रोहतक में दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला यूनिवर्सिटी में पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भाजपा की पूर्व सरकार पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले स्कूलों में किताब 6 से 7 महीने तक मिलती ही नहीं थी। जब शिक्षा मंत्री बने तो समस्या सामने आई। तुरंत अधिकारियों को बुलाकर कहा कि दाखिले खत्म होने से पहले बच्चों को किताब मिल जानी चाहिए। आज बच्चों के पास किताब है। महिपाल ढांडा ने कहा कि बात को समझने की जरूरत है। जो सिस्टम बने हुए हैं, उन्हें तोड़ने की जरूरत है। जब व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी, तब ठीक है। जब मामला उनके सामने आया तो उसे ठीक कर दिया गया है। अब बच्चों को समय पर किताब मिल रही है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने वर्ष 2025 में ही नई शिक्षा नीति को क्रियान्वित किया। बच्चे अब बायोलॉजी, फिजिक्स व केमिस्ट्री जैसे विषय अपनी मातृभाषा में पढ़ सकते हैं। राक्षस प्रवृत्ति के लोगों को दिया मुंहतोड़ जवाब
महिपाल ढांडा ने कहा कि राक्षस प्रवृत्ति के लोगों ने जो कुछ किया, उसका मुंहतोड़ जवाब भारत ने दिया है। राजनीतिक परिपक्वता की मांग थी कि बार-बार जो हमारी भावनाओं को कुचला जा रहा है, उनकी कमर तोड़ी जाए। अब भारत ने ऐसी कमर तोड़ी कि पाकिस्तान या कोई भी आतंकवादी ऐसा नहीं करेगा। अब आतंकवाद को नष्ट करने का समय आ गया है। ये जो आतंकवाद की फैक्ट्री चला रहे थे, उनको खत्म किया गया है। देश ने अपनी संस्कृति को नष्ट होते देखा
महिपाल ढांडा ने कहा कि अगर पाकिस्तान में थोड़ी भी इज्जत व संवेदना है तो सबक सीख जाना चाहिए। अगर फिर भी नहीं माने तो भारत की जनता दोबारा उन्हें माफ नहीं करेगी। युद्ध कोई नहीं चाहता, लेकिन जिस प्रकार की स्थिति आतंकवादी पैदा करते हैं, उसके बाद एक्शन जरूरी होता है। भारत ने बहुत सालों से अपनी जनहानि, संस्कृति व विरासत को नष्ट होते देखा है। अब कोई भारत की संस्कृति पर कुठाराघात करेगा, सीमा लांघेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। रोहतक में दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला यूनिवर्सिटी में पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भाजपा की पूर्व सरकार पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले स्कूलों में किताब 6 से 7 महीने तक मिलती ही नहीं थी। जब शिक्षा मंत्री बने तो समस्या सामने आई। तुरंत अधिकारियों को बुलाकर कहा कि दाखिले खत्म होने से पहले बच्चों को किताब मिल जानी चाहिए। आज बच्चों के पास किताब है। महिपाल ढांडा ने कहा कि बात को समझने की जरूरत है। जो सिस्टम बने हुए हैं, उन्हें तोड़ने की जरूरत है। जब व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी, तब ठीक है। जब मामला उनके सामने आया तो उसे ठीक कर दिया गया है। अब बच्चों को समय पर किताब मिल रही है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने वर्ष 2025 में ही नई शिक्षा नीति को क्रियान्वित किया। बच्चे अब बायोलॉजी, फिजिक्स व केमिस्ट्री जैसे विषय अपनी मातृभाषा में पढ़ सकते हैं। राक्षस प्रवृत्ति के लोगों को दिया मुंहतोड़ जवाब
महिपाल ढांडा ने कहा कि राक्षस प्रवृत्ति के लोगों ने जो कुछ किया, उसका मुंहतोड़ जवाब भारत ने दिया है। राजनीतिक परिपक्वता की मांग थी कि बार-बार जो हमारी भावनाओं को कुचला जा रहा है, उनकी कमर तोड़ी जाए। अब भारत ने ऐसी कमर तोड़ी कि पाकिस्तान या कोई भी आतंकवादी ऐसा नहीं करेगा। अब आतंकवाद को नष्ट करने का समय आ गया है। ये जो आतंकवाद की फैक्ट्री चला रहे थे, उनको खत्म किया गया है। देश ने अपनी संस्कृति को नष्ट होते देखा
महिपाल ढांडा ने कहा कि अगर पाकिस्तान में थोड़ी भी इज्जत व संवेदना है तो सबक सीख जाना चाहिए। अगर फिर भी नहीं माने तो भारत की जनता दोबारा उन्हें माफ नहीं करेगी। युद्ध कोई नहीं चाहता, लेकिन जिस प्रकार की स्थिति आतंकवादी पैदा करते हैं, उसके बाद एक्शन जरूरी होता है। भारत ने बहुत सालों से अपनी जनहानि, संस्कृति व विरासत को नष्ट होते देखा है। अब कोई भारत की संस्कृति पर कुठाराघात करेगा, सीमा लांघेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
