फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में लिव-इन कपल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने घर के बाहर ही उस पर 11 बार चाकुओं से वार किया, जबकि युवक पर उसने 2 से 3 बार किए। वहीं चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया । सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। आज दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। दो बच्चों की मां थी महिला घटना बीती देर रात तिलकनगर इलाके की है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय ऋतिक और 30 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। दोनों पिछले 6 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पूजा का विवाह करीबन 14 साल पहले टोहाना के किला मोहल्ला के रहने वाले दीपक के साथ हुआ था। जिसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। जिनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति हिरासत में फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि इस केस में आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है। यह घटना महिला के पति ने अपनी पत्नी के अन्य व्यक्ति के साथ रहने पर द्वेष के चलते की है। फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में लिव-इन कपल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने घर के बाहर ही उस पर 11 बार चाकुओं से वार किया, जबकि युवक पर उसने 2 से 3 बार किए। वहीं चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया । सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। आज दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। दो बच्चों की मां थी महिला घटना बीती देर रात तिलकनगर इलाके की है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय ऋतिक और 30 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। दोनों पिछले 6 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पूजा का विवाह करीबन 14 साल पहले टोहाना के किला मोहल्ला के रहने वाले दीपक के साथ हुआ था। जिसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। जिनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति हिरासत में फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि इस केस में आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है। यह घटना महिला के पति ने अपनी पत्नी के अन्य व्यक्ति के साथ रहने पर द्वेष के चलते की है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
