हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए वार्ड 6 में पहुंचे मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अभी सदमे से बाहर नहीं आए है। पहले हरियाणा, फिर दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आई और जल्द ही पूरा देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नगर निगम चुनाव 2 मार्च को होने जा रहे है, जिसमें भाजपा के सभी पार्षद और मेयर जीतकर आएंगे। 12 मार्च को जैसे ही चुनाव का परिणाम घोषित होगा, भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस फिर सदमें में आ जाएगी। विपक्ष का कहीं खाता भी नहीं खुलेगा। ट्रिपल इंजन सरकार कर रही काम
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार तेजी से विकास के काम करवा रही है। अभी तक जो विकास के काम किए है, उसी के आधार पर तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। अब निगमों, नगर पालिका और नगर परिषद में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा में कोई मजबूर नहीं
मंत्री ने कहा कि भाजपा में कोई भी मजबूर नहीं है। भाजपा उम्मीदवार रामअवतार वाल्मीकि मजबूत प्रत्याशी है और भाजपा में सबकी चलती है। सीएम भी रात को 12 बजे भी मिलते हैं। भाजपा का मेयर उम्मीदवार 50 हजार से अधिक वोटों से जीत चुका है। जल्द महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए
मंत्री कृष्ण लाल ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपए जल्द दिए जाएंगे। पात्र महिलाओं के लिए एक पैमाना सेट किया है, जिसमें आने वाली सभी महिलाओं को 2100 रुपए मिलेंगे। 7 मार्च के बाद बजट सत्र में इसका प्रावधान कर दिया जाएगा। भाजपा अपना वायदा जरूर पूरा करेगी। हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए वार्ड 6 में पहुंचे मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अभी सदमे से बाहर नहीं आए है। पहले हरियाणा, फिर दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आई और जल्द ही पूरा देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नगर निगम चुनाव 2 मार्च को होने जा रहे है, जिसमें भाजपा के सभी पार्षद और मेयर जीतकर आएंगे। 12 मार्च को जैसे ही चुनाव का परिणाम घोषित होगा, भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस फिर सदमें में आ जाएगी। विपक्ष का कहीं खाता भी नहीं खुलेगा। ट्रिपल इंजन सरकार कर रही काम
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार तेजी से विकास के काम करवा रही है। अभी तक जो विकास के काम किए है, उसी के आधार पर तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। अब निगमों, नगर पालिका और नगर परिषद में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा में कोई मजबूर नहीं
मंत्री ने कहा कि भाजपा में कोई भी मजबूर नहीं है। भाजपा उम्मीदवार रामअवतार वाल्मीकि मजबूत प्रत्याशी है और भाजपा में सबकी चलती है। सीएम भी रात को 12 बजे भी मिलते हैं। भाजपा का मेयर उम्मीदवार 50 हजार से अधिक वोटों से जीत चुका है। जल्द महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए
मंत्री कृष्ण लाल ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपए जल्द दिए जाएंगे। पात्र महिलाओं के लिए एक पैमाना सेट किया है, जिसमें आने वाली सभी महिलाओं को 2100 रुपए मिलेंगे। 7 मार्च के बाद बजट सत्र में इसका प्रावधान कर दिया जाएगा। भाजपा अपना वायदा जरूर पूरा करेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
