रोहतक के गांव पहरावर की जमीन को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। पहरावर में करीब 15.5 एकड़ जमीन पर गौड़ संस्था का तीसरा परिसर बनेगा, जिसका शिलान्यास सरकार की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय परशुराम जयंती समारोह में किया गया। अब गांव की इस जमीन पर शिक्षण संस्थान बनेगा। पहरावर गांव में आयोजित कार्यक्रम में 120 साल पुरानी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे परिसर का शिलान्यास किया गया। 50 साल बाद सीएम नायब सैनी ने संस्था के नए परिसर में 5 शैक्षणिक और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही गांव पहरावर को पहरावर धाम के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की। श्रेय लेने की लड़ाई हुई शांत पहरावर गांव की जमीन गौड़ संस्था को दिलाने का श्रेय लेने की लड़ाई भी अब शांत होती नजर आ रही है। एक तरफ समाजसेवी नवीन जयहिंद जमीन दिलाने को लेकर अपना दावा कर रहे हैं, दूसरी तरफ कुछ ब्राह्मण समाज के लोगों ने इसका श्रेय कार्तिकेय शर्मा को दिया था। अब अरविंद शर्मा इस जमीन को दिलाने का श्रेय ले रहे है। लेकिन कार्यक्रम के बाद यह विवाद भी खत्म होता नजर आ रहा है। पहरावर गांव की जमीन की खत्म हो गई थी लीज गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को साल 2009 में गांव पहरावर में दान के रूप में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में 15.5 एकड़ जमीन 33 साल की लीज पर मिली थी। लेकिन 2022 में इस लीज की शर्त को संस्था की तरफ से पूरा नहीं किया गया तो यह जमीन निगम के पास चली गई। नगर निगम की तरफ से जमीन पर बोर्ड भी लगा दिया था। निगम से जमीन वापस लेने के लिए काफी संघर्ष हुआ। नवीन जयहिंद ने बोर्ड हटाकर प्रदर्शन भी किया। साथ ही ब्राह्मण समाज ने सरकार से भी जमीन वापस देने की मांग की। ऐसे में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने यह जमीन दोबारा 33 साल की लीज पर गौड़ संस्था को दिलाने का काम किया था। गौड़ संस्था के तीसरे कैंपस में ये बनेंगे भवन
गौड़ ब्राह्मण संस्था के तीसरे कैंपस के अंदर गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का प्रशासनिक भवन, भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल, भगवान परशुराम कालेज ऑफ नर्सिंग फॉर गर्ल्स बनाया जाएगा। वहीं संस्था के पहरावर कैम्पस में भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना का भी शिलान्यास करवाया गया। सरकार ने की 15 करोड़ देने की घोषणा
पहरावर गांव की जमीन पर 20 करोड़ की लागत से गौड़ संस्था के 5 भवन बनेंगे, जिसके लिए संस्था को 5 करोड़ रुपए एकत्रित करने होंगे। वहीं 15 करोड़ की मैचिंग ग्रांट सरकार देगी। हालांकि सीएम ने अपने कोष से 51 लाख रुपए संस्था को देने की घोषणा भी की है। रोहतक के गांव पहरावर की जमीन को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। पहरावर में करीब 15.5 एकड़ जमीन पर गौड़ संस्था का तीसरा परिसर बनेगा, जिसका शिलान्यास सरकार की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय परशुराम जयंती समारोह में किया गया। अब गांव की इस जमीन पर शिक्षण संस्थान बनेगा। पहरावर गांव में आयोजित कार्यक्रम में 120 साल पुरानी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे परिसर का शिलान्यास किया गया। 50 साल बाद सीएम नायब सैनी ने संस्था के नए परिसर में 5 शैक्षणिक और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही गांव पहरावर को पहरावर धाम के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की। श्रेय लेने की लड़ाई हुई शांत पहरावर गांव की जमीन गौड़ संस्था को दिलाने का श्रेय लेने की लड़ाई भी अब शांत होती नजर आ रही है। एक तरफ समाजसेवी नवीन जयहिंद जमीन दिलाने को लेकर अपना दावा कर रहे हैं, दूसरी तरफ कुछ ब्राह्मण समाज के लोगों ने इसका श्रेय कार्तिकेय शर्मा को दिया था। अब अरविंद शर्मा इस जमीन को दिलाने का श्रेय ले रहे है। लेकिन कार्यक्रम के बाद यह विवाद भी खत्म होता नजर आ रहा है। पहरावर गांव की जमीन की खत्म हो गई थी लीज गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को साल 2009 में गांव पहरावर में दान के रूप में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में 15.5 एकड़ जमीन 33 साल की लीज पर मिली थी। लेकिन 2022 में इस लीज की शर्त को संस्था की तरफ से पूरा नहीं किया गया तो यह जमीन निगम के पास चली गई। नगर निगम की तरफ से जमीन पर बोर्ड भी लगा दिया था। निगम से जमीन वापस लेने के लिए काफी संघर्ष हुआ। नवीन जयहिंद ने बोर्ड हटाकर प्रदर्शन भी किया। साथ ही ब्राह्मण समाज ने सरकार से भी जमीन वापस देने की मांग की। ऐसे में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने यह जमीन दोबारा 33 साल की लीज पर गौड़ संस्था को दिलाने का काम किया था। गौड़ संस्था के तीसरे कैंपस में ये बनेंगे भवन
गौड़ ब्राह्मण संस्था के तीसरे कैंपस के अंदर गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का प्रशासनिक भवन, भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल, भगवान परशुराम कालेज ऑफ नर्सिंग फॉर गर्ल्स बनाया जाएगा। वहीं संस्था के पहरावर कैम्पस में भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना का भी शिलान्यास करवाया गया। सरकार ने की 15 करोड़ देने की घोषणा
पहरावर गांव की जमीन पर 20 करोड़ की लागत से गौड़ संस्था के 5 भवन बनेंगे, जिसके लिए संस्था को 5 करोड़ रुपए एकत्रित करने होंगे। वहीं 15 करोड़ की मैचिंग ग्रांट सरकार देगी। हालांकि सीएम ने अपने कोष से 51 लाख रुपए संस्था को देने की घोषणा भी की है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
