रोहतक में दो कर्मचारियों के घरों से चोरी की वारदात सामने आई है। जहां गांव घिलौड़ कलां में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम के परिवार को रात को कमरे में बंद कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। वहीं गांव डोभ में नगर निगम कर्मचारी के घर में छत के रास्ते चोर घुस गया और नकदी व जेवरात चोरी कर ले गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक के गांव घिलौड़ कलां निवासी रोशनी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत है। रात को उसके घर में चोरी हो गई। सुबह करीब 4 बजे जब वह उठी तो देखा कि दरवाजे पर दुपट्टा बंधा हुआ था। उसने बताया कि दरवाजे को बाहर से दुपट्टा बांधकर बंद किया हुआ था। इसके बाद उसने परिजनों को बुलाया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। जब सामान की जांच की गई तो अलमारी से 18 हजार रुपए नकद और 2 जोड़ी चांदी की पायलें गायब मिलीं। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला : नगर निगम के कर्मचारी के घर चोरी
रोहतक के गांव डोभ निवासी विरेंद्र ने बहु अकबरपुर थाना में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह नगर निगम में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। रात को करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो गया था। वहीं उसका भाई का परिवार दूसरे कमरे में सो रखा था। मां व बेटा अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे उठे तो देखा कि उनके साथ वाले कमरे में लोहे की अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। जिसमें से आरोपी चोर सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, 250 ग्राम चांदी की कड़ी आदि सामान चोरी हुआ मिला। चोर छत के रास्ते घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। रोहतक में दो कर्मचारियों के घरों से चोरी की वारदात सामने आई है। जहां गांव घिलौड़ कलां में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम के परिवार को रात को कमरे में बंद कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। वहीं गांव डोभ में नगर निगम कर्मचारी के घर में छत के रास्ते चोर घुस गया और नकदी व जेवरात चोरी कर ले गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक के गांव घिलौड़ कलां निवासी रोशनी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत है। रात को उसके घर में चोरी हो गई। सुबह करीब 4 बजे जब वह उठी तो देखा कि दरवाजे पर दुपट्टा बंधा हुआ था। उसने बताया कि दरवाजे को बाहर से दुपट्टा बांधकर बंद किया हुआ था। इसके बाद उसने परिजनों को बुलाया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। जब सामान की जांच की गई तो अलमारी से 18 हजार रुपए नकद और 2 जोड़ी चांदी की पायलें गायब मिलीं। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला : नगर निगम के कर्मचारी के घर चोरी
रोहतक के गांव डोभ निवासी विरेंद्र ने बहु अकबरपुर थाना में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह नगर निगम में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। रात को करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो गया था। वहीं उसका भाई का परिवार दूसरे कमरे में सो रखा था। मां व बेटा अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे उठे तो देखा कि उनके साथ वाले कमरे में लोहे की अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। जिसमें से आरोपी चोर सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, 250 ग्राम चांदी की कड़ी आदि सामान चोरी हुआ मिला। चोर छत के रास्ते घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
