रोहतक में बोले पूर्व मंत्री ग्रोवर:भाजपा में कांग्रेस कल्चर नहीं बनने देंगे; पार्टी में बिखराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

रोहतक में बोले पूर्व मंत्री ग्रोवर:भाजपा में कांग्रेस कल्चर नहीं बनने देंगे; पार्टी में बिखराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

हरियाणा के रोहतक जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में कांग्रेस कल्चर नहीं बनने देंगे। कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के दम पर पार्टी खड़ी है। कांग्रेस की तरफ पार्टी में बिखराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि 1980 से 2014 के बीच के दशक को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। इस पीरियड में पार्टी के तमाम कद्दावर नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन ने संगठन के लिए सब कुछ बलिदान कर दिया। पूर्व मत्री ग्रोवर ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर आम जनमानस के अधिक से अधिक काम करवाएं। मनीष ग्रोवर सामुदायिक केंद्र में सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे थे। अनुशासित होकर संगठन के लिए करें काम
मनीष ग्रोवर ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को अनुशासित रहकर दिनरात संगठन के लिए काम करना चाहिए। सक्रिय कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर आम लोगों के काम करवाएं, अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी जायज कामों को करने में आनाकानी करें तो इस बारे में बड़े नेताओं को जरूर सूचित करें। जनहित में लिए अनेक फैसले
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने जनहित में अनेक बड़े फैसले लेने का काम किया है। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। 14 अप्रैल को हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करने सहित अनेक सौगात देने जा रहे हैं, इसलिए उस दिन सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें। हरियाणा के रोहतक जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में कांग्रेस कल्चर नहीं बनने देंगे। कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के दम पर पार्टी खड़ी है। कांग्रेस की तरफ पार्टी में बिखराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि 1980 से 2014 के बीच के दशक को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। इस पीरियड में पार्टी के तमाम कद्दावर नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन ने संगठन के लिए सब कुछ बलिदान कर दिया। पूर्व मत्री ग्रोवर ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर आम जनमानस के अधिक से अधिक काम करवाएं। मनीष ग्रोवर सामुदायिक केंद्र में सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे थे। अनुशासित होकर संगठन के लिए करें काम
मनीष ग्रोवर ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को अनुशासित रहकर दिनरात संगठन के लिए काम करना चाहिए। सक्रिय कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर आम लोगों के काम करवाएं, अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी जायज कामों को करने में आनाकानी करें तो इस बारे में बड़े नेताओं को जरूर सूचित करें। जनहित में लिए अनेक फैसले
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने जनहित में अनेक बड़े फैसले लेने का काम किया है। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। 14 अप्रैल को हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करने सहित अनेक सौगात देने जा रहे हैं, इसलिए उस दिन सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें।   हरियाणा | दैनिक भास्कर