रोहतक की जाट संस्था में पहुंचे स्थानीय कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि शिक्षा के बजट में कटौती की गई है। कांग्रेस सरकार में जहां 17 प्रतिशत बजट रखा जाता था, वहीं भाजपा ने इसे घटाकर 10.2 प्रतिशत कर दिया। किसी भी प्रदेश की तरक्की करनी है, तो शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए भारत भूषण बतरा ने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। सरकार इन पोस्टों को भरने का प्रयास तक नहीं कर रही। जब पोस्ट खाली है तो बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा कैसे मिलेगी। सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की संस्थाओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सरकार को रिक्त पद तुरंत भरने चाहिए। विधानसभा में रखी खेल स्टेडियम की बात
भारत भूषण बतरा ने कहा कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम के रखरखाव का मामला विधानसभा में उठाया है। विधानसभा में कहा कि पंचकूला, हिसार, गुरुग्राम, भिवानी व रोहतक में जो स्टेडियम हैं। सरकार नए स्टेडियम बनाने की बात करती है, जो पहले से बने हुए हैं, उनका रखरखाव तो सही से कर ले। रखरखाव के अभाव में ये स्टेडियम जर्जर होते जा रहे है। पूरे हरियाणा में 112 एकड़ में फैले राजीव गांधी खेल से बड़ा स्टेडियम नहीं है। खेल नर्सरियों में नहीं दिया जाता बजट
भारत भूषण बतरा ने कहा कि सरकार खेल नर्सरियों की बात तो करती है, लेकिन खेल नर्सरियों को बजट नहीं देती। सरकार ने 50 जिम बनाने की बात कही, लेकिन बजट 10 करोड़ रखा। क्या 20 लाख रुपए में एक अच्छा खेल सेंटर बनाया जा सकता है। इसको लेकर विधानसभा में भी सरकार से सवाल पूछा था। जाट संस्था का पूरे प्रदेश में बहुत बड़ा नाम
महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में विधायक बीबी बतरा ने कहा कि यहां की बेटियां काफी होनहार है। आज के समय लड़कियों का कॉलेज चलाना आसान नहीं है। जाट संस्था का पूरे प्रदेश में बहुत बड़ा नाम है। संस्था में पहले जो भी विवाद रहे, लेकिन आज संस्था को आगे लेकर जाने की जरूरत है। रोहतक की जाट संस्था में पहुंचे स्थानीय कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि शिक्षा के बजट में कटौती की गई है। कांग्रेस सरकार में जहां 17 प्रतिशत बजट रखा जाता था, वहीं भाजपा ने इसे घटाकर 10.2 प्रतिशत कर दिया। किसी भी प्रदेश की तरक्की करनी है, तो शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए भारत भूषण बतरा ने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। सरकार इन पोस्टों को भरने का प्रयास तक नहीं कर रही। जब पोस्ट खाली है तो बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा कैसे मिलेगी। सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की संस्थाओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सरकार को रिक्त पद तुरंत भरने चाहिए। विधानसभा में रखी खेल स्टेडियम की बात
भारत भूषण बतरा ने कहा कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम के रखरखाव का मामला विधानसभा में उठाया है। विधानसभा में कहा कि पंचकूला, हिसार, गुरुग्राम, भिवानी व रोहतक में जो स्टेडियम हैं। सरकार नए स्टेडियम बनाने की बात करती है, जो पहले से बने हुए हैं, उनका रखरखाव तो सही से कर ले। रखरखाव के अभाव में ये स्टेडियम जर्जर होते जा रहे है। पूरे हरियाणा में 112 एकड़ में फैले राजीव गांधी खेल से बड़ा स्टेडियम नहीं है। खेल नर्सरियों में नहीं दिया जाता बजट
भारत भूषण बतरा ने कहा कि सरकार खेल नर्सरियों की बात तो करती है, लेकिन खेल नर्सरियों को बजट नहीं देती। सरकार ने 50 जिम बनाने की बात कही, लेकिन बजट 10 करोड़ रखा। क्या 20 लाख रुपए में एक अच्छा खेल सेंटर बनाया जा सकता है। इसको लेकर विधानसभा में भी सरकार से सवाल पूछा था। जाट संस्था का पूरे प्रदेश में बहुत बड़ा नाम
महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में विधायक बीबी बतरा ने कहा कि यहां की बेटियां काफी होनहार है। आज के समय लड़कियों का कॉलेज चलाना आसान नहीं है। जाट संस्था का पूरे प्रदेश में बहुत बड़ा नाम है। संस्था में पहले जो भी विवाद रहे, लेकिन आज संस्था को आगे लेकर जाने की जरूरत है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
