रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुड्‌डा पर तंज:मोहन लाल बोले- गोलमोल बात करते हैं, विपक्ष को विकास कार्य नजर नहीं आ रहे

रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुड्‌डा पर तंज:मोहन लाल बोले- गोलमोल बात करते हैं, विपक्ष को विकास कार्य नजर नहीं आ रहे

हरियाणा के रोहतक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को विकास के काम नजर नहीं आ रहे। गंदा पानी आने, अस्पताल में डॉक्टर न होने की बात हवा में कर रहे हैं। अगर उन्हें कॉलोनी व अस्पताल का पता है तो नाम लेकर बताए। हमेशा गोलमोल क्यों बोलते हैं। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा हवा हवाई बातों का जिक्र कर रहे हैं, उन्हें हवा हवाई बातें भी बतानी चाहिए। पूरे देश में जहां भी चुनाव हुए हैं, लोगों ने भाजपा के काम को लेकर वोट दिया है और सरकार बनाई है। भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार कर लिया है और 24 फरवरी को दोपहर एक बजे सीएम इसकी घोषणा करेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता नहीं करता घमंड भाजपा कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता, नेता व वोटर कभी भी घमंड नहीं करता। विधानसभा चुनाव में जो आशीर्वाद उन्हें मिला था, उसी के चलते आज कांग्रेस छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आने वाले बजट में भाजपा ने जो संकल्प पत्र में वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया जाएगा। सिंबल पर लड़ रही भाजपा चुनाव मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में सिंबल पर लड़ रही है। 6 निगमों में सर्वसम्मति से पहली बार मेयर बन गए हैं। इसके साथ ही नगर परिषद व नगर पालिका में भी भाजपा सिंबल पर लड़ रही है। सभी जगह भाजपा जीतकर लोगों में विश्वास कायम करेगी। ट्रिपल इंजन की बनेगी सरकार
मोहन लाल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। सोनीपत में मेट्रो का काम शुरू हो गया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के साथ रुके हुए विकास के काम शुरू हो गए है। 7 मार्च को बजट सत्र आएगा, उसमें संकल्प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने का काम किया जाएगा। हरियाणा के रोहतक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को विकास के काम नजर नहीं आ रहे। गंदा पानी आने, अस्पताल में डॉक्टर न होने की बात हवा में कर रहे हैं। अगर उन्हें कॉलोनी व अस्पताल का पता है तो नाम लेकर बताए। हमेशा गोलमोल क्यों बोलते हैं। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा हवा हवाई बातों का जिक्र कर रहे हैं, उन्हें हवा हवाई बातें भी बतानी चाहिए। पूरे देश में जहां भी चुनाव हुए हैं, लोगों ने भाजपा के काम को लेकर वोट दिया है और सरकार बनाई है। भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार कर लिया है और 24 फरवरी को दोपहर एक बजे सीएम इसकी घोषणा करेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता नहीं करता घमंड भाजपा कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता, नेता व वोटर कभी भी घमंड नहीं करता। विधानसभा चुनाव में जो आशीर्वाद उन्हें मिला था, उसी के चलते आज कांग्रेस छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आने वाले बजट में भाजपा ने जो संकल्प पत्र में वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया जाएगा। सिंबल पर लड़ रही भाजपा चुनाव मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में सिंबल पर लड़ रही है। 6 निगमों में सर्वसम्मति से पहली बार मेयर बन गए हैं। इसके साथ ही नगर परिषद व नगर पालिका में भी भाजपा सिंबल पर लड़ रही है। सभी जगह भाजपा जीतकर लोगों में विश्वास कायम करेगी। ट्रिपल इंजन की बनेगी सरकार
मोहन लाल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। सोनीपत में मेट्रो का काम शुरू हो गया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के साथ रुके हुए विकास के काम शुरू हो गए है। 7 मार्च को बजट सत्र आएगा, उसमें संकल्प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने का काम किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर