रोहतक में नए बस स्टैंड के पास होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने शाम के टाइम रेड की। रेड के दौरान 3 होटलों को खंगाला गया, जिसमें से एक होटल में तीन लड़कियों को देह व्यापार में लिप्त पाया गया। वहीं 3 युवक भी पकड़े गए है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार होटलों में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। इसी के चलते बस स्टैंड के पास एक होटल में रेड मारी तो यहां 3 लड़कियों को देह व्यापार में संलिप्त पाया गया है। वहीं होटल में 3 ग्राहक भी मिले है, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। देह व्यापार में शामिल बाहर की लड़कियां
डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि देह व्यापार में शामिल 3 लड़कियों से पूछताछ की गई है। तीनों लड़कियां बाहर की है। इनमें एक असम, दूसरी वेस्ट बंगाल की रहने वाली है। वहीं तीसरी लड़की रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। तीनों को बहला फुसला कर और पैसे का लालच देकर लाया हुआ है। होटल में 3 ग्राहकों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा था। ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने लड़की मांगी। जब होटल मालिक ने लड़की उपलब्ध करवाई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने इशारा मिलते ही होटल में रेड मारते हुए अनैतिक देह व्यापार में शामिल लोगों को हिरासत में लिया। होटल में मिली शक्तिवर्धक गोलियां
पुलिस के अनुसार होटल के अंदर अनैतिक देह व्यापार के साथ ही कुछ गोलियां भी मिली है जो शरीर में ताकत लाने के लिए प्रयोग की जाती है। ये शक्तिवर्धक दवाइयां ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाती थी। इसके साथ ही पकड़े गए ग्राहकों से भी पूछताछ चल रही है। होटल मालिक मौके से फरार
डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि रेड की सूचना मिलने के बाद होटल मालिक पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। जबकि उसके साथी को पकड़ा गया है। साथ ही रिसेप्शन पर बैठी एक युवती को भी पकड़ा गया है। पुलिस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रोहतक में नए बस स्टैंड के पास होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने शाम के टाइम रेड की। रेड के दौरान 3 होटलों को खंगाला गया, जिसमें से एक होटल में तीन लड़कियों को देह व्यापार में लिप्त पाया गया। वहीं 3 युवक भी पकड़े गए है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार होटलों में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। इसी के चलते बस स्टैंड के पास एक होटल में रेड मारी तो यहां 3 लड़कियों को देह व्यापार में संलिप्त पाया गया है। वहीं होटल में 3 ग्राहक भी मिले है, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। देह व्यापार में शामिल बाहर की लड़कियां
डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि देह व्यापार में शामिल 3 लड़कियों से पूछताछ की गई है। तीनों लड़कियां बाहर की है। इनमें एक असम, दूसरी वेस्ट बंगाल की रहने वाली है। वहीं तीसरी लड़की रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। तीनों को बहला फुसला कर और पैसे का लालच देकर लाया हुआ है। होटल में 3 ग्राहकों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा था। ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने लड़की मांगी। जब होटल मालिक ने लड़की उपलब्ध करवाई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने इशारा मिलते ही होटल में रेड मारते हुए अनैतिक देह व्यापार में शामिल लोगों को हिरासत में लिया। होटल में मिली शक्तिवर्धक गोलियां
पुलिस के अनुसार होटल के अंदर अनैतिक देह व्यापार के साथ ही कुछ गोलियां भी मिली है जो शरीर में ताकत लाने के लिए प्रयोग की जाती है। ये शक्तिवर्धक दवाइयां ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाती थी। इसके साथ ही पकड़े गए ग्राहकों से भी पूछताछ चल रही है। होटल मालिक मौके से फरार
डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि रेड की सूचना मिलने के बाद होटल मालिक पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। जबकि उसके साथी को पकड़ा गया है। साथ ही रिसेप्शन पर बैठी एक युवती को भी पकड़ा गया है। पुलिस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
