रोहतक जिले के गांव मदीना में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव आज (रविवार को) सुबह करीब 11 बजे खेतों में पड़ा मिला। युवक को लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। सूचना पाकर थाना बहु अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 46 वर्षीय कर्मवीर के रूप में हुई, जो खेतों में मजदूरी करने का काम करता था। शनिवार की सुबह वह घर से खेतों में काम करने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह कर्मवीर का छोटा भाई खेत में गया तो वहां कर्मवीर का शव पड़ा हुआ था। शव को लेकर परिजन घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक कर्मवीर के शरीर पर चोटों के निशान है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। आशंका है कि किसी ने लाठी डंडों से पीट पीटकर कर्मवीर को मौत के घाट उतारा और शव को खेतों में ले जाकर फेंक दिया। शव मिलने के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। अविवाहित था मृतक कर्मवीर
मृतक कर्मवीर गांव मदीना में अपने छोटे भाई के साथ खेतों में मजदूरी करने का काम करता था। कर्मवीर अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। शनिवार सुबह घर से सत्य के खेत में मजदूरी करने के लिए निकला था, जिसके बाद आज सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। कर्मवीर की किसने हत्या की, क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस कर रही मामले में जांच
थाना बहु अकबरपुर के इंचार्ज नीरज ने बताया कि खेतों में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव को परिजन घर लेकर आ गए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रोहतक जिले के गांव मदीना में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव आज (रविवार को) सुबह करीब 11 बजे खेतों में पड़ा मिला। युवक को लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। सूचना पाकर थाना बहु अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 46 वर्षीय कर्मवीर के रूप में हुई, जो खेतों में मजदूरी करने का काम करता था। शनिवार की सुबह वह घर से खेतों में काम करने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह कर्मवीर का छोटा भाई खेत में गया तो वहां कर्मवीर का शव पड़ा हुआ था। शव को लेकर परिजन घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक कर्मवीर के शरीर पर चोटों के निशान है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। आशंका है कि किसी ने लाठी डंडों से पीट पीटकर कर्मवीर को मौत के घाट उतारा और शव को खेतों में ले जाकर फेंक दिया। शव मिलने के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। अविवाहित था मृतक कर्मवीर
मृतक कर्मवीर गांव मदीना में अपने छोटे भाई के साथ खेतों में मजदूरी करने का काम करता था। कर्मवीर अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। शनिवार सुबह घर से सत्य के खेत में मजदूरी करने के लिए निकला था, जिसके बाद आज सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। कर्मवीर की किसने हत्या की, क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस कर रही मामले में जांच
थाना बहु अकबरपुर के इंचार्ज नीरज ने बताया कि खेतों में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव को परिजन घर लेकर आ गए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
