लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बैठे-बैठे यात्री की मौत:लैंडिंग के बाद जब सीट बेल्ट नहीं खोली तब हुआ शक; 72 घंटे पहले महिला की गई थी जान

लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बैठे-बैठे यात्री की मौत:लैंडिंग के बाद जब सीट बेल्ट नहीं खोली तब हुआ शक; 72 घंटे पहले महिला की गई थी जान

लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक यात्री की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसिफ पानी पिए फिर अचानक अचेत हो गए। लैंडिंग के बाद जब उन्होंने सीट बेल्ट नहीं खोली तब शक हुआ। घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 की है। फ्लाइट सुबह 8.10 बजे लैंड हुई है। आसिफ अंसारी दौला बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। वह दिल्ली से लखनऊ आए थे। फ्लाइट लैंड होने के बाद उन्होंने न तो अपनी सीटबेल्ट खोली, न ही खाने की प्लेट को छुआ। फ्लाइट अटेंडेंट जब उनकी प्लेट और पेय पदार्थ साफ करने पहुंचे, तब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। लेकिन सांस नहीं चल रही थी। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 72 घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है, जिससे एयरपोर्ट प्रशासन की स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 19 मार्च को एक महिला यात्री की मौत हो गई थी। 72 घंटे पहले चेक इन लाइन में बिगड़ी थी तबीयत
72 घंटे पहले जिस महिला की मौत हुई थी वह बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के लिए चेक-इन कर रही थीं, तभी अचानक गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। कर्नाटक निवासी महिला यात्री मंगलम्मा (72) बीते मंगलवार शाम चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थीं। शाम 7:50 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6354 से यात्रा करनी थी। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गईं। जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने मेडिकल टीम बुलाकर जांच कराई। एंबुलेंस से तत्काल उन्हें लोकबन्धु अस्पताल पहुंचवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट से मौत का कारण होगा स्पष्ट
पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस टीम एयरपोर्ट बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से महिला यात्री की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। यह खबर भी पढ़ें…
शक्ति थाई लड़कियों से समिट बिल्डिंग में परोसवाता था शराब:फ्लैट पर चलाता था ऑन डिमांड स्पा, 90 दिन की टूरिस्ट वीजा पर भारत आती हैं लखनऊ के पॉश इलाके में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसका अड्‌डा समिट बिल्डिंग और शक्ति हाइट्स था। आरोपी शक्ति सिंह थाईलैंड की लड़कियों को अपने फ्लैट में रखता था। इसके बाद उन्हें अपने अनप्लग्ड नाइट क्लब में भी काम करवाता था। यहां थाइलैंड की लड़कियां शराब परोसने का काम करती थीं। फ्लैट पर ऑन डिमांड स्पा पार्लर चलाती थी। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक यात्री की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसिफ पानी पिए फिर अचानक अचेत हो गए। लैंडिंग के बाद जब उन्होंने सीट बेल्ट नहीं खोली तब शक हुआ। घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 की है। फ्लाइट सुबह 8.10 बजे लैंड हुई है। आसिफ अंसारी दौला बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। वह दिल्ली से लखनऊ आए थे। फ्लाइट लैंड होने के बाद उन्होंने न तो अपनी सीटबेल्ट खोली, न ही खाने की प्लेट को छुआ। फ्लाइट अटेंडेंट जब उनकी प्लेट और पेय पदार्थ साफ करने पहुंचे, तब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। लेकिन सांस नहीं चल रही थी। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 72 घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है, जिससे एयरपोर्ट प्रशासन की स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 19 मार्च को एक महिला यात्री की मौत हो गई थी। 72 घंटे पहले चेक इन लाइन में बिगड़ी थी तबीयत
72 घंटे पहले जिस महिला की मौत हुई थी वह बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के लिए चेक-इन कर रही थीं, तभी अचानक गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। कर्नाटक निवासी महिला यात्री मंगलम्मा (72) बीते मंगलवार शाम चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थीं। शाम 7:50 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6354 से यात्रा करनी थी। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गईं। जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने मेडिकल टीम बुलाकर जांच कराई। एंबुलेंस से तत्काल उन्हें लोकबन्धु अस्पताल पहुंचवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट से मौत का कारण होगा स्पष्ट
पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस टीम एयरपोर्ट बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से महिला यात्री की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। यह खबर भी पढ़ें…
शक्ति थाई लड़कियों से समिट बिल्डिंग में परोसवाता था शराब:फ्लैट पर चलाता था ऑन डिमांड स्पा, 90 दिन की टूरिस्ट वीजा पर भारत आती हैं लखनऊ के पॉश इलाके में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसका अड्‌डा समिट बिल्डिंग और शक्ति हाइट्स था। आरोपी शक्ति सिंह थाईलैंड की लड़कियों को अपने फ्लैट में रखता था। इसके बाद उन्हें अपने अनप्लग्ड नाइट क्लब में भी काम करवाता था। यहां थाइलैंड की लड़कियां शराब परोसने का काम करती थीं। फ्लैट पर ऑन डिमांड स्पा पार्लर चलाती थी। पूरी खबर पढ़ें…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर