेवा में समर्पित करने का प्रण ले लिया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के रोहतक में बुधवार को जनता काॅलोनी स्थित विवेक जैन के घर पर लब्धि जैन की केसर रस्म अदा की गई। विवेक जैन और उनकी पत्नी अंकिता जैन लब्धि जैन के धर्म के माता-पिता बने। मौके पर लब्धि की मां सेजल और पिता जय प्रकाश भी मौजूद रहे। केसर रस्म के दौरान मां ने बेटी को खुद तैयार किया। उन्होंने कहा- बेटी धर्म के मार्ग पर चल पड़ी। आज इस बात का गर्व है। वह अपनी बड़ी बहन ज्योतिष मार्तण्ड साध्वी डॉ. महाप्रज्ञ के पद चिन्हों पर चल रही है। 28 मई को केसर रस्म के बाद 4 जून को मेहंदी रस्म प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 5 जून को भव्यातिभव्य दीक्षा महोत्सव रस्म तिलक और भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। लब्धि की केसर रस्म के 2 PHOTOS… बेटी के साध्वी बनने पर मां ने ये बातें कहीं… धर्म की मां बोलीं- लब्धि के माता-पिता बनने पर गर्व है
धर्म के पिता बने विवेक जैन और उनकी पत्नी अंकिता ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलना इतना सरल कार्य नहीं है। गर्व की बात यह है कि हमें साध्वी बनने जा रही लब्धि जैन के पिता बने। हमने 200 ग्राम कश्मीरी केसर में गुलाब के साथ घोटकर लेप तैयार किया। हर बंधन से मुक्त होकर लब्धि जैन ने एक कदम आगे बढ़ा लिया है। धर्म की मां अंकिता जैन ने बताया कि केसर रस्म में लब्धि जैन ने पूरे घर में केसर का छिड़काव किया है और जहां भी कपड़ों पर केसर के निशान हैं, उन्हें कभी नहीं धोया जाएगा और उन्हें संभाल कर रखा जाएगा। जब कोई जैन साध्वी बनती है तो वह यह रस्म जीवन काल में एक ही बार करती है। पांच जून को समारोह में डॉ. शिव मुनि आशीर्वाद देंगे। इसके पश्चात लब्धि जैन साध्वी बनने के साथ ही संसार के मोह माया को त्याग कर आध्यात्मिक यात्रा के लिए निकल पड़ेंगी। लब्धि जैन के परिवार में ये सदस्य
लब्धि जैन का भरा पूरा परिवार है। इसमें पिता जय प्रकाश और मां सेंजल के अलावा दादा सुखवीर सिंह, दादी धर्मकौर, ताऊ समरजीत, अमरजीत, ताई राजबाला, भाई रजत, गौरव, करण, रवि, मुकेश व हार्दिक, भाभी आन्वी, निहारिका व पारसी, उनकी बहन ज्योतिष मार्तण्ड साध्वी डॉ. महाप्रज्ञ, भतीजी भव्या, नाना-नानी सुनील व माय देवी, आदि सदस्य हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबरें भी पढे़ं… हरियाणा में 16 की लड़की, 21 का युवक बने साध्वी-साधु:जैन संतों से ली दीक्षा; बैंड-बाजे संग रथ पर निकाली शोभायात्रा हरियाणा के पानीपत में 16 साल की अंशिका और 21 साल के सूरज पंडित साधु और साध्वी बन गए हैं। दोनों ने गुरुवार (22 फरवरी) को पानीपत की गांधी मंडी स्थित श्री एसएस जैन सभा में दीक्षा ग्रहण की। इस दौरान दीक्षार्थियों की दर्शनीय रथ शोभायात्रा गांधी मंडी से सोमाया बैंकट हॉल तक बैंड बाजों के साथ निकाली गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में 5 लड़कियां ब्रह्मकुमारी बनीं:MA, एमटैक, ITI डिप्लोमा होल्डर; 16 साल की लड़की भी दुल्हन की तरह सजकर वैरागन हुई हरियाणा में 5 लड़कियां एक साथ जीवन से सन्यास लेकर ब्रह्मकुमारी बन गई हैं। ये लड़कियां एमए, एमटेक और ITI डिप्लोमा होल्डर जैसी उच्च शिक्षित हैं। सभी युवतियों ने सिरसा में शिवलिंग पर वरमाला डालकर जीवन भगवान की सेवा में समर्पित करने का प्रण ले लिया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा | दैनिक भास्कर
