रोहतक जिले में किला मोहल्ला में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस में होड़ लगी हुई है। भाजपा जीत का रिकॉर्ड बना रही है और कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष न चुन पाने का रिकॉर्ड बना रही है। कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विषय नहीं बचा। पिछले 10 साल से विपक्ष पर केवल आरोप लगा रहे हैं। दिल से तो कांग्रेस भी मानती है कि भाजपा सरकार में काम हो रहा है, लेकिन मजबूरी है कि विपक्षी पार्टी में बैठे है, इसलिए बोल नहीं सकते। पहली बार विधानसभा का सत्र लंबा चला
कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि विधानसभा का सत्र इतना लंबा चला हो। हर विधायक को बोलने के लिए 15 से 20 मिनट का समय दिया गया। रघुबीर कादयान ने तो पहले दिन 35 मिनट तक बोला है। करीब 40 नए विधायकों को अपने क्षेत्र की बात रखने का अच्छा अवसर मिला है। कांग्रेस के समय बोलने का नहीं मिलता था समय
कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के समय विधायकों को बोलने का समय नहीं मिलता था। आज नेता अपनी बात रख पाते है। रोहतक के विधायक ने एक तालाब का जिक्र किया, भूपेंद्र हुड्डा ने भी उसका समर्थन किया। सीएम ने कहा कि मामले में जांच करवाएंगे। अगर कागजों में तालाब है तो उस पर किए कब्जे को छुड़वाकर अच्छा सरोवर बनाया जाएगा। बॉर्डर पर जिसने बैठाया, उसी ने उठाया
कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि बॉर्डर पर जिन लोगों ने किसानों को बैठाया था, आज उन्हीं ने उठाया है। यह पंजाब का मामला है, इस पर कुछ भी कहना सही नहीं है। किसान के पास इतना समय नहीं है कि धरने पर बैठे। जिन लोगों ने धरने पर बैठाया था, उन्होंने उठा भी लिया। इसके साथ ही अगर कोई क्राइम करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। रोहतक जिले में किला मोहल्ला में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस में होड़ लगी हुई है। भाजपा जीत का रिकॉर्ड बना रही है और कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष न चुन पाने का रिकॉर्ड बना रही है। कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विषय नहीं बचा। पिछले 10 साल से विपक्ष पर केवल आरोप लगा रहे हैं। दिल से तो कांग्रेस भी मानती है कि भाजपा सरकार में काम हो रहा है, लेकिन मजबूरी है कि विपक्षी पार्टी में बैठे है, इसलिए बोल नहीं सकते। पहली बार विधानसभा का सत्र लंबा चला
कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि विधानसभा का सत्र इतना लंबा चला हो। हर विधायक को बोलने के लिए 15 से 20 मिनट का समय दिया गया। रघुबीर कादयान ने तो पहले दिन 35 मिनट तक बोला है। करीब 40 नए विधायकों को अपने क्षेत्र की बात रखने का अच्छा अवसर मिला है। कांग्रेस के समय बोलने का नहीं मिलता था समय
कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के समय विधायकों को बोलने का समय नहीं मिलता था। आज नेता अपनी बात रख पाते है। रोहतक के विधायक ने एक तालाब का जिक्र किया, भूपेंद्र हुड्डा ने भी उसका समर्थन किया। सीएम ने कहा कि मामले में जांच करवाएंगे। अगर कागजों में तालाब है तो उस पर किए कब्जे को छुड़वाकर अच्छा सरोवर बनाया जाएगा। बॉर्डर पर जिसने बैठाया, उसी ने उठाया
कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि बॉर्डर पर जिन लोगों ने किसानों को बैठाया था, आज उन्हीं ने उठाया है। यह पंजाब का मामला है, इस पर कुछ भी कहना सही नहीं है। किसान के पास इतना समय नहीं है कि धरने पर बैठे। जिन लोगों ने धरने पर बैठाया था, उन्होंने उठा भी लिया। इसके साथ ही अगर कोई क्राइम करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
