हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को ढाई महीने के बच्चे की हत्या कर दी गई। घर में घुसी महिला ने मां को बेहोश कर उससे बच्चा छीना और फिर उसे ड्रम में डुबो दिया। वारदात के बाद महिला फरार हो गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में घुसी महिला, बच्चे को छिनकर ड्रम में डुबोया
मामला गांव अजायब का है। महिला प्रियंका उर्फ खुशबू ने बताया कि वह घर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक महिला घर पर आई, जिसने उसे कुछ खिलाकर बेहोश करने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने उससे बच्चा छीनने की कोशिश की। नहीं छीन पाई तो उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। महिला ने उसके बच्चे को ड्रम में डुबो दिया। परिजन मां और बच्चे को लेकर PGI पहुंचे
जैसे ही परिजनों को इसके बारे में जानकारी मिली वह दोनों को लेकर पीजीआई पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत ठीक है। मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को ढाई महीने के बच्चे की हत्या कर दी गई। घर में घुसी महिला ने मां को बेहोश कर उससे बच्चा छीना और फिर उसे ड्रम में डुबो दिया। वारदात के बाद महिला फरार हो गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में घुसी महिला, बच्चे को छिनकर ड्रम में डुबोया
मामला गांव अजायब का है। महिला प्रियंका उर्फ खुशबू ने बताया कि वह घर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक महिला घर पर आई, जिसने उसे कुछ खिलाकर बेहोश करने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने उससे बच्चा छीनने की कोशिश की। नहीं छीन पाई तो उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। महिला ने उसके बच्चे को ड्रम में डुबो दिया। परिजन मां और बच्चे को लेकर PGI पहुंचे
जैसे ही परिजनों को इसके बारे में जानकारी मिली वह दोनों को लेकर पीजीआई पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत ठीक है। मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा | दैनिक भास्कर
