रोहतक में CM का पहरावर धाम बनाने का ऐलान:भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा बनेगी, 60 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू, रीटा शर्मा ने सुनाया भजन

रोहतक में CM का पहरावर धाम बनाने का ऐलान:भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा बनेगी, 60 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू, रीटा शर्मा ने सुनाया भजन

रोहतक के गांव पहरावर में परशुराम जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सीएम ने 60 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व संयोजक अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। राज्य स्तरीय परशुराम जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी ने जिले की 8 विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जिन पर 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी। इसके साथ ही उन्होंने पहरावर की भूमि पर गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का परिसर बनाने की घोषणा की, जिसके लिए अनुदान भी दिया जाएगा। इसके अलावा पहरावर में गौड़ संस्था की जमीन पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इससे यह इलाका पहरावर नहीं, धाम कहलाएगा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि समाज द्वारा एकत्रित की गई राशि का तीन गुना सरकार देगी। वहीं अरविंद शर्मा ने कहा कि पहरावर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मंत्री की पत्नी रीटा शर्मा ने सुनाया भजन
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान एक भजन की प्रस्तुति दी। भजन के बोल रहे कि मेरे राम लला हर दिन, तेरा ही नजारा है, नगरी है अयोध्या सी, सरयू का किनारा है। इस भजन पर जहां कार्यकर्ताओं की तालियां बटोरी, वहीं सीएम व कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी सराहना की। इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान सीएम 6 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से पूर्ण हुई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें 50 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से निर्मित बसंतपुर से धामड़ गांव तक संपर्क सड़क, 90 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से पूर्ण किया काहनी से रिवाड़ा वाला रास्ता तथा लघु सचिवालय परिसर में 4 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से निर्मित ईवीएम भंडार गृह शामिल है। इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सीएम नायब सैनी 54 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से पूरी होने वाली 5 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 40 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से गोहाना-लाखनमाजरा-महम-भिवानी (16.0 किलोमीटर से 53.7 किलोमीटर तक) सड़क का सुदृढ़ीकरण, लगभग 3 करोड़ रुपए की धनराशि से नागरिक अस्पताल में डीईआईसी भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से भैणी सुरजन गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, 4 करोड़ से अधिक की धनराशि से रोहतक में जिला उद्योग केंद्र का निर्माण तथा 6 करोड़ से अधिक की धनराशि से कलानौर अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए रिहायशी क्वार्टरों के नए भवन का निर्माण शामिल है। कार्यक्रम में ये पहुंचे मंत्री
कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी के साथ मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री अरविंद शर्मा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री रणवीर गंगवा, मंत्री गौरव गौतम, सतीश गौतम, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे। रोहतक के गांव पहरावर में परशुराम जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सीएम ने 60 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व संयोजक अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। राज्य स्तरीय परशुराम जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी ने जिले की 8 विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जिन पर 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी। इसके साथ ही उन्होंने पहरावर की भूमि पर गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का परिसर बनाने की घोषणा की, जिसके लिए अनुदान भी दिया जाएगा। इसके अलावा पहरावर में गौड़ संस्था की जमीन पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इससे यह इलाका पहरावर नहीं, धाम कहलाएगा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि समाज द्वारा एकत्रित की गई राशि का तीन गुना सरकार देगी। वहीं अरविंद शर्मा ने कहा कि पहरावर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मंत्री की पत्नी रीटा शर्मा ने सुनाया भजन
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान एक भजन की प्रस्तुति दी। भजन के बोल रहे कि मेरे राम लला हर दिन, तेरा ही नजारा है, नगरी है अयोध्या सी, सरयू का किनारा है। इस भजन पर जहां कार्यकर्ताओं की तालियां बटोरी, वहीं सीएम व कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी सराहना की। इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान सीएम 6 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से पूर्ण हुई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें 50 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से निर्मित बसंतपुर से धामड़ गांव तक संपर्क सड़क, 90 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से पूर्ण किया काहनी से रिवाड़ा वाला रास्ता तथा लघु सचिवालय परिसर में 4 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से निर्मित ईवीएम भंडार गृह शामिल है। इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सीएम नायब सैनी 54 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से पूरी होने वाली 5 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 40 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से गोहाना-लाखनमाजरा-महम-भिवानी (16.0 किलोमीटर से 53.7 किलोमीटर तक) सड़क का सुदृढ़ीकरण, लगभग 3 करोड़ रुपए की धनराशि से नागरिक अस्पताल में डीईआईसी भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से भैणी सुरजन गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, 4 करोड़ से अधिक की धनराशि से रोहतक में जिला उद्योग केंद्र का निर्माण तथा 6 करोड़ से अधिक की धनराशि से कलानौर अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए रिहायशी क्वार्टरों के नए भवन का निर्माण शामिल है। कार्यक्रम में ये पहुंचे मंत्री
कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी के साथ मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री अरविंद शर्मा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री रणवीर गंगवा, मंत्री गौरव गौतम, सतीश गौतम, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर