रोहतक में नहीं खिला कमल:हुड्‌डा के गढ़ को भेदने में असफल रही भाजपा, कांग्रेस को मिली बढ़त, चारों सीटों पर जीती

रोहतक में नहीं खिला कमल:हुड्‌डा के गढ़ को भेदने में असफल रही भाजपा, कांग्रेस को मिली बढ़त, चारों सीटों पर जीती

हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, लेकिन भाजपा रोहतक में कमल नहीं खिला पाई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ कहे जाने वाले रोहतक में भाजपा को चार में से एक भी सीट नहीं मिल पाई। जबकि 2019 के मुकाबले कांग्रेस को बढ़त जरूर मिली है। 2019 में रोहतक की चार विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास 3 सीटें थी। जबकि इस बार कांग्रेस को चारों सीटों पर जीत हासिल हुई है। रोहतक जिले की चारों विधानसभा सीटों में से सबसे बड़ी जीत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की हुई है। भूपेंद्र हुड्‌डा 71465 वोटों से विजयी रहे। वहीं रोहतक सीट पर कांटे का मुकाबला रहा। जहां कई उतार-चढ़ाव के बाद भारत भूषण बत्तरा 1341 वोटों से जीते। हालांकि प्रदेश में सबसे लेट (देरी से) रोहतक विधानसभा सीट का रिजल्ट घोषित हुआ। इसका एक कारण मतगणना दोबारा करवाने की मांग व काउंटिंग पर सवाल उठाना भी रहा। काफी समय तक हंगामा चलता रहा और देर रात परिणाम घोषित किया गया। खाता नहीं खोल पाई भाजपा
रोहतक जिले की बात करें तो यहां चारों सीटों पर कांग्रेस जीती। इसका एक कारण लोग भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को कांग्रेस सरकार बनने पर सीएम के चेहरे के रूप में देख रहे थे। इसलिए लोग चाहते थे कि कांग्रेस की सरकार बने। इसलिए कांग्रेस चारों सीटों पर जीती। रोहतक जिले को हुड्‌डा का गढ़ भी कहा जाता है, इसलिए कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि भाजपा खाता नहीं खोल पाई। गढ़ी सांपला किलोई
विजेता : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा (कांग्रेस) – 108539
उपविजेता : मंजू हुड्‌डा (भाजपा) – 37074
जीत का अंतर : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा 71465 वोटों से जीते हैं। 2019 में गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट के रिजल्ट
विजेता : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा (कांग्रेस) – 97755
उपविजेता : सतीश नांदल (भाजपा) – 39443
जीत का अंतर : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा 58312 वोटों से विजयी हुए। कलानौर विधानसभा सीट के रिजल्ट
विजेता : शकुंतला खटक (कांग्रेस) – 69348
उपविजेता : सतीश नांदल (भाजपा) – 57116
जीत का अंतर : शकुंतला खटक 12232 वोटों से विजयी हुई। 2019 में कलानौर विधानसभा सीट का परिणाम
विजेता : शकुंतला खटक (कांग्रेस) – 62151
उपविजेता : रामअवतार वाल्मीकि (भाजपा) – 51527
जीत का अंतर : शकुंतला खटक 10624 वोटों से विजयी हुई। महम विधानसभा सीट
विजेता : बलराम दांगी (कांग्रेस) – 56865
उपविजेता : बलराज कुंडू (हरियाणा जनसेवक पार्टी) – 38805
जीत का अंतर : बलराम दांगी 18060 वोटों से विजयी हुई। 2019 में महम विधानसभा सीट का परिणाम
विजेता : बलराज कुंडू (निर्दलीय) – 49418
उपविजेता : आनंद सिंह दांगी (कांग्रेस) – 37371
जीत का अंतर : बलराज कुंडू 12047 वोटों से विजयी हुए। रोहतक विधानसभा सीट
विजेता : भारत भूषण बत्तरा (कांग्रेस) – 59419
उपविजेता : मनीष कुमार ग्रोवर (भाजपा) – 58078
जीत का अंतर : भारत भूषण बत्तरा 1341 वोटों से विजयी हुए। 2019 में रोहतक विधानसभा सीट का परिणाम
विजेता : भारत भूषण बत्तरा (कांग्रेस) – 50437
उपविजेता : मनीष ग्रोवर (भाजपा) – 47702
जीत का अंतर : भारत भूषण बत्तरा 2735 वोटों से विजयी हुए। हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, लेकिन भाजपा रोहतक में कमल नहीं खिला पाई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ कहे जाने वाले रोहतक में भाजपा को चार में से एक भी सीट नहीं मिल पाई। जबकि 2019 के मुकाबले कांग्रेस को बढ़त जरूर मिली है। 2019 में रोहतक की चार विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास 3 सीटें थी। जबकि इस बार कांग्रेस को चारों सीटों पर जीत हासिल हुई है। रोहतक जिले की चारों विधानसभा सीटों में से सबसे बड़ी जीत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की हुई है। भूपेंद्र हुड्‌डा 71465 वोटों से विजयी रहे। वहीं रोहतक सीट पर कांटे का मुकाबला रहा। जहां कई उतार-चढ़ाव के बाद भारत भूषण बत्तरा 1341 वोटों से जीते। हालांकि प्रदेश में सबसे लेट (देरी से) रोहतक विधानसभा सीट का रिजल्ट घोषित हुआ। इसका एक कारण मतगणना दोबारा करवाने की मांग व काउंटिंग पर सवाल उठाना भी रहा। काफी समय तक हंगामा चलता रहा और देर रात परिणाम घोषित किया गया। खाता नहीं खोल पाई भाजपा
रोहतक जिले की बात करें तो यहां चारों सीटों पर कांग्रेस जीती। इसका एक कारण लोग भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को कांग्रेस सरकार बनने पर सीएम के चेहरे के रूप में देख रहे थे। इसलिए लोग चाहते थे कि कांग्रेस की सरकार बने। इसलिए कांग्रेस चारों सीटों पर जीती। रोहतक जिले को हुड्‌डा का गढ़ भी कहा जाता है, इसलिए कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि भाजपा खाता नहीं खोल पाई। गढ़ी सांपला किलोई
विजेता : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा (कांग्रेस) – 108539
उपविजेता : मंजू हुड्‌डा (भाजपा) – 37074
जीत का अंतर : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा 71465 वोटों से जीते हैं। 2019 में गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट के रिजल्ट
विजेता : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा (कांग्रेस) – 97755
उपविजेता : सतीश नांदल (भाजपा) – 39443
जीत का अंतर : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा 58312 वोटों से विजयी हुए। कलानौर विधानसभा सीट के रिजल्ट
विजेता : शकुंतला खटक (कांग्रेस) – 69348
उपविजेता : सतीश नांदल (भाजपा) – 57116
जीत का अंतर : शकुंतला खटक 12232 वोटों से विजयी हुई। 2019 में कलानौर विधानसभा सीट का परिणाम
विजेता : शकुंतला खटक (कांग्रेस) – 62151
उपविजेता : रामअवतार वाल्मीकि (भाजपा) – 51527
जीत का अंतर : शकुंतला खटक 10624 वोटों से विजयी हुई। महम विधानसभा सीट
विजेता : बलराम दांगी (कांग्रेस) – 56865
उपविजेता : बलराज कुंडू (हरियाणा जनसेवक पार्टी) – 38805
जीत का अंतर : बलराम दांगी 18060 वोटों से विजयी हुई। 2019 में महम विधानसभा सीट का परिणाम
विजेता : बलराज कुंडू (निर्दलीय) – 49418
उपविजेता : आनंद सिंह दांगी (कांग्रेस) – 37371
जीत का अंतर : बलराज कुंडू 12047 वोटों से विजयी हुए। रोहतक विधानसभा सीट
विजेता : भारत भूषण बत्तरा (कांग्रेस) – 59419
उपविजेता : मनीष कुमार ग्रोवर (भाजपा) – 58078
जीत का अंतर : भारत भूषण बत्तरा 1341 वोटों से विजयी हुए। 2019 में रोहतक विधानसभा सीट का परिणाम
विजेता : भारत भूषण बत्तरा (कांग्रेस) – 50437
उपविजेता : मनीष ग्रोवर (भाजपा) – 47702
जीत का अंतर : भारत भूषण बत्तरा 2735 वोटों से विजयी हुए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर