रोहतक के गांव पिलाना में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के बेटे प्रमोद ने महिला को लहूलुहान हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला की पहचान गांव पिलाना निवासी 50 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। आरोपी परमानंद महिला का देवर है और भाई की मौत के बाद भाभी सुमन से शादी करना चाहता था। इसी रंजिश के चलते परमानंद और सुमन के बीच विवाद हो गया, जिसमें परमानंद ने सुमन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में मिली महिला
प्रमेंद्र ने बताया कि उसकी मां सुमन धतूरे के पत्ते बांधने के लिए उसके पास गितवाड में गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही सुमन के चिल्लाने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो सुमन लहूलुहान हालत में पड़ी थी,जबकि चाचा परमानंद कुल्हाड़ी लेकर भाग रहा था। घायल सुमन को पहले कलानौर अस्पताल और बाद में पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कलानौर थाने के जांच अधिकारी एसआई राकेश ने बताया कि एक महिला पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला के बेटे प्रमेंद्र की शिकायत पर उसके चाचा परमानंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी परमानंद की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। रोहतक के गांव पिलाना में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के बेटे प्रमोद ने महिला को लहूलुहान हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला की पहचान गांव पिलाना निवासी 50 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। आरोपी परमानंद महिला का देवर है और भाई की मौत के बाद भाभी सुमन से शादी करना चाहता था। इसी रंजिश के चलते परमानंद और सुमन के बीच विवाद हो गया, जिसमें परमानंद ने सुमन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में मिली महिला
प्रमेंद्र ने बताया कि उसकी मां सुमन धतूरे के पत्ते बांधने के लिए उसके पास गितवाड में गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही सुमन के चिल्लाने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो सुमन लहूलुहान हालत में पड़ी थी,जबकि चाचा परमानंद कुल्हाड़ी लेकर भाग रहा था। घायल सुमन को पहले कलानौर अस्पताल और बाद में पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कलानौर थाने के जांच अधिकारी एसआई राकेश ने बताया कि एक महिला पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला के बेटे प्रमेंद्र की शिकायत पर उसके चाचा परमानंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी परमानंद की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
